ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना के गांधी मैदान में रावण दहन की पूरी ,आतिशबाजी की खास व्यवस्था

UB India News by UB India News
October 25, 2023
in अध्यात्म, पटना
0
पटना के गांधी मैदान में रावण दहन की पूरी ,आतिशबाजी की खास व्यवस्था
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना के गांधी मैदान में रावण दहन की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस बार रावण की लंबाई 70 फीट है, ताकि रावण वध देखने आने वाले लोग आसानी से देख सकें। आज दोपहर ठाकुरबाड़ी मठ से राम की सेना निकलेगी, जो जेपी गोलंबर होते हुए गांधी मैदान पहुंचेगी।

गांधी मैदान पहुंचने के बाद राम की सेना अशोक वाटिका में तोड़फोड़ करेगी। इसके बाद शाम 5 बजे श्रीराम दशानन रावण का वध करेंगे। इसके बाद कुंभकरण और मेघनाथ का वध किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मौजूद रहेंगे।

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

हर साल रावण वध कार्यक्रम के दौरान गांधी मैदान में हजारों की संख्या में भीड़ जुटती है। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इसके साथ ही गांधी मैदान में चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही पटना के ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया गया है।

गांधी मैदान में रावण का वध किया जाएगा।
गांधी मैदान में रावण का वध किया जाएगा।

आतिशबाजी की खास व्यवस्था

इस साल राजस्थानी वेशभूषा में रावण दिखेगा। रावण को रंग-बिरंगे कपड़े पहनाए गए हैं। रावण वध के दौरान खास आतिशबाजी की व्यवस्था की गई है। रामलीला मंच के संयोजक मुकेश कुमार नंदन ने बताया कि आतिशबाजी की खास व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है। रावण वध के बाद यह भीड़ एक साथ मैदान से बाहर नहीं निकलें। इसको लेकर भीड़ नियंत्रित करने को लेकर भी व्यवस्था की गई है।

मंगलवार को इन सड़कों पर वाहनों का परिचालन रहेगा बंद

  • भट्टाचार्या चौराहा से उत्तर गांधी मैदान की ओर कोई भी वाहन का परिचालन नहीं होगा।
  • डाकबंगला चौराहा से जेपी गोलंबर (गांधी मैदान) तक जाने वाली सड़क सिर्फ वीआईपी व्यक्तियों के आने जाने के लिए सुरक्षित रहेगा।
  • न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड में वाहनों का प्रवेश पर रोक रहेगी
  • जेपी गोलंबर से चिल्ड्रेन पार्क के बीच का मार्ग सुरक्षित रहेगा। किसी भी आकस्मिकता स्थिति में इस मार्ग से होकर तारा हॉस्पिटल अथवा पीएमसीएच और अन्य नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचा जा सकेगा। इस मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा।
  • आयुक्त कार्यालय के सामने (जेपी गंगा पथ पर गोलंबर) से गांधी मैदान की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • रामगुलाम चौक से जेपी गोलंबर की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • ठाकुरबाड़ी मोड़ / बाकरगंज मोड़ से पश्चिम गांधी मैदान की ओर किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं होगा।
  • IMA हॉल, होटल पनास, ट्विन टावर, मौर्या होटल के सभी कटिंग से गांधी मैदान की ओर भी किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं होगा।
  • अशोक राजपथ में गोविंद मित्रा रोड मोड़ से पश्चिम (कारगिल चौक की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन नही होगा।
  • बुद्धमार्ग में कोतवाली ‘टी’ से पुलिस लाइन तिराहा तक पूरब (गांधी मैदान) की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों का परिचालन बंद करेगा।

आम जनता के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था

  • पटना सिटी से अशोक राजपथ होकर गांधी मैदान, पटना जंक्शन की ओर आने वाली वाहन गांधी चौक से भिखना पहाड़ी मोड़ होते हुए बारीपथ मछुआ टोली से दिनकर गोलंबर, नाला रोड,अप्सरा गोलंबर, सीडीए बिल्डिंग से पटना जंक्शन की ओर आएगी।
  • दानापुर से गांधी मैदान की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन राजापुर पुल से दाहिने बोरिंग रोड चौराहा की ओर जाएगी।
  • पटना जंक्शन से गांधी मैदान की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन पटना जंक्शन से डाकबंगला फिर न्यू डाकबंगला रोड से भट्टाचार्या चौराहा तक जायेगी। इसके बाद भट्टाचार्या मोड़ से सीडीए बिल्डिंग से गोरिया टोली होते हुए पटना जंक्शन तक जाएगी।
  • रावण वध कार्यक्रम के लिए जारी पास धारक वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थल तक आने की अनुमति होगी। ये सभी वाहन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद यातायात सामान्य होने के बाद ही बाहर निकालेंगे।

 

प्रदेश में नवरात्रि को लेकर जश्न का माहौल है. सप्तमी, अष्टमी और नवमी को दशहरा का मेला घूमने के बाद लोगों को दशमी के दिन रावण वध देखने का इंतजार होता है. बिहार के अलग-अलग जिलों में दशमी के दिन रावण वध का कार्यक्रम होता है. खास कर पटना के गांधी मैदान में रावण वध देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं. आप भी अगर मंगलवार (24 अक्टूबर) को रावण दहन देखने की तैयारी कर रहे हैं या सोच रहे हैं तो फिर यह खबर पढ़ लें. पटना के गांधी मैदान में तैयारी पूरी हो गई है. कई जिलों में अलग अलग समय से रावण दहन हो रहा है.

पटना जिले में करीब 20 जगह हो रहा है रावण वध

पटना में 5 बजे रावण दहन का समय रखा गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 4.30 बजे तक गांधी मैदान पहुंचेंगे. गेट संख्या एक से एंट्री होगी. इस बार पटना में 70 फीट के रावण का पुतला बनाया गया है. मेघनाथ का पुतला 65 फीट और कुंभकर्ण का पुतला 60 फीट का बनाया गया है. पटना के जिलाधिकारी ने जानकारी दी है कि पूरे पटना जिले में लगभग 20 जगह पर रावण दहन हो रहा है. सभी जगह पर विधि व्यवस्था का इंतजाम किया गया है. पूरी तैयारी यहां भी हो गई है.

पटना के अलावा बिहार के अन्य जिलों का समय देखें

मधुबनी: सूरी स्कूल में संध्या 7-8 बजे के करीब रावण दहन होगा.

रोहतास: रोहतास में रावण दहन का समय शाम के 5:00 बजे रखा गया है.

समस्तीपुर: समस्तीपुर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न अनुमंडल क्षेत्र में शाम के 4 से 5 बजे के बीच रावण दहन का समय रखा गया है. जुलूस के साथ भगवान राम की झांकी भी निकाली जाएगी.

नवादा: नवादा में रावण वध कार्यक्रम 5:30 बजे होगा. हरिश्चंद्र स्टेडियम में पुतला जलाया जलाया जाएगा. कांग्रेस के नेता डॉ. अनुज कुमार के द्वारा रावण का वध किया जाएगा.

मुंगेर: पोलो मैदान में मंगलवार की शाम 6 बजे रावण दहन होगा. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 300 पुलिस बल को लगाया गया है.

गया: गया के गांधी मैदान में 4:30 से 5:00 बजे के बीच रावण दहन होना है.

सुपौल: दशमी के दिन सुपौल के गांधी मैदान में संध्या रावण दहन होना है. शाम के 7 से 8 बजे के बीच रावण दहन का कार्यक्रम है.

छपरा: छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में शाम 6 बजे रावण दहन होगा. जिला प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था की है.

मधेपुरा: रेलवे स्टेशन के नजदीक दुर्गा मंदिर परिसर में शाम 4 बजे रावण दहन होगा.

आरा: रामलीला मैदान में रात 8:00 बजे रावण दहन किया जाएगा.

बक्सर: एतिहासिक किला मैदान में 45 फीट का रावण बना है. 40 फीट का मेघनाथ का पुतला बना है. रावण वध का कार्यक्रम शाम 4:00 बजे के बाद होगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
इजरायल-हमास युद्ध: पाकिस्तान के ‘इस्लामिक कार्ड’ को फेल कर चुके भारत के सामने है फिर बड़ी चुनौती!

इजरायल-हमास युद्ध: पाकिस्तान के 'इस्लामिक कार्ड' को फेल कर चुके भारत के सामने है फिर बड़ी चुनौती!

इजराइल पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, नेतन्याहू से मिलेंगे, 24 घंटे में 436 फिलिस्तीनियों की मौत

इजराइल पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, नेतन्याहू से मिलेंगे, 24 घंटे में 436 फिलिस्तीनियों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend