ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एशियन गेम्‍स 2023 के 9वें दिन आज भारत की शुरुआत 3 ब्रॉन्ज मेडल से हुई , भारत अब तक 13 गोल्ड, 21 सिल्वर और 22 ब्राॅन्ज सहित कुल 56 मेडल जीते है

UB India News by UB India News
October 3, 2023
in खेल
0
एशियन गेम्‍स 2023 के 9वें दिन आज भारत की शुरुआत 3 ब्रॉन्ज मेडल से हुई , भारत अब तक 13 गोल्ड, 21 सिल्वर और 22 ब्राॅन्ज सहित कुल 56 मेडल जीते है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

19वें एशियन गेम्स के आज नौवें दिन की शुरुआत 3 ब्रॉन्ज मेडल से हुई। स्पीड स्केटिंग में पहले भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक जीता, उसके बाद पुरुष टीम ने भी ब्राॅन्ज अपने नाम किया। इसके बाद टेबल टेनिस के विमेंस डबल्स इवेंट में भी ब्राॅन्ज आया।

टेबल टेनिस में सुतीर्था और अयहिका मुखर्जी की जोड़ी को विमेंस डबल्स के सेमीफाइनल में हार का सामना कर ब्राॅन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। जोड़ी को नाॅर्थ कोरिया के पेयर ने 4-3 से हराया।

RELATED POSTS

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियाड में भारत के अब तक 13 गोल्ड, 21 सिल्वर और 22 ब्राॅन्ज सहित कुल 56 मेडल हो चुके हैं। भारत टैली में चौथे नंबर पर है।

नौवें दिन के मेडल

  • स्केटिंग : भारत को दो ब्राॅन्ज स्केटिंग के 3000 मीटर रिले में 4:34.861 समय के साथ विमेंस टीम ने ब्राॅन्ज जीता। इसके बाद मेंस टीम ने भी रीले इवेंट में 4:10.128 समय के साथ ब्राॅन्ज अपने नाम किया।
  • टेबल टेनिस: सुतीर्था और अयहिका ने दिलाया ब्राॅन्ज सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी को सेमीफाइनल में नार्थ कोरिया के पेयर के खिलाफ 7 गेम में 11-7, 8-11, 11-7, 8-11, 9-11, 11-5, 2-11 के स्कोर के साथ 4-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ भारत को ब्राॅन्ज मिला।
  • सोमवार को विमेंस की 400 मीटर हर्डल्स रेस हीट में भारत की विथ्या रामराज (दाएं) ने 55.42 सेकेंड समय के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
    सोमवार को विमेंस की 400 मीटर हर्डल्स रेस हीट में भारत की विथ्या रामराज (दाएं) ने 55.42 सेकेंड समय के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
    मेंस हाई जंप में भारत के सर्वेश अनिल कुशारे क्वॉलिफिकेशन राउंड में 2.10 मीटर हाइट के साथ ओवरऑल नौवें स्थान पर रहे।
    मेंस हाई जंप में भारत के सर्वेश अनिल कुशारे क्वॉलिफिकेशन राउंड में 2.10 मीटर हाइट के साथ ओवरऑल नौवें स्थान पर रहे।

    अन्य खेलो के रिजल्ट

    आर्चरी: भारत ने सभी चार कंपाउंड इवेंट में प्री क्वार्टरफाइनल जीता
    भारत के खिलाड़ियो ने सभी 4 मेंस और विमेंस कंपाउंड इवेंट में प्री क्वार्टरफाइनल नाॅकआउट मुकाबले जीते।

    अभिषेक वर्मा ने बेलाल अयमान अलावादी (साउदी अरब) को 147-139 से हराया, ओजस देवताले ने अहमद अलशट्टी (कुवैत) को 148-138 से हराया, ज्योति सुरेखा वेन्नम ने श्रीलंका की अनुराधा करुणारत्ने को 145-132 से हराया और अदिति गोपीचंद स्वामी ने नेपाल की इमयुंग राय को 149-137 से हराया। .

    कैनोइंग: भारत को नहीं मिला मेडल
    भारत आज कैनोइंग में मेडल नहीं जीत सका।भारत मेंस कैनो डबल 500 मीटर में आठवें स्थान पर रहा। इस इवेंट में कजाकिस्तान को जीत मिली। वहीं, जापान ने 0.227 के मामूली अंतर से सिल्वर मेडल जीता।

    स्क्वाॅश: मिक्सड डबल्स में भारत को जीत
    स्क्वाॅश के मिक्स्ड डबल्स के ग्रुप मुकाबले में अनाहत और अभय की जोड़ी ने थाईलैंड को 2-0 से हराया।

    एथलेटिक्स (विमेंस 400मीटर हर्डल्स): विथ्या रामराज ने पीटी उषा के नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी की
    ​​​​​​​विमेंस 400 मीटर हर्डल्स में विथ्या रामराज ने 1984 में पीटी उषा के 400 मीटर हर्डल्स के नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी की। विथ्या रामराज ने पहली हीट में टाॅप पर फिनीश किया। उन्होंने 55.42 सेकंड्स में रेस पूरी की। इसी समय के साथ पीटी उषा ने लाॅस एंजल्स ओलिंपिक में नेशनल रिकाॅर्ड सेट किया था।

    आज के मेडल होप

    • एथलेटिक्स: आधा दर्जन मेडल मिल सकते हैं रविवार को भारतीय एथलीटों ने धमाकेदार आगाज किया। हमारे एथलीटों ने अपने पहले दिन में दो गोल्ड समेत 9 मेडल जीते। ऐसे में आज भी एथलीटों से मेडल होप रहेगी। एथलीट देश को आधा दर्जन मेडल दिला सकते हैं। मेंस हाई जंप, विमेंस पोल वॉल्ट, विमेंस लॉन्ग जंप, विमेंस 3000 मीटर स्टेपलचेज, मेंस 200 मीटर फाइनल और 4X400 मिक्स्ड रिले टीम पर नजरें रहेंगी।
    • घुड़सवारी: शाम को होगा इवेंट मेजर अपूर्व, विकास कुमार शाम 5 बजे जंपिंग इवेंट का फाइनल खेलेंगे। मेजर से तमगे की उम्मीद है।

    8वें दिन का प्रदर्शन: भारत ने जमाई मेडल्स की फिफ्टी, एक दिन में 15 पदक जीते
    8वें दिन भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन रहा। रविवार को भारतीय खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज सहित कुल 15 मेडल जीते।

    एथलीटों ने देश को 2 गोल्ड समेत कुल 9 मेडल जीते, जबकि शूटर्स ने 3 और मेडल जीते। इस दिन भारत ने शूटिंग के मेंस ट्रैप, 3000 मीटर स्टेपल चेज और शॉटपुट इवेंट में गोल्ड जीते।

    शूटर्स के बाद युवा एथलीट अविनाश साबले ने 3 हजार मीटर स्टेपलचेज इवेंट में गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। उन्होंने ईरान के हुसैनी (8 मिनट 22.79 सेकेंड) का रिकॉर्ड तोड़ा। इसके बाद तजिंदर पाल सिंह तूर ने शॉट पुट में इन गेम्स का गोल्ड हासिल किया। वे आखिरी प्रयास में नंबर-1 पोजिशन पर आए।

    विमेंस डिस्कस थ्रो इवेंट में सीमा पुनिया ने ब्रॉन्ज, मेंस लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर ने सिल्वर, विमेंस 1500 मीटर इवेंट में हरमिलन बैंस ने सिल्वर, मेंस 1500 मीटर में अजय कुमार ने सिल्वर और जिन्सन जॉनसन ने ब्रॉन्ज हासिल किया। विमेंस 100 मीटर हर्डल्स में ज्योति ने सिल्वर जीता।

    भारतीय टीम के मेंस फाइनल टीम इवेंट में चीन मे भारत को 5 मैच में 2-3 से हरा कर गोल्ड जीता। इसी के साथ भारत को सिल्वर से संतुष्ट होना पड़ा। बॉक्सिंग में निखत जरीन ने विमेंस 50 KG में ब्रॉन्ज जीता।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

by UB India News
July 21, 2026
0

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर एक बार फिर दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल ट्रॉफी अपने नाम...

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

by UB India News
July 20, 2026
0

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत...

फीफा विश्व कप 2026 अपने सबसे बड़े मुकाबले तक पहुंचा , स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल आज, कौन बनेगा विश्व चैंपियन?

फीफा विश्व कप 2026 अपने सबसे बड़े मुकाबले तक पहुंचा , स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल आज, कौन बनेगा विश्व चैंपियन?

by UB India News
July 20, 2026
0

39 दिनों तक चले रोमांच, 103 मुकाबलों, रिकॉर्डों, उलटफेरों और यादगार प्रदर्शनों के बाद फीफा विश्व कप 2026 अपने सबसे...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
बिहार और राजनितिक बवाल ….. पहले ठाकुर का कुआं’ और अब ‘बॉबकट-लिपिस्टिक लेडी

बिहार और राजनितिक बवाल ..... पहले ठाकुर का कुआं' और अब 'बॉबकट-लिपिस्टिक लेडी

राहुल गांधी आज पंजाब दौरे पर , अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंच यहां देंगे सेवा

राहुल गांधी आज पंजाब दौरे पर , अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंच यहां देंगे सेवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend