ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इजराइल और हमास के बीच भीषण जंग जारी, इजराइल ने ऐलान किया वह गाजा पट्टी पर हमले और तेज करेगा

UB India News by UB India News
October 24, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
इजराइल ने गाजा बॉर्डर पर कब्जा किया ,इजराइली सेना ने रात में 200 टारगेट्स पर हमले किए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजराइल और हमास के बीच भीषण जंग जारी है। इजराइल की सेना जमीनी हमले के लिए भी गाजा सीमा पर तैनात है। उधर, गाजा पर इजराइल ने लगातार भीषण हमले किए हैं। इन हमलों में कई फिलिस्तीनियों की मौत हुई है। इन सबके बीच इजराइल ने एक बड़ा ऐलान किया है। इस ऐलान से हमास और गाजा पट्टी में रहने वाले लोग दहशत में आ जाएंगे। इजराइल ने ऐलान किया है कि वह गाजा पट्टी पर हमले और तेज कर रहा है।

वेस्ट बैंक पर हमले में मस्जिद को बनाया निशाना

इजराइली युद्धक विमानों ने पूरे गाजा पट्टी के साथ-साथ सीरिया के दो हवाई अड्डों और हमास के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में कथित तौर पर उग्रवादियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक मस्जिद को निशाना बनाया है। इस बीच, मानवीय सहायता के एक दूसरे काफिले के, मिस्र से रविवार की दोपहर गाजा में प्रवेश करने की खबर है। इजराइल के सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि उनका देश गाजा में हमले तेज कर रहा है और जमीनी हमले भी किये जाने की संभावना बढ़ रही है।

RELATED POSTS

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

16 दिन से जारी है संघर्ष

इजराइल और हमास के बीच संघर्ष 16 दिन से जारी है और दोनों पक्षों के बीच हो चुके पांच गाजा युद्धों में सबसे घातक है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि गाजा में मरने वालों की संख्या कम से कम 4,651 तक पहुंच गई है। जबकि घेरेबंदी वाले क्षेत्र में 14,254 अन्य लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि 7 अक्टूबर को हमास की ओर से इजराइल में किए गये हमले के बाद से, कब्जे वाले वेस्ट बैंक में हिंसा और इजराइली हमले में 93 फलस्तीनी भी मारे गए। वहीं 1,650 से अधिक अन्य घायल हो गए हैं। हमास के हमले में इजराइल में 1400 से अधिक लोग मारे गये थे। समझा जाता है कि हमास ने 203 लोगों को बंधक भी बना रखा है।

अमेरिका ने दे डाली ही बड़ी चेतावनी

इजराइल और हमास में संघर्ष के बीच अमेरिका ने शुरू से ही सबसे सक्रिय भूमिका निभा रखी है। 7 अक्टूबर को जब हमास ने इजराइल पर तीन ओर से खूनी हमला किया था, तभी से अमेरिका अपने पारंपरिक दोस्त इजराइल के साथ है। इसके बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और फिर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइल का दौरा किया और अपना समर्थन जताया। अमेरिका ने बड़े धैर्यपूर्वक इस मामले को हैंडल अभी तक किया है। गाजा सीमा खुलवाकर मिस्र के रास्ते से सहायता सामग्री गाजा तक पहुंचवाने में अमेरिका की पहल कारगर रही। लेकिन हमास, हिजबुल्ला और परोक्ष रूप से अमेरिका के दुश्मन ईरान की ‘कारस्तानियों’ पर अमेरिका ने सीधी चेतावनी दे डाली है। अमेरिका ने साफ कर दिया है कि जंग में किसी भी आतंकी समूह या पक्ष ने किसी अमेरिकी सैनिक पर हमला किया तो बहुत बुरा परिणाम भुगतना पड़ सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम टूट चुका है और लगातार पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है। होर्मुज में...

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

इजरायल इन दिनों बैकफुट पर चल रहा है. उसका सबसे भरोसेमंद दोस्त अमेरिका इन दिनों नाराज चल रहा है. इजरायल...

क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

by UB India News
July 11, 2026
0

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि ईरान राष्ट्रपति डोनाल्ड...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 10, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

क्या दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर खड़ा कर देगी मिडिल ईस्ट की युद्ध ……………….

क्या दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर खड़ा कर देगी मिडिल ईस्ट की युद्ध ……………….

by UB India News
July 10, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच चुका है। तुर्की में चल रहे NATO समिट...

Next Post
स्टॉक मार्केट क्रैश! सेंसेक्स 796 अंक टूटा, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा

श्विक अस्थिरता के बिच भारतीय शेयर बाजार में मचा कोहराम! 1 दिन में ₹ 7.77 लाख करोड़ स्वाहा

सरदार ऑफ स्पिन बिशन सिंह बेदी का हुआ निधन , 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

सरदार ऑफ स्पिन बिशन सिंह बेदी का हुआ निधन , 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend