ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत को रूस से दूर करने का प्रयास निरर्थक…

UB India News by UB India News
October 6, 2023
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
भारत को रूस से दूर करने का प्रयास निरर्थक…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भारत और रूस के संबंधों को लेकर बड़ी बात कही है. साथ ही पश्चिमी देशों को चेताया है कि दोनों देशों के बीच दरार डालने की कोशिश कामयाब नहीं होने वाली है. पुतिन ने कहा कि भारत सरकार अपने नागरिकों के हित में स्वतंत्र रूप से काम कर रही है. ऐसे में पश्चिमी देशों द्वारा मॉस्को और नई दिल्ली के बीच दरार पैदा करने का कोई भी प्रयास सफल होने वाला नहीं है.

भारतीय नेतृत्व अपने राष्ट्र के हित में स्वतंत्र रूप से काम कर रहा…

पुतिन ने कहा, “पश्चिमी देश हर उस व्यक्ति को दुश्मन बनाने की कोशिश कर रहा है, जो उनके एकाधिकार से सहमत नहीं है. ऐसे में हर कोई खतरे में है, यहां तक ​​कि भारत भी, लेकिन भारतीय नेतृत्व अपने राष्ट्र के हित में स्वतंत्र रूप से काम कर रहा है.” उन्होंने कहा, “भारत को रूस से दूर करने की कोशिशें व्यर्थ हैं, भारत एक स्वतंत्र देश है.” व्लादिमिर पुतिन का ये बयान ऐसे समय आया है, जब पश्चिमी देशों द्वारा देश पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद रियायती दर पर रूसी तेल खरीदने के लिए भारतीय रिफाइनर कंपनियों की आलोचना हो रही है. पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया था.

RELATED POSTS

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

पुतिन ने PM मोदी की जमकर की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए पुतिन ने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत और मजबूत हो रहा है. पुतिन ने कहा, “भारत की आबादी 1.5 अरब से अधिक है, आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत से अधिक है…यह एक शक्तिशाली देश है, ताकतवर देश है। और यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हो रहा है.” उन्होंने यह भी कहा कि रूस की तरह भारत की कोई सीमा नहीं है, क्योंकि भारतीय दुनिया के लगभग सभी हिस्सों में अपनी पहचान बना रहे हैं. रूसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका जैसे शक्तिशाली देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अधिक प्रतिनिधित्व के हकदार हैं और उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में सुधार किया जाना चाहिए लेकिन धीरे-धीरे.

फरवरी 2022 में यूक्रेन के खिलाफ पूरी ताकत से आक्रमण शुरू करने के बाद से पुतिन ने शायद ही कभी पीछे मुड़कर देखा हो. वह हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स सभा और नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे. अपने कारणों को स्पष्ट करते हुए, पुतिन ने कहा कि वह बैठकों में शामिल नहीं हुए, क्योंकि वह “राजनीतिक प्रदर्शन” का कारण नहीं बनना चाहते थे. बता दें कि अंतरराष्‍ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने रूसी नेता पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा है. ऐसे में अगर वह किसी पश्चिमी देश में कदम रखते है, तो उनके लिए समस्‍याएं खड़ी हो सकती हैं. पुतिन ने कहा, “मुझे किसी कार्यक्रम के दौरान हमारे दोस्तों के लिए कुछ समस्याएँ क्यों पैदा करनी चाहिए?”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

Next Post
शांति की शुरुआत मुस्कुराहट से होती है..

शांति की शुरुआत मुस्कुराहट से होती है..

जे पी नड्डा ने कैसे मिला गठबंधन का नया ज्ञान?

जे पी नड्डा ने कैसे मिला गठबंधन का नया ज्ञान?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend