ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CM गहलोत का बड़ा दावा- जनता ने सरकार ‘रिपीट’ करने का मूड बनाया, गिनाए अपने काम

UB India News by UB India News
October 17, 2023
in LOKSHBHA
0
CM गहलोत का बड़ा दावा- जनता ने सरकार ‘रिपीट’ करने का मूड बनाया, गिनाए अपने काम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की डेट आने के बाद सत्ताधारी और विपक्षी पार्टी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है। राजस्थान में 25 नवंबर को चुनाव के लिए वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। इस बीच, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को रिवाज को तोड़ते हुए सत्ता में वापसी का दावा किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में काम में कोई कोताही नहीं बरती, यही वजह है कि जनता ने राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार ‘रिपीट’ करने का मन बना लिया है।

“लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर”

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

गहलोत ने जयपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी सरकार ने पानी, बिजली, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रमुखता से काम किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने डेढ़ लाख किलोमीटर लंबी सड़कें बनवाई हैं और वह तीन लाख नौकरियां दे रही है। उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि लोगों ने इस बार तय कर रखा है कि कांग्रेस की सरकार ‘रिपीट’ करनी है। यह मेरा मानना है जो मैं लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर महसूस करता हूं।”

“काम करने में कोई कोताही नहीं बरती”

गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार ने काम करने में कोई कोताही नहीं बरती। उन्होंने कहा, “हमने एक लाख संविदाकर्मियों की नौकरी का रास्ता खोला। पुरानी पेंशन योजना दी, जिसकी चर्चा पूरे देश में है। हमने बेहतर प्रशासन दिया है।” उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद कांग्रेस को मिलेगा और उसकी फिर सरकार बनेगी। इसके साथ ही गहलोत ने कहा, “जनता उन तत्वों, बीजेपी के बड़े बड़े नेताओं को चुनाव में सबक सिखाएगी, जिन्होंने मेरी सरकार गिराने का षड्यंत्र रचा था। उस प्रकरण को लेकर जनता का गुस्सा अभी गया नहीं है।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
मध्य प्रदेश की खरगोन सीट है सत्ता की चाभी! जो पार्टी जीतती है, सरकार उसी की बनती है

मध्य प्रदेश की खरगोन सीट है सत्ता की चाभी! जो पार्टी जीतती है, सरकार उसी की बनती है

राजस्थान में BJP ने वसुंधरा राजे को क्यों किनारे छोड़ दिया?

राजस्थान में BJP ने वसुंधरा राजे को क्यों किनारे छोड़ दिया?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend