ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शमी का पंजा, विराट कोहली की शानदार पारी, 6ठी बार ‘नर्वस नाइंटीज’ के शिकार हो गये विराट

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार जीत दर्ज करते हुए लगातार 5वीं जीत हासिल की. कीवी टीम ने भारत के सामने डेरेल मिचेल की सेंचुरी के दम पर 273 रन का स्कोर खड़ा किया था. मोहम्मद शमी ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली के 95 रन की बदौलत टीम ने 48 ओवर में 6 विकेट गंवाकर जीत दर्ज की. वर्ल्ड कप में लगातार 5वीं जीत हासिल करने के साथ ही भारत ने अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है.

UB India News by UB India News
October 23, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
शमी का पंजा, विराट कोहली की शानदार पारी, 6ठी बार ‘नर्वस नाइंटीज’ के शिकार हो गये विराट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार जीत दर्ज करते हुए लगातार 5वीं जीत हासिल की. कीवी टीम ने भारत के सामने डेरेल मिचेल की सेंचुरी के दम पर 273 रन का स्कोर खड़ा किया था. मोहम्मद शमी ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली के 95 रन की बदौलत टीम ने 48 ओवर में 6 विकेट गंवाकर जीत दर्ज की. वर्ल्ड कप में लगातार 5वीं जीत हासिल करने के साथ ही भारत ने अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है.

विश्व कप में अब तक एक से अधिक मुकाबलों की मेजबानी करने वाले सभी वेन्यू में से, धर्मशाला-लखनऊ में तेज गेंदबाजों को हर पारी के पहले 10 ओवर में सबसे अधिक स्विंग मिली है. भारत और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान भी ऐसा ही रह सकता है. शाम के वक्त ओस का असर रहेगा. ऐसे में बाद में गेंदबाजी करने में परेशानी हो सकती है.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

न्यूजीलैंड के पास ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन के रूप में अच्छी पेस तिकड़ी है. वहीं, स्पिन डिपार्टमेंट में मिचेल सैंटनर के लिए अब तक विश्व कप काफी अच्छा बीता है. वो टूर्नामेंट में सबसे अधिक 11 विकेट ले चुके हैं. दोनों टीमों का टॉप ऑर्डर चल रहा है. इस विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में रोहित शर्मा, विराट कोहली और डेवोन कॉनवे क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. भारत का मध्यक्रम भी रन बना रहा है.

धर्मशाला के मैदान पर विराट की इस बेजोड़ पारी की बदौलत, भारतीय टीम न्‍यूजीलैंड को 4 विकेट से हराने में सफल हो गई लेकिन दुर्भाग्‍यवश ‘किंग कोहली’ शतक चूक गए.

वनडे में अब तक 48 सैकड़े जमा चुके विराट के पास रविवार को सचिन तेंदुलकर के इस फॉर्मेट में 49 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी का मौका था लेकिन वे 95 के निजी स्‍कोर पर मेट हेनरी की गेंद पर फिलिप्‍स को कैच थमा बैठे. विराट कोहली पहली बार वर्ल्‍डकप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ‘नर्वस नाइंटीज’ के शिकार हुए हैं.

समग्र रूप से देखें तो रविवार के मैच को मिलाकर विराट कोहली अब तक वनडे में छह बार ‘नर्वस नाइंटीज’ पर आउट हुए हैं जबकि एक बार वे बांग्‍लादेश के खिलाफ 96 के स्‍कोर पर नाबाद रहे थे. वर्ष 2013 में एक बार तो वेस्‍टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में वे 99 के स्‍कोर पर भी आउट हो चुके हैं. विशाखापट्टनम में खेले गए इस मैच में विराट को 99 रन के स्‍कोर पर रवि रामपॉल की गेंद पर सेमुअल्‍स ने कैच किया था और उन्‍हें एक रन के अंतर से शतक से वंचित होना पड़ा था. इसके अलावा दो बार विराट 91 के स्‍कोर पर आउट हो चुके हैं जबकि एक-एक बार 95, 94 और 92 के स्‍कोर पर.

विराट के वनडे क्रिकेट में 90 से 99 के बीच के स्‍कोर

99 रन विरुद्ध वेस्‍टइंडीज (विशाखापट्टनम, 2013)
96* विरुद्ध बांग्‍लादेश (बर्मिंघम, 2017)
95 रन विरुद्ध न्‍यूजीलैंड( धर्मशाला,2023)
94 रन विरुद्ध वेस्‍टइंडीज (किंगस्‍टन,2011)
92 रन विरुद्ध ऑस्‍ट्रेलिया (कोलकाता,2017)
91 रन विरुद्ध बांग्‍लादेश (मीरपुर, 2010)
91 रन विरुद्ध ऑस्‍ट्रेलिया (पर्थ, 2016)

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
वर्ल्ड कप 2023 के 22वां मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच आज

वर्ल्ड कप 2023 के 22वां मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच आज

महुआ मोइत्रा मामला:  पहले संसदीय कमेटी जांच कर ले, फिर पार्टी फैसला लेगी

महुआ मोइत्रा मामला: पहले संसदीय कमेटी जांच कर ले, फिर पार्टी फैसला लेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend