ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

I.N.D.I.A गठबंधन में कहां फंस रहा सीटों का पेंच

UB India News by UB India News
October 13, 2023
in खास खबर, जदयू, पटना, बिहार, राजद
0
लालू यादव पहुंचे CM आवास, नीतीश कुमार से 30 मिनट तक  हुई बातचीत ,सियासी गलियारे में हलचल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में I.N.D.I.A गठबंधन के बीच लोकसभा सीटों का बंटवारा अब तक नहीं हो पाया है। गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को 9 से 12 सीटें चाहिए। यह दावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह पहले ही कर चुके हैं। वहीं, माले भी पांच सीटों पर अपनी दावेदारी ठोक चुकी है। I.N.D.I.A गठबंधन के अंदर सीट बंटवारे का पेंच कहां फंसा है। 

विधान सभा उप-चुनाव में संबंध खराब थे, अब अच्छे

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

कांग्रेस ही वह पार्टी है, जिसको लेकर लालू प्रसाद और सीएम नीतीश कुमार के बीच ठोस सहमति नहीं बन पा रही है। गठबंधन में कांग्रेस की मौजूदगी से दोनों को आपत्ति नहीं है, लेकिन सीटों को लेकर एक सहमति नहीं है।

हालांकि, राजद का जो रवैया कांग्रेस के प्रति विधानसभा उप-चुनाव और विधान परिषद चुनाव में था। वह आगामी लोकसभा चुनाव में नहीं दिखेगा। 2020 विधानसभा चुनाव के बाद तेजस्वी यादव कांग्रेस से नाराज थे।

इसकी वजह थी कि कांग्रेस 75 सीटों पर चुनाव लड़ी और जीत सिर्फ 19 सीटों पर ही मिली।

अखिलेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, बिहार कांग्रेस
अखिलेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, बिहार कांग्रेस

विधानसभा चुनाव के बाद कई नेता यह कहने लगे थे कि माले को ज्यादा सीटें मिली होती तो रिजल्ट बेहतर होता। फिर तेजस्वी मुख्यमंत्री बन गए होते, लेकिन अब कांग्रेस और राजद के बीच संबंध मधुर हो गए हैं।

यही वजह है कि राहुल गांधी दिल्ली स्थित मीसा भारती के आवास पर पहुंचे और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की थी। लालू प्रसाद ने राहुल गांधी को बिहारी मटन बनाने का तरीका भी सिखाया था। फिर साथ में डिनर भी किए थे।

कांग्रेस के पास खड़गे जैसे दलित नेता

दूसरी तरफ देखें तो जदयू और कांग्रेस के बीच रिश्ते उतने प्रगाढ़ नहीं हैं। वजह यह है कि कांग्रेस और राजद के संबंध बीजेपी से दुश्मन वाले रहे हैं, जबकि जदयू और बीजेपी जब-तब साथ मिल कर सरकार बनाती रही है।

नीतीश कुमार तो केंद्र में कई विभागों के मंत्री एनडीए सरकार में ही रहे थे। इससे कांग्रेस को बहुत ज्यादा भरोसा नीतीश कुमार पर नहीं हो रहा है। कांग्रेस जितना भरोसा लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पर करती है, उतना नीतीश कुमार पर नहीं।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार और लालू यादव
बिहार के सीएम नीतीश कुमार और लालू यादव

इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव में बेहतर परफॉर्म करती है तो नीतीश कुमार पीएम पद के दावेदार होंगे या नहीं। यह स्पष्ट नहीं है। कांग्रेस के पास खड़गे जैसे दलित नेता हैं, जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

बताया जा रहा है कि राजद चाहती है कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटें दी जाए, जिसपर नीतीश कुमार सहमत नहीं है। इसको लेकर लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के बीच कई बैठकें भी हुई है, लेकिन सीटों के बंटवारा फाइनल नहीं हो पाया है।

कांग्रेस इसलिए अड़ी हुई है

वरिष्ठ पत्रकार रवि उपाध्याय कहते हैं कि बिहार में कांग्रेस बड़ी भूमिका में है। इसमें कोई दो मत नहीं है। कांग्रेस चाह रही है कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 8-9 सीटें मिले, लेकिन पहली बार जदयू और राजद एक गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

विधानसभा चुनाव दोनों साथ लड़ चुके हैं। ऐसे में जदयू और राजद के बीच सीट शेयरिंग की बात लगभग तय मानी जा रही है। इसके बाद कांग्रेस और वाम दल हैं। कांग्रेस 9 सीटों की मांग कर रही है, लेकिन उसे 7 सीट पर मनाने की कोशिश है। इसी पर पेंच फंसता दिख रहा है।

नीतीश कमजोर कड़ी हो गए हैं

बीजेपी का मानना है कि कांग्रेस और राजद के दबाव में नीतीश कुमार हैं। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने बताया कि बिहार में इंडिया गठबंधन में हर कोई एक दूसरे को ठगने में लगे हैं। नीतीश कुमार तो इस चतुराई के शिकार बुरी तरह से हो गए हैं।

इस गठबंधन में नीतीश कुमार सबसे कमजोर कड़ी हैं। अपनी कुर्सी को बचाने के लिए लालू प्रसाद की दरबारी करने को तैयार हो गए हैं। पहले उन्हें न जाने क्या-क्या सपने दिखाए। अब किसी लायक नहीं छोड़ा है।

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण

10 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, अंतिम फैसला आलाकमान करेंगे’

कांग्रेस के प्रवक्ता असितनाथ तिवारी कहते हैं कि गठबंधन के तहत कांग्रेस बिहार में कम से कम 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व को लेना है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह निर्णय लेंगे। देश की जनता बीजेपी को समझ चुकी है। इस बार बीजेपी की झांसे में नहीं फंसने वाली है।

बीजेपी में तो चाचा और भतीजा को लड़ाकर मौज लिया जा रहा

राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद कहते हैं कि बीजेपी तो चाचा-भतीजा को लड़वाकर मौज कर रही है। सीट शेयरिंग की बात एनडीए में होनी चाहिए। इन सबों की पोल खुल चुकी है। इंडिया गठबंधन बना है विचारों के स्तर पर। विचारों के मेल में सीटों का कोई मामला नहीं होता है। हम मुद्दों के आधार पर नरेंद्र मोदी को घेर रहे हैं। सीटों के बंटवारे में कहीं कोई पेंच नहीं है। समय आने पर बीजेपी को पता चल पाएगा कि हम सीटों का बंटवारा कैसे करते हैं।

यह सब कॉर्डिनेशन कमिटी तय कर लेगी

जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा कहते हैं कि नीतीश कुमार ने गठबंधन बना कर देश में मॉडल पेश किया है। इंडिया गठबंधन बनने के बाद बीजेपी में बेचैनी है। वह अपने गिरेबान में झांकने की बजाय हमारे घर में देख रही है।

सीटों के बंटवारे का मामला कॉर्डिनेशन कमिटी तय करेगी। बीजेपी अपनी चिंता करें। जनता ने सच्चाई को जान लिया है। बुनियादी मुद्दों पर इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगा और जीतेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
खराब पटरी पर 120KM की स्पीड से दौड़ी नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस!

खराब पटरी पर 120KM की स्पीड से दौड़ी नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस!

कल भारत-पाक मैच के पहले होगा बॉलीवुड सिंगर्स का रॉक शो:स्टेडियम में टॉस से पहले परफॉर्म करेंगे शंकर महादेवन, अरिजीत सिंह और सुखविंदर सिंह

कल भारत-पाक मैच के पहले होगा बॉलीवुड सिंगर्स का रॉक शो:स्टेडियम में टॉस से पहले परफॉर्म करेंगे शंकर महादेवन, अरिजीत सिंह और सुखविंदर सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend