ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आप का प्रदर्शन, दागे गए आंसू गैस के गोले; कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार

UB India News by UB India News
October 6, 2023
in अपराध, खास खबर
0
AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आप का प्रदर्शन, दागे गए आंसू गैस के गोले; कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का सियासी पारा हाई है। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का दिल्ली स्थित दफ्तर पर प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के अलावा, मुंबई और पुणे में भी आप कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

पंजाब में आप पार्टी का प्रदर्शन

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वॉटर केनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। इसी दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं बैरिकेड से पीछे खदेड़ दिया। वहीं खबर है कि कार्यकर्ताओं पर आसू गैस के गोले भी दागे गए हैं।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

 

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब नीति घोटाले में 10 घंटे पूछताछ के बाद बुधवार देर शाम उन्हें गिरफ्तार किया था। ED आज कोर्ट से संजय सिंह की रिमांड मांगेगी।

आम आदमी पार्टी के चार बड़े नेताओं की आज कोर्ट में पेशी है या फ‍िर उनके मामलों पर अलग-अलग कोर्ट में सुनवाई होगी. आम आदमी पार्टी को बुधवार को एक और झटका लगा जब प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब की नीति की जांच से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया. सबसे पहले जांच एजेंसी ने संजय स‍िंह के घर पर रेड डाली और करीब 10 घंट तक पूछताछ और सर्च का दौर चलता रहा और देर शाम उन्‍हें ग‍िरफ्तार कर ल‍िया गया. यह आम आदमी पार्टी से तीसरी बड़ी गिरफ्तारी है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को पिछले साल मई में चार कंपनियों के माध्यम से धनराशि देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था जो कथित तौर पर उनसे जुड़े थे.

आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ा झटका इस साल फरवरी में आया, जब उस समय दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा कथित शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार किया गया था. संजय सिंह के खिलाफ छापे इस केस के आरोपी दिनेश अरोड़ा के सरकारी गवाह बनने के बाद डाले गए. अरोड़ा ने दावा किया था कि AAP नेता ने उन्हें स‍िसोद‍िया से मिलवाया था, जो एक्‍साइज म‍िन‍िस्‍टर थे.

संजय स‍िंह की पेशी
दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्‍ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जांच एजेंसी ईडी दिल्ली के रॉउज एवन्यू कोर्ट में पेश करेगी. ईडी इस मामले में संजय स‍िंह की र‍िमांड की मांग करेगी क्‍योंक‍ि इस मामले में अभी कई सवालों के जवाब तलाशने हैं. आपको बता दें क‍ि दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में संजय सिंह गिरफ्तार होने वाले दूसरे बड़े नेता हैं. इससे पहले इसी मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गिरफ्तार हो चुके हैं, जो अभी जेल में बंद हैं.

स‍िसोद‍िया की जमानत याच‍िका पर सुनवाई
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत याचिका पर आज भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी. कोर्ट ने ईडी की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू से पूछा कि जब इस पूरे मामले में कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी को फायदा हुआ तो आखिर पार्टी को पक्षकार क्यों नहीं बनाया गया? सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया के वकील सिंघवी से पूछा कि क्या दोनों ही मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. इस पर सिंघवी ने कहा कि इन मामलों में सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है. मनीष सिसोदिया की जमानत के मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि अभी तक इस मामले में हुई कार्रवाई का स्टेज क्या है? क्या आरोप तय हो गए हैं? इस पर मनीष सिसोदिया की ओर से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अभी तक आरोप तय नहीं हुए हैं. वे सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करते रहते हैं. इस मामले से जुड़े दस्तावेजों की आपूर्ति जारी है.

सतेंद्र जैन के क‍िस मामले की होनी है सुनवाई
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ ईडी और सीबीआई मामले को दूसरी अदालत में ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट आज को सुनवाई करेगा.आपको बता दें क‍ि आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को भी पिछले साल मई में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था. वह फिलहाल मेडिकल के आधार पर जमानत पर हैं. जैन की 21 जुलाई को सर्जरी हुई है और सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत की अवधि को बढ़ा दिया है.

राघव चड्ढा की क‍िस याच‍िका पर भी होगी सुनवाई
पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा द्वारा सरकारी बंगला खाली करने के राज्यसभा सचिवालय के नोटिस के खिलाफ दायर याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट आज (5 अक्टूबर) को सुनवाई करेगा. आपको बता दें क‍ि राज्यसभा सचिवालय की ओर से राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा को सबसे पहले नई दिल्ली में एक टाइप-VII बंगला आवंटित किया गया था जोक‍ि आमतौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल या मुख्यमंत्री होते हैं, उनको द‍िया जाता है. इसके बाद उनको दूसरा नया बंगला उनकी सांसद कैटेगरी के अनुसार टाइप-VI राज्यसभा सचिवालय की हाउस कमेटी ने आवंट‍ित क‍िया था. ज‍िसमें र‍ेनोवेशन कराने के बाद से वह अपने पर‍िवार के साथ रह रहे थे. लेक‍िन उनके सरकारी आवास का आवंटन टाइप-V का पात्र होने के चलते एक बार फि‍र से रद्द कर द‍िया गया था, ज‍िसके बाद राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पट‍ियाला हाउस कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के बाद संजय सिंह आप के तीसरे प्रमुख नेता हैं, जिन्हें केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी गुरुवार सुबह 11 बजे भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन भी करेगी।

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर संबित पात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कैसे हुए अरेस्ट सब बताया

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘2022 में दिल्ली शराब घोटाले में CBI ने केस दर्ज किया था। इस घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की गई थी, इसलिए ED ने भी केस दर्ज़ किया था। मनीष सिसोदिया और मामले से जुड़े कुछ अधिकारी, कुछ कारोबारी जेल में गए। गिरफ्तार किए गए कारोबारियों में से एक का नाम दिनेश अरोड़ा है, जिसने कहा कि वे सरकारी गवाह बनेंगे। सरकारी गवाह बनकर उन्होंने कई बड़ी बातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 2020 में संजय सिंह की उनसे मुलाकात हुई थी। दिनेश अरोड़ा दिल्ली में रेस्टोरेंट चलाते हैं, संजय सिंह ने उनसे कहा था कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं और उन्हें मोटा पैसा इकट्ठा करना है। दिनेश अरोड़ा ने मोटा पैसा इकट्ठा किया। संजय सिंह ने दिनेश अरोड़ा को मनीष सिसोदिया से भी मिलवाया। दिनेश अरोड़ा खुद स्वीकार करते हैं कि मोटा पैसा इकट्ठा करने के बदले उत्पाद शुल्क विभाग में उनका कुछ मामला फंसा हुआ था जिसमें उनकी मदद की गई। ED ने आरोप पत्र में संजय सिंह का नाम दर्ज़ किया। AAP नेताओं ने कहा कि उनका नाम गलती से आरोप पत्र में था। वास्तव में ED ने संजय सिंह का नाम 4 जगहों पर डाला था, जिसमें से 3 जगह सही था एक जगह ED से टाइपो में गलती हुई थी।

आज बीजेपी मुख्यालय पर प्रोटेस्ट करेगी आम आदमी पार्टी

पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज बीजेपी के मुख्यालय पर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक और दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने बुधवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए और केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ आम आदमी पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता इस प्रोटेस्ट के माध्यम से दिल्ली की जनता के साथ मिलकर अपनी आवाज उठाएंगे। उन्होंने पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों, पार्षदों, तमाम पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और दिल्ली की आम जनता से बड़ी तादाद में डीडीयू मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय पर इकट्ठा होने की अपील भी की। इस प्रोटेस्ट को देखते हुए आज आईटीओ के आसपास सुरक्षा कड़ी की जाएगी, जिसका असर ट्रैफिक और मेट्रो सेवाओं पर भी देखने को मिल सकता है।

प्रधानमंत्री बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि अब चुनाव आ रहे हैं और जबसे INDIA अलायंस बना है, तब से प्रधानमंत्री बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं। उनको लग रहा है कि अगर ये अलायंस सक्सेसफुल हो गया, जो कि होगा, तो फिर वह बुरी तरह से हार रहे हैं और उस बौखलाहट का भी नतीजा है कि आज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया। अभी तो 2024 तक और भी बहुत लोग गिरफ्तार होंगे, लेकिन मोदी जी को गलतफहमी है कि हमें गिरफ्तार करके वो हमें डरा या झुका देंगे। हम डरने वाले लोग नहीं है। सचाई के रास्ते पर निकले हैं, तो जो भी उसका खामियाजा होगा उसको भुगतेंगे। कोर्ट से न्याय मिलने की उम्मीद जताई।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में 14 लोगों की मौत, 22 जवानों समेत 100 से अधिक लापता

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में 14 लोगों की मौत, 22 जवानों समेत 100 से अधिक लापता

आज राजस्थान-मध्य प्रदेश के दौरे पर पीएम मोदी, कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया

आज राजस्थान-मध्य प्रदेश के दौरे पर पीएम मोदी, कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend