ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ बीजेपी सांसद की शिकायत लोकसभा अध्यक्ष ने ऐथिक्स कमेटी को भेजी

UB India News by UB India News
October 18, 2023
in खास खबर, महिला युग
0
TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ बीजेपी सांसद की शिकायत लोकसभा अध्यक्ष ने ऐथिक्स कमेटी को भेजी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) के खिलाफ बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने लोकसभा की ऐथिक्स कमेटी को भेजी है. पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों में घिरी महुआ मोइत्रा को लेकर निशिकांत दुबे ने चिट्ठी लोकसभा अध्‍यक्ष को लिखी थी. बीजेपी एमपी के आरोपों और एक वकील की सीबीआई को शिकायत के बाद केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने खुलासा किया कि महुआ के सवालों की भाषा कारोबारी हीरानंदानी की भाषा से मिलती है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखी चिट्ठी में दुबे का आरोप है कि महुआ मोइत्रा को सदन में सवाल पूछने के लिए बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से गिफ्ट और कैश (Cash For Query) मिला.
सवाल पूछने के लिए एक उद्योगपति से ‘रिश्वत’

“अपशब्द करना गलत लेकिन…”: बीजेपी सांसद ने लोकसभा में दानिश अली के आचरण पर उठाए सवाल
निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्‍यक्ष के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी पत्र लिखकर उनसे सदन के सदस्यों के लिये बनी वेबसाइट पर सांसद महुआ मोइत्रा के ‘लॉग-इन क्रेडेंशियल’ के ‘आईपी’ पते की जांच करने का आग्रह किया है. दुबे ने रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के लिए एक उद्योगपति से ‘रिश्वत’ लेने का आरोप लगाया था.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

ओम बिरला को लिखे पत्र में, निशिकांत दुबे ने वकील जय अनंत देहाद्राई से प्राप्त एक पत्र का हवाला दिया और कहा कि वकील ने ‘पुख्ता’ सबूत साझा किए हैं कि महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछने के लिए उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी से ‘नकद’ और ‘उपहार’ के रूप में रिश्वत ली है. दुबे के पत्र के जवाब में, मोइत्रा ने कहा, “सांसदों के सभी संसदीय कार्य निजी सहायक (पीए), सहायकों, प्रशिक्षुओं और बड़ी टीम द्वारा किए जाते हैं.”

हीरानंदानी समूह का आरोपों से इनकार
टीएमसी सांसद ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री से कर्मचारियों को ‘लॉग इन’ करने के लिए दिए गए प्रशिक्षण के बारे में जानकारी साझा करने के लिए भी कहा. हीरानंदानी समूह ने कहा है कि भाजपा सांसद के आरोपों में ‘कोई दम नहीं’ है. इस मामले में सोमवार को भी वाकयुद्ध जारी रहा. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि कंपनी ‘डेटा स्थानीयकरण के लिए सक्रिय एवं आक्रामक रूप से पैरवी कर रही थी.’

वैष्णव को लिखे एक पत्र में, दुबे ने उनसे मोइत्रा के खिलाफ आरोपों को ‘‘अत्यंत गंभीरता” से लेने और टीएमसी नेता के लोकसभा में सभी लॉग-इन क्रेडेंशियल के आईपी पते (इंटरनेट प्रोटोकॉल पते- इंटरनेट सेवा प्रदाताओं द्वारा इंटरनेट से जुड़ने वाले उपकरणों को प्रदान की जाने वाली एक विशिष्ट संख्या होती है) की जानकारी के लिए एक जांच शुरू करने और यह पता लगाने का आग्रह किया कि क्या कभी ऐसा भी हुआ है कि उनके लॉग-इन क्रेडेंशियल को उस स्थान से संचालित किया गया, जहां वह मौजूद नहीं थीं.

भाजपा नेता ने दावा किया, “मोइत्रा का किसी बाहरी संस्था के साथ लोकसभा के लॉग-इन क्रेडेंशियल साझा करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है.” उन्होंने आरोप लगाया कि कृष्णानगर सांसद ने दर्शन हीरानंदानी और हीरानंदानी समूह को लोकसभा वेबसाइट के लिए अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल तक पहुंच प्रदान की, ताकि वे इसे अपने निजी लाभ के लिए उपयोग कर सकें.

मोइत्रा और वकील के बीच पालतू कुत्ते को लेकर झगड़ा चल रहा था…
इस बीच, टीएमसी के सूत्रों ने दावा किया कि शिकायत दर्ज कराने वाला वकील मोइत्रा का पूर्व सहयोगी है और ‘निजी शत्रुता’ को ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ के लिए इस्तेमाल किया गया. सूत्रों ने कहा कि मोइत्रा और वकील के बीच उनके पालतू कुत्ते को लेकर झगड़ा चल रहा था और मोइत्रा ने पिछले छह महीनों में वकील के खिलाफ जबरन घुसपैठ, चोरी, अश्लील संदेश और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए पुलिस में कई शिकायतें दी हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
69th National Film Awards: वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

69th National Film Awards: वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

राजनांदगांव में गरजे गृहमंत्री शाह

राजनांदगांव में गरजे गृहमंत्री शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend