ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कल भारत-पाक मैच के पहले होगा बॉलीवुड सिंगर्स का रॉक शो:स्टेडियम में टॉस से पहले परफॉर्म करेंगे शंकर महादेवन, अरिजीत सिंह और सुखविंदर सिंह

UB India News by UB India News
October 14, 2023
in क्रिकेट
0
कल भारत-पाक मैच के पहले होगा बॉलीवुड सिंगर्स का रॉक शो:स्टेडियम में टॉस से पहले परफॉर्म करेंगे शंकर महादेवन, अरिजीत सिंह और सुखविंदर सिंह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड कप मैच से पहले म्यूजिकल इवेंट होगा। इसकी घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया X के जरिए की। भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमें अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं।

टॉस से 1 घंटे पहले यानी 12.30 बजे से बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन, अरिजीत सिंह और सुखविंदर सिंह परफॉर्म करेंगे। भारत-पाक के बीच मैच का टॉस अपने निर्धारित समय यानी 1.30 बजे ही होगा। मैच 2 बजे से शुरू होगा।

RELATED POSTS

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी नहीं हुई थी
इससे पहले अहमदाबाद में 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए डेब्यू मैच में ओपनिंग मैच सेरेमनी नहीं हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 अक्टूबर को कैप्टेंस डे सेरेमनी के अवसर पर ही ओपनिंग सेरेमनी होनी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, सिंगर अरिजीत सिंह, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, सिंगर श्रेया घोषाल और लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले परफॉर्म करने वालीं थीं। इसके अलावा आतिशबाजी और लेजर शो भी होना था।

भारत-पाक मैच के दौरान अहमदाबाद को नो ड्रोन जोन घोषित किया गया

14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है। गुजरात पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए 14 अक्टूबर को अहमदाबाद शहर को नो ड्रोन घोषित किया है। बुधवार को अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने ऑर्डर जारी कर 14 अक्टूबर को अहमदाबाद को नो ड्रोन जोन घोषित किया है। इसके तहत ड्रोन, क्वाडकॉप्टर, संचालित विमान, माइक्रोलाइट विमान, हैंग ग्लाइडर, पैराग्लाइडर, पैरामोटर्स, गर्म हवा के गुब्बारे और पैराशूटिंग के संचालन पर बैन होगा।

अहमदाबाद में पाकिस्तान टीम के जोरदार स्वागत पर मचा बवाल, गुजराती डांस के साथ जमकर बरसाए गए थे फूल

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का महामुकाबला शनिवार (14 अक्टूबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम अहमदाबाद पहुंच गई है. यहां पाकिस्तान टीम का होटल में जोरदार स्वागत हुआ. इसके लिए भारतीय क्रिकेट फैंस बीसीसीआई को जनकर ट्रोल कर रहे हैं. फैंस के साथ-साथ कई नेता भी इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चुके हैं.

दरअसल बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम हैदराबाद से अहमदाबाद पहुंची हैं जहां उन्हें भारत के खिलाफ मुकाबला खेलना है. अहमदाबाद के होटल में उनका स्वागत का खास इंतजाम किया गया था. गुजराती लड़कियों ने डांस किया. इसके साथ-साथ खिलाड़ियों पर फूलों की बारिश की गई. उनके साथ-साथ ढोल भी बज रहा है. पाक खिलाड़ियों का इस तरह का स्वागत भारतीय फैंस का पसंद नहीं आई. इस वजह से वह BCCI को ट्रोल कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इंडियन आर्मी की फोटो शेयर की और लिखा कि बीसीसीआई जवानों की शहादत को भूल गया.

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने विश्व कप 2023 में पहला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ हैदराबाद में खेला था. उसने इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 81 रनों से जीत हासिल की थी. इसके बाद इसी मैदान पर पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेला था. इस मैच को Pakistan ने 6 विकेट से जीता. टीम इंडिया की बात करें तो उसने पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला. इसे उसने 6 विकेट से जीता था. वहीं दूसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेला. भारत ने यह मैच 8 विकेट से जीता. अब IND vs PAK का मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

by UB India News
July 20, 2026
0

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत...

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

Next Post
आपका इतने समृद्ध लोकतांत्रिक अनुभवों के साथ भारत आना हम सभी के लिए बहुत सुखद है

आपका इतने समृद्ध लोकतांत्रिक अनुभवों के साथ भारत आना हम सभी के लिए बहुत सुखद है

गाजा बॉर्डर की तरफ बढ़ रहे इजरायली टैंक ,हमास के कब्जे से 250 बंधकों को छुड़ाया

गाजा बॉर्डर की तरफ बढ़ रहे इजरायली टैंक ,हमास के कब्जे से 250 बंधकों को छुड़ाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend