• होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • विधानसभा चुनाव 2023
Menu
  • होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • विधानसभा चुनाव 2023

69th National Film Awards: वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

UB India News by UB India News
October 18, 2023
in अवार्ड, खास खबर, मनोरंजन
0
69th National Film Awards: वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

आज 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है. विनर्स के नामों की घोषणा सितंबर में पहले ही कर दी गई थी. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विजेताओं को अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा, प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो अपने सोशल मीडिया चैनलों पर इवेंट को लाइव टेलीकास्ट करेगा.

अल्लू अर्जुन और आलिया-कृति को मिलेगा अवॉर्ड
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विनर्स की लिस्ट सामने आ चुकी है. इस लिस्ट में एक्टर अल्लू अर्जुन का नाम शामिल हैं उन्हें फिल्म पुष्पा: द राइज के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया जाएगा. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनन को उनकी फिल्म ‘मिमी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता है जबकि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का नरगिस दत्त पुरस्कार जीता है.

RELATED POSTS

तीन राज्यों में मुख्यमंत्री चुनने में हो रही देरी के गणित ने बीजेपी के बड़े नेताओं की बढ़ा दी है धड़कनें

सोनिया गांधी का आज 77वां जन्मदिन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

‘सरदार उधम’ ने जीते कईं कैटेगिरी में अवॉर्ड
वहीं शूजीत सरकार की ऐतिहासिक ड्रामा ‘सरदार उधम’ ने भी कई पुरस्कार जीते हैं. बेस्ट हिंदी फिल्म का खिताब जीतने के अलावा, इसे बेस्ट सिनेमैटोग्राफी (अविक मुखोपाध्याय), बेस्ट ऑडियोग्राफी (सिनॉय जोसेफ), बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन (दिमित्री मलिक और मानसी ध्रुव मेहता) और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन (वीरा कपूर ई) का पुरस्कार भी मिला है.

वहीदा रहमान को भी दादा साहब फाल्के पुरस्कार
दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान को भी दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलेगा. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सितंबर में इस पुरस्कार की घोषणा की थी. उन्होंने पोस्ट किया था, “ऐसे समय में जब ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद द्वारा पारित किया गया है, उन्हें (रहमान) इस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाना भारतीय सिनेमा की अग्रणी महिलाओं में से एक को एक सच्ची श्रद्धांजलि है…”

एक्ट्रेस वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. एक्ट्रेस को सभी ने स्टैंडिंग ओवेशन के साथ सम्मान दिया. समारोह में वहीदा की अब तक की करियर जर्नी दिखाई गई. वहीदा ने भी अपनी जर्नी के बारे में बात की. वहीदा इस दौरान इमोशनल दिखाई दीं.

आलिया भट्ट-कृति सेनन और अल्लू अर्जुन को मिला आवॉर्ड
आलिया भट्ट-कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है. आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए अवॉर्ड मिला है. वहीं अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा द राइज के लिए आवॉर्ड मिला है.

श्रेया घोषाल और काल भैरव को मिला अवॉर्ड
सिंगर श्रेया घोषाल को तमिल फिल्म Iravin Nizhal के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबेक सिंगर का अवॉर्ड मिला. ये श्रेया का पांचवा नेशनल अवॉर्ड है. वहीं काल भैरव को तेलुगू फिल्म RRR के लिए बेस्ट मेल प्लेबेक सिंगर का अवॉर्ड मिला. इसके अलावा बेस्ट स्क्रीनप्ले (संवाद लेखन)- गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षिनी वशिष्ठ को अवॉर्ड दिया गया.

सरदार उधम सिंह को मिले ये अवॉर्ड
बेस्ट ओडियोग्राफी- सरदार उधम सिंह (सिनोय जोसेफ), बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर और बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर का अवॉर्ड फिल्म सरदार उधम सिंह को मिला. वहीं बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का अवॉर्ड गंगूबाई काठियावाड़ी को मिला.

शेरशाह को मिला स्पेशल जूरी अवॉर्ड
फिल्म शेरशाह को मिला स्पेशल जूरी अवॉर्ड. फिल्म के निर्माता करण जौहर अवॉर्ड लेने पहुंचे. फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लीड रोल में थे.

RRR को मिले ये अवॉर्ड
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड- RRR (स्टंट कोरियोग्राफर- किंग सोलोमन), बेस्ट कोरियोग्राफी- RRR (कोरियोग्राफर- प्रेम रक्षित), बेस्ट स्पेशल इफेक्ट- RRR (वी श्रीनिवास मोहन), बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा (देवी श्री प्रसाद)/ RRR (एम एम कीरावणी) को अवॉर्ड मिला.

बेस्ट हिंदी फिल्म के लिए सरदार उधम सिंह को मिला अवॉर्ड
बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम सिंह, बेस्ट गुजराती फिल्म- छेल्लो शो, बेस्ट मलयालम फिल्म- होम, बेस्ट तमिल फिल्म- Kadaisi Vivasayi, बेस्ट मैथिली फिल्म- समांतर, बेस्ट तेलुगू फिल्म- Uppena, बेस्ट मराठी फिल्म- Ekda Kay Zala, बेस्ट असमिया फिल्म- अनुर को अवॉर्ड मिला.

स्पेशल मेंशन अवॉर्ड
फिल्म झिल्ली के लिए अरण्य गुप्ता, बितान विश्वास को अवॉर्ड दिया गया. वहीं फिल्म होम के लिए इंद्रंस को सम्मानित किया गया. इसके अलावा फिल्म अनुर के लिए जहानारा बेगम को अवॉर्ड दिया गया.

सर्वश्रेष्ठ गैर फीचर फिल्म का अवॉर्ड
एक था गांव को मिला सर्वश्रेष्ठ गैर फीचर का अवॉर्ड. फिल्म की निर्माता और निर्देशक सृष्टि लखेरा को स्वर्ण कमल से सम्मानित किया गया.

बेस्ट एनवायरनमेंट फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड
बेस्ट एनवायरनमेंट फिल्म के लिए ए एम गोपालन को रजत कमल से किया गया सम्मानित. फिल्म Munnam Valavu के निर्देशक आर एस प्रदीप कुमार को भी रजत कमल से सम्मानित किया गया.

सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म निर्माता को मिला अवॉर्ड
सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म की श्रेणी में विजेता फिल्म है मलयालम Kandittundu. फिल्म के निर्माता पीएन पणिक्कर को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. फिल्म की डायरेक्टर अदिति कृष्णादास को रजत कमल से सम्मानित किया गया.

चंद सासें फिल्म के प्रोड्यूसर को किया गया सम्मानित
पारिवारिक मूल्यों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म चंद सासें फिल्म के प्रोड्यूसर चंद्रकांत कुलकर्णी को रजत कमल से सम्मानित किया गया.

गैर फीचर फिल्म कैटेगरी में मिला पुरस्कार
गैर फीचर फिल्म कैटेगरी में श्रीकांत देवा, रामकमल मुखर्जी, अनिरुद्ध झटका, श्वेता कुमार दास को पुरस्कार दिया गया.

व्हाइट साड़ी में नजर आईं कृति सेनन
कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है. नेशनल अवॉर्ड लेने के लिए कृति सेनन व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आईं. उन्होंने अपने लुक को बेहद सोबर रखा. लाइट मेकअप और बिंदी उनके लुक को कंप्लीट कर रही है. कृति ने अपने इस लुक के साथ लाइट जूलरी कैरी की.

‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर खुशी से फूले नहीं समा रहे माधवन

आर माधवन ब्लैक ड्रेस में रेड कार्पेट पर नजर आए. उनके निर्देशन में बनी फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता है. इस पर माधवन ने कहा कि नांबी सर को इतना खुश देखना सबसे बड़ी खुशी है.

कृति ने अपनी फिल्म मिमी के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

कृति सेनन व्हाइट साड़ी में रेड कारपेट पर पहुंची थीं और बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपनी फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार जीता है. इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, ये अवॉर्ड जीतना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. मैं खुशनसीब हूं कि मुझे मिमी जैसी फिल्म में काम करने का मौका मिला. कृति सैनन ने कहा कि डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने फिल्म बनाते समय ही कहा था कि ये फिल्म नेशनल अवॉर्ड जीतेगी.

बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतने को अल्लू अर्जुन ने बताया डबल उपलब्धि

फिल्म ‘पुष्पा’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर अल्लू अर्जुन ने कहा, ”मैं बेहद खुश हूं क्योंकि मुझे यह पुरस्कार मिल रहा है, यह मेरे लिए पर्सनली डबल उपलब्धि है .” रेड कार्पेट पर अल्लू ने अपनी फिल्म का सिग्नेचर स्टेप भी करके दिखाया

करण जौहर ने कुछ कुछ होता के 25 साल पूरे होने पर की बात

रेड कार्पेट पर चलते हुए करण जौहर ने अपने निर्देशन की पहली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के 25 साल पूरे होने के बारे में बात की. इस फिल्म ने तब नेशनल अवॉर्ड जीता था. उन्होंने कहा “25 साल बाद, मैं राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए यहां वापस आया हूं. मैं और क्या माँग सकता हूँ.”

आलिया भट्ट ने पहनी पुरानी साड़ी

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड लेने नई दिल्ली पहुंची हैं. लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि आलिया ने इस खास मौके के लिए पुरानी साड़ी चुनी है. जी हां, इस खास मौके के लिए आलिया भट्ट ने अपनी शादी वाली साड़ी पहनी है, हालांकि शादी का जोड़ा हर लड़की के लिए खास होता है शायद इसलिए आलिया ने इतने बड़े सम्मान के लिए इस साड़ी को चुना.

नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर्स की पूरी लिस्ट यहां करें चेक ” विनर्स की पूरी लिस्ट

    • बेस्ट एक्टर: अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)
    • बेस्ट एक्ट्रेस : आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
    • बेस्ट फीचर फिल्म : रॉक्ट्रेरी: द नंबी इफेक्ट (आर माधवन लीड हीरो)
    • बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन (गोदावरी-द होली वाटर)
    • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
    • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : पंकज त्रिपाठी (मिमी)
    • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
    • बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
    • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सरदार उधम सिंह
    • बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी
    • बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- गंगूबाई काठियावाड़ी
    • बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम सिंह
    • बेस्ट गुजराती फिल्म- छेल्लो शो
    • बेस्ट मलयालम फिल्म- होम
    • बेस्ट तमिल फिल्म- Kadaisi Vivasayi
    • बेस्ट मैथिली फिल्म-  समांतर
    • बेस्ट तेलुगू फिल्म- Uppena
    • बेस्ट मराठी फिल्म- Ekda Kay Zala
    • बेस्ट चाइल्स आर्टिस्ट- भाविन रबारी (छेल्लो शो)
    • बेस्ट कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली
    • स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह
    • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा/ RRR
    • बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड- RRR (स्टंट कोरियोग्राफर- किंग सोलोमन)
    • बेस्ट कोरियोग्राफी- RRR (कोरियोग्राफर- प्रेम रक्षित)
    • बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- RRR (स्पेशल इफेक्ट क्रिएटर- वी श्रीनिवास मोहन)
    • बेस्ट नरेशन वॉइस ओवर आर्टिस्ट- Kulada Kumar Bhattacharjee
    • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन-इशान दिवेचा
    • बेस्ट एडिटिंग- अभरो बनर्जी (If Memory Serves Me Right)  नॉन फीचर फिल्म

 

UB India News

UB India News

Related Posts

तीन राज्यों में मुख्यमंत्री चुनने में हो रही देरी के गणित ने बीजेपी के बड़े नेताओं की बढ़ा दी है धड़कनें

तीन राज्यों में मुख्यमंत्री चुनने में हो रही देरी के गणित ने बीजेपी के बड़े नेताओं की बढ़ा दी है धड़कनें

by UB India News
December 9, 2023
0

विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 के 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में...

सोनिया गांधी का आज 77वां जन्मदिन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

सोनिया गांधी का आज 77वां जन्मदिन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

by UB India News
December 9, 2023
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को उनके 77वें जन्मदिन पर बधाई दी। पीएम...

UNSC की अध्यक्षता कर रहा है रूस, भारतीय डिप्लोमेसी के लिए परीक्षा की घड़ी

अमेरिकी वीटो से गाजा में तत्काल युद्धविराम का प्रस्ताव यूएन सुरक्षा परिषद में हुआ खारिज

by UB India News
December 9, 2023
0

इजरायल-गाजा युद्ध को 2 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक संघर्ष विराम थमने का नाम नहीं ले रहा है....

पहली बार काशी की गलियों में पैदल घूमेंगे, जनता से सीधी बातचीत करेंगे नरेंद्र मोदी, 2 दिन का पूरा कार्यक्रम तय

पहली बार काशी की गलियों में पैदल घूमेंगे, जनता से सीधी बातचीत करेंगे नरेंद्र मोदी, 2 दिन का पूरा कार्यक्रम तय

by UB India News
December 9, 2023
0

राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी...

तेलंगाना में कांग्रेस आज 6 में से 1 गारंटी करेगी पूरा, महिलाओं को राज्य परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा

तेलंगाना में कांग्रेस आज 6 में से 1 गारंटी करेगी पूरा, महिलाओं को राज्य परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा

by UB India News
December 9, 2023
0

तेलंगाना सरकार ने 9 दिसंबर यानी आज से राज्य के स्वामित्व वाली राज्य परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के...

Next Post
राजनांदगांव में गरजे गृहमंत्री शाह

राजनांदगांव में गरजे गृहमंत्री शाह

CM गहलोत का बड़ा दावा- जनता ने सरकार ‘रिपीट’ करने का मूड बनाया, गिनाए अपने काम

CM गहलोत का बड़ा दावा- जनता ने सरकार 'रिपीट' करने का मूड बनाया, गिनाए अपने काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
Copyright © 2023 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN