ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चिराग पासवान ने बिहारवासियों को दशहरा की दी बधाई, CM नीतीश कुमार को बताया रावण

UB India News by UB India News
October 24, 2023
in पटना, लोजपा
0
चिराग पासवान ने बिहारवासियों को दशहरा की दी बधाई, CM नीतीश कुमार को बताया रावण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोजपा (रा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहारवासियों को दशहरा की बधाई दी है। वहीं इस मौके पर चिराग ने CM नीतीश कुमार को रावण बताया है। चिराग ने कहा कि INDIA गठबंधन भानुमती के कुनबे की तरह है, जल्द बिखर जाएगा। इसमें सभी प्रधानमंत्री के दावेदार हैं। यूपी में अखिलेश जी, बंगाल में ममता दीदी, बिहार में नीतीश कुमार सभी प्रधानमंत्री पद के दावेदार बने हुए है। आने वाले दिनों यहीं लोग आपस में एक दूसरे की टांग खींचेंगे।

असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के महापर्व " विजयादशमी " की हार्दिक शुभकामनाएं।

जय श्री राम। pic.twitter.com/HFIkWpzmHB

— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 24, 2023

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

आने वाले दिनों में बुराइयों का अंत होगा

लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मंगलवार को पटना पहुंचे। पटना पहुंचने के पत्रकारों से बात की। इस दौरान चिराग ने कहा कि जातिवाद व्यवस्था के रूप में एक रावण हमारे प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने की गति को रोक रहा है। उम्मीद करता हूं कि आने वाले दिनों में इन तमाम बुराइयों का अंत होगा ।

चिराग ने कहा कि हाल के दिनों में बिहार में जिस तरह से अपराध चरम पर पहुंच गई है। इस पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। वहीं तेजस्वी यादव के द्वारा आगामी चुनाव में पांचों राज्यों में BJP की हार के दावे को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि वह यह तो नहीं कहेंगे कि भाजपा वहां से जीतेगी। वो विपक्ष में हैं। दावा तो हर कोई करेगा, लेकिन जनता किसका साथ देती है। यह आने वाले दिनों में तेजस्वी को पता चल जाएगा।

एक दर्जन से ज्यादा प्रधानमंत्री पद के दावेदार

वहीं I.N.D.I.A गठबंधन पर चिराग पासवान ने कहा की I.N.D.I.A गठबंधन भानुमती के कुनबे की तरह है, जल्द बिखर जाएगा। यह गठबंधन व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के लिए बना है, इसमें कोई भी एक दूसरे का भला नहीं सोचेगा। यह एक ऐसा गठबंधन है, जहां एक दर्जन से ज्यादा प्रधानमंत्री पद के दावेदार दिखाई देंगे।

ऐसे में कोई नहीं चाहेगा की कोई दूसरा घटक दल इस गठबंधन में आगे बढ़े। एक दूसरे की टांग खींचने की वजह से आपस में टकराएंगे। इसका ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश में दिखा, मात्र 1 से 2 सीट के पीछे जिस तरह से कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नीचा दिखाने का प्रयास किया।

इसके बाद अखिलेश यादव के लिए जिस तरीके से शब्दों का इस्तेमाल किया गया वह दर्शाता है कि वहां पर वर्चस्व की लड़ाई है। हर घटक दल उसे गठबंधन में एक दूसरे के सिर पर पांव रखकर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है। जहां राज्यों में गठबंधन नहीं बन रहा वहां यह लोग राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

चिराग ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री दिखाया जाएगा। महाराष्ट्र में दो-तीन पार्टी के और नेता हैं, जिनको प्रधानमंत्री का दावेदार दिखाया जाएगा। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैसे ही व्याकुल हैं। यह ऐसा गठबंधन है, जहां एक दर्जन से ज्यादा प्रधानमंत्री के दावेदार दिखाई देंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
क्राइम कंट्रोल में बिहार को 22वां स्थान, तेजस्वी खुश , बीजेपी ने कसा तंज

क्राइम कंट्रोल में बिहार को 22वां स्थान, तेजस्वी खुश , बीजेपी ने कसा तंज

लोकसभा चुनाव 2024 में जंग की बिसात बिहार से तैयार

लोकसभा चुनाव 2024 में जंग की बिसात बिहार से तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend