ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश की ‘नाराजगी’ से बिखराव की भेंट चढ़ी विपक्षी एकता!

UB India News by UB India News
November 4, 2023
in पटना, बिहार
0
अभी मंजिल बहुत दूर है …………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में बिखराव के संकेत अभी से ही मिलने लगे हैं। गठबंधन में शामिल हर दल के सुर अलग-अलग निकल रहे हैं। कांग्रेस को पांच राज्यों में इस महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी करिश्मे की उम्मीद है। बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए सम्मिलित फ्रंट तो विपक्ष ने बना लिया, लेकिन हर पार्टी की अपनी-अपनी अलग तैयारी है। सच यह है कि अभी तक सिर्फ दल मिले हैं, उनका दिल अब तक मिल नहीं पाया है। इसका प्रमाण गठबंधन में शामिल बड़े नेताओं के सियासी बयानों से मिल रहा है। नीतीश कुमार से लेकर उमर अब्दुल्ला तक, सभी नेताओं ने गठबंधन की एकता पर कुछ न कुछ बोला है। बयान ऐसे हैं, जो इशारा कर रहे हैं कि ‘इंडिया’ गठबंधन के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है।

विधानसभा चुनावों में ही बिखर गया I.N.D.I.A

मिजोरम, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की वोटिंग इसी महीने होनी है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवार उतार कर यह संकेत दे दिया है कि विपक्षी गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए है। राज्यों में इसका कोई मतलब नहीं। अगर राज्यों में मनमुटाव इतना है तो केंद्र में इनके बीच एकता बरकरार रह पाएगी, इसमें संदेह ही है। दलों के भीतर की अंदरूनी लड़ाई अलग है। ऐसे में विपक्षी वोटों का बिखराव होना तय माना जा रहा है। इस बिखराव का सीधा लाभ बीजेपी या उसके नेतृत्व वाले एनडीए को मिलेगा, इसमें किसी को तनिक भी संदेह नहीं है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

उमर अब्दुल्ला ने खींचतान की बात स्वीकारी

विपक्षी गठबंधन में शामिल नेशनल कॉन्फ्रेंस (National; Conference) के नेता और जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने स्वीकार किया है कि विपक्षी गठबंधन में खींचतान है। उमर ने यहां तक कह दिया कि विपक्षी गठबंधन की हालत पतली है। विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद ही उनकी पार्टी तय करेगी कि विपक्षी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे या अलग। उमर अब्दुल्ला और उनके पिता फारूक अब्दुल्ला जब-जब विपक्षी एकता की कोशिश हुई, हमेशा साथ रहे। वर्ष 2019 में टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू ने जब विपक्षी एकता की पहल की थी, तब भी नेशनल कॉन्फ्रेंस के दोनों नेता साथ थे। यह अलग बात है कि एकता आखिर तक बरकरार नहीं रह पाई। इस बार भी उमर अब्दुल्ला को इसकी झलक विपक्षी गठबंधन में देखने को मिल रही है।

यूपी में अखिलेश यादव के तेवर से संकट बढ़ा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा, इसे लेकर खींचतान मची हुई है। इसमें पलीता का काम किया है मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव ने। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को हिस्सा नहीं दिया। नतीजतन अखिलेश ने समाजवादी पार्टी के तकरीबन दो दर्ज उम्मीदवार मध्य प्रदेश में उतार दिए। खींचतान और बयानबाजी जैसी दिख रही है, उससे तो यही लगता है कि लोकसभा चुनाव में भी हालात में कोई बदलाव नहीं आने वाला है।

बिहार में महागठबंधन नेता आपस में ही भिड़े

विपक्षी एकता की शुरुआत बिहार से शुरू हुई थी। सूत्रधार बने जेडीयू नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार। विपक्षी नेताओं को उन्होंने एकजुट किया। यह अलग बात है कि विपक्षी गठबंधन में नीतीश की पूछ पहले जैसी नहीं रही। इससे नीतीश के नाराज होने की खबरें अक्सर आती रहती हैं। अब तो बिहार में सरकार चला रहे छह दलों के महागठबंधन में ही रार मची है। बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति बिहार में हुई तो इसका श्रेय लेने की होड़ मच गई। नीतीश कुमार इसे अपनी सरकार की उपलब्धि मान रहे तो महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी इसे अपनी उपलब्धि मान रही है। आरजेडी नेताओं ने पोस्टर के जरिए और सोशल मीडिया के माध्यम से यह कहना शुरू किया है कि पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में इसका वादा किया था। सरकार में शामिल होते ही आरजेडी नेता और डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने वादे पूरे किए हैं।

बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति पर श्रेय की होड़

बिहार में शिक्षकों की बड़े पैमाने पर नियुक्ति को लेकर आरजेडी और जेडीयू की होड़ का आलम यह रहा कि तेजस्वी के लोगों ने इसे उनकी उपलब्ध बताई तो नीतीश ने इसे सरकार की कामयाबी मानी। आरजेडी ने पोस्टर लगाए तो नीतीश ने नियुक्ति पत्र बांटने वाले समारोह के मंच पर सिर्फ अपनी तस्वीर वाला बैनर ही लगाया। नीतीश के गुस्से का आलम यह कि शिक्षा विभाग का मामला होने के बावजूद बैनर में आरजेडी कोटे के शिक्षा मंत्री या तेजस्वी की तस्वीर से परहेज किया। मंच पर टंगे बैनर में सिर्फ नीतीश कुमार की तस्वीर ही दिखी।

CPI नेता डी राजा भी मानते हैं All Is Not Well

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के नेता डी राजा भी मानते हैं कि I.N.D.I.A में सब कुछ ठीक नहीं है। मामला सीटों के बंटवारे पर फंसा है। कांग्रेस कह चुकी है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ही सीटों के बारे में बातचीत होगी। कांग्रेस को उम्मीद है कि अच्छे और अनुकूल परिणाम आए तो वह सीटों पर बारगेन की स्थिति में होगी। यह बात विपक्षी खेमे के हर दल को पता है। पर, कोई अपने अस्तित्व के साथ समझौता करने के मूड में नहीं दिख रहा। आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, जेडीयू, नेशनल कांफ्रेंस और टीएमसी जैसे दल विपक्षी एकता के नाम पर अपने पैर में कुल्हाड़ी मारना कत्तई पसंद नहीं करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post

मध्य प्रदेश : चुनावी मैदान में जाति के सहारे सत्ता का सेमीफाइनल जीतने की तैयारी में राजनीतिक दल

पीएम मोदी आज करेंगे छत्तीसगढ़ का दौरा, कांकेर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी आज करेंगे छत्तीसगढ़ का दौरा, कांकेर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend