ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महुआ मोइत्रा मामला: पहले संसदीय कमेटी जांच कर ले, फिर पार्टी फैसला लेगी

UB India News by UB India News
October 23, 2023
in खास खबर, पश्चिम बंगाल
0
महुआ मोइत्रा मामला:  पहले संसदीय कमेटी जांच कर ले, फिर पार्टी फैसला लेगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप में फंसीं तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा से उनकी पार्टी ने सफाई मांगी है। पार्टी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने रविवार को कहा कि इन आरोपों को लेकर पार्टी ने महुआ से अपनी स्थिति साफ करने को कहा है।

डेरेक ने कहा कि हमने मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं। पार्टी ने संबंधित सांसद को सलाह दी है कि वे अपने ऊपर लगाए इन आरोपों पर अपनी सफाई दें, जो कि वे दे चुकी हैं। लेकिन, ये मामला जनता द्वारा चुने गए एक प्रतिनिधि से जुड़ा है, इसलिए अभी संसद की समिति को मामले की जांच करने दीजिए। जांच पूरी होने के बाद पार्टी इस बारे में फैसला लेगी।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

महुआ मोइत्रा ने 2016 में पहला चुनाव पश्चिम बंगाल के करीम नगर विधानसभा से जीता था। 2019 में वे TMC के टिकट पर कृष्णानगर से लोकसभा चुनाव लड़ी और जीतीं।

तृणमूल ने कहा- जो इंसान विवाद में घिरा, वही जवाब दे तो सही
महुआ पर लगे आरोपों को लेकर TMC प्रवक्ता कुणाल घोष ने शनिवार को कहा था कि पार्टी को इस मामले में कुछ नहीं कहना है। जो इंसान इस विवाद में घिरा है, वही इस पर बात करने के लिए सबसे सही व्यक्ति है। वहीं, एक अन्य TMC नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा था कि पार्टी लीडरशिप किसी भी तरह की कॉन्ट्रोवर्सी में नहीं पड़ना चाहती है, इसलिए पार्टी इस मामले से दूरी बनाकर चलेगी।

निशिकांत का एक और आरोप- दुबई से खोली गई महुआ की संसद वाली ID
महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने उन पर एक और गंभीर आरोप लगाया है। निशिकांत ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा- कुछ पैसे के लिए एक सांसद ने देश की सुरक्षा को गिरवी रख दिया। मैने इसे लेकर लोकपाल से शिकायत की है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

इस विवाद के बीच महुआ ने रविवार को सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे दुर्गा मां की मूर्ति की सामने बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा- हैप्पी अष्टमी!
इस विवाद के बीच महुआ ने रविवार को सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे दुर्गा मां की मूर्ति की सामने बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा- हैप्पी अष्टमी!

क्या है मामला?
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 15 अक्टूबर को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने महुआ पर आरोप लगाए थे कि महुआ ने संसद में सवाल पूछने के लिए पैसे और तोहफे लिए थे। इस मामले को स्पीकर ने एथिक्स कमेटी को भेज दिया है। महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में लोकसभा की एथिक्स कमेटी 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगी।

इसके लिए कमेटी ने निशिकांत दुबे को बुलाया है। लोकसभा के डिप्टी सेक्रेटरी बाला गुरु ने दुबे को नोटिस जारी करते हुए ये जानकारी दी। निशिकांत सुनवाई में मौजूद रहेंगे या नहीं, इसे लेकर उन्हें 20 अक्टूबर तक जवाब देने को कहा गया है। ये सुनवाई संसद के कमेटी रूम में होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
नवरात्रि की महानवमी आज, मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़ ,लुभा रहे एक से बढ़कर एक पंडाल

नवरात्रि की महानवमी आज, मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़ ,लुभा रहे एक से बढ़कर एक पंडाल

इजराइल ने गाजा बॉर्डर पर कब्जा किया ,इजराइली सेना ने रात में 200 टारगेट्स पर हमले किए

इजराइल और हमास के बीच भीषण जंग जारी, इजराइल ने ऐलान किया वह गाजा पट्टी पर हमले और तेज करेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend