ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केजरीवाल सरकार का फैसला- गुरुवार से ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान

UB India News by UB India News
October 23, 2023
in खास खबर, दिल्ली, परिवहन
0
केजरीवाल सरकार का फैसला- गुरुवार से ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आज केजरीवाल सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के नेतृत्व में बैठक की गई. इस दौरान बैठक में एक बार फिर ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान को शुरू करने का फैसला किया गया है. यह अभियान गुरुवार से शुरू होगा. इसकी जानकारी खुद मंत्री गोपाल राय ने दी है.उन्होंने बताया कि बाइकें सबसे अधिक प्रदूषण फैला रही हैं, और मोटरसाइकिल चालकों से अनुरोध किया कि वे अपना “पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट” (पीयूसी) अपडेट करवा लें. राय ने आगे कहा कि मेट्रो अधिकारियों को मेट्रो की सेवा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है और बसों को भी यही निर्देश दिया गया है. बता दें कि इस अभियान को सबसे साल 2020 में 16 अक्टूबर को शुरू किया गया था.

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के 13 हॉटस्पॉट हैं. आज, शादीपुर, मंदिर मार्ग, पटपड़गंज, सोनिया विहार और मोती बाग सहित आठ अन्य सेंटर पर स्थानीय कारणों से AQI स्तर 300 से ऊपर दर्ज किया गया. प्रदूषण के स्थानीय स्रोतों की पहचान और निरीक्षण के लिए यहां विशेष टीमें तैनात की जाएंगी. राजधानी का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक शनिवार के 248 के मुकाबले और अधिक खराब होकर रविवार को 313 पर पहुंच गया. दिल्ली में पिछली बार 17 मई को वायु गुणवत्ता “अत्यंत खराब” दर्ज की गई थी जब एक्यूआई 336 था.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार को फरीदाबाद में 24 घंटे का औसत एक्यूआई 322, गाजियाबाद में 246, ग्रेटर नोएडा में 354, गुरुग्राम में 255 और नोएडा में 304 दर्ज किया गया. अधिकारियों ने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ राय की बैठक में राहत उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने कहा कि तापमान में गिरावट और पराली जलाने से होने वाले उत्सर्जन के कारण दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता अगले कुछ दिनों तक “अत्यंत खराब” रहेगी.

अधिकारियों के अनुसार, हवा की गति धीमी है और पिछले दो वर्षों के विपरीत अक्टूबर में कम बारिश हुई है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार की ‘निर्णय समर्थन प्रणाली’ (डीएसएस) का अनुमान है कि सोमवार से धान की पराली जलाने में बढ़ोतरी हो सकती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

by UB India News
July 11, 2026
0

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

Next Post
शमी का पंजा, विराट कोहली की शानदार पारी, 6ठी बार ‘नर्वस नाइंटीज’ के शिकार हो गये विराट

शमी का पंजा, विराट कोहली की शानदार पारी, 6ठी बार 'नर्वस नाइंटीज' के शिकार हो गये विराट

वर्ल्ड कप 2023 के 22वां मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच आज

वर्ल्ड कप 2023 के 22वां मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend