ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी की मौजूदगी में 3 घंटे चली बीजेपी CEC की बैठक, मौजूदा सांसदों पर खेला जा सकता है दांव

UB India News by UB India News
October 3, 2023
in खास खबर
0
पीएम मोदी की मौजूदगी में 3 घंटे चली बीजेपी CEC की बैठक, मौजूदा सांसदों पर खेला जा सकता है दांव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यतौर पर राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर चर्चा हुई. इन दोनों ही राज्‍यों में कांग्रेस की सरकार है और भाजपा की कोशिश है कि वो यहां सत्‍ता में आए. पहले चरण में राजस्थान चुनाव पर चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान की 65 सीटों पर चर्चा हुई. इस दौरान कई बड़े चेहरे और मौजूदा सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है. छत्तीसगढ़ की 90 सीट है, बाकी की 69 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई.

तीन घंटे से ज्यादा समय तक चली बैठक
“44 जिले, 44 बाहरी नेता” : BJP ने राजस्थान चुनाव के लिए ऐसे बनाया माइक्रो मैनेजमेंट प्लान
प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में तीन घंटे से ज्यादा वक्त तक चली इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित सीईसी के अन्य सदस्य मौजूद रहे. राजस्थान संबंधी बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, राजस्थान के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रभारी अरुण सिंह और राज्य इकाई के प्रमुख सीपी जोशी भी शामिल हुए. वहीं, छत्तीसगढ़ संबंधी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और चुनाव प्रभारी मनसुख मांडविया सहित प्रदेश के कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

सोमवार को जारी की जा सकती है उम्‍मीदवारों की सूची
ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि इस बैठक के बाद उम्‍मीदवारों की सूची जारी की जा सकती है, लेकिन भाजपा की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई सूची जारी नहीं की गई. सूत्रों ने बताया कि दोनों राज्यों की सूची सोमवार को जारी की जा सकती है. सूत्रों ने बताया कि इन बैठकों में पार्टी की चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटे भाजपा के कोर समूह के नेताओं ने कई मुद्दों और उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की और फिर उन्हें सीईसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

भाजपा, कांग्रेस समेत सभी पार्टियां इस समय चुनावी मोड में हैं. दरअसल, इस साल के अंत तक राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और मिजोरम में विधानसभा के चुनाव होने हैं. भाजपा ने मध्य प्रदेश के लिए उम्मीदवारों की दो और छत्तीसगढ़ के लिए एक सूची पहले ही जारी कर दी है. मध्य प्रदेश में तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित चार सांसदों को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद यह चर्चा जोरों पर है कि भाजपा राजस्थान में भी प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले कुछ केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा चुनाव के समर में उतार सकती है. साथ ही कुछ अन्य सांसदों को भी उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है.

PM मोदी का राजस्‍थान दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश के दौरे पर हैं. राजस्‍थान में लगभग 7000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे. इनमें राजस्थान में मेहसाणा-भटिंडा-गुरदासपुर गैस पाइपलाइन भी शामिल है, जिसकी लागत रु. 4,500 करोड़ रुपये, और दराह-झालावाड़-टेंडर खंड पर NH-12 (नया NH-52) पर एक चार-लेन सड़क निर्माण भी शामिल है, जिसकी लागत 1,480 करोड़ रुपये से अधिक की है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज, राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति , प्रधानमंत्री सहित कई लोगो ने किया नमन

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज, राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति , प्रधानमंत्री सहित कई लोगो ने किया नमन

एशियन गेम्‍स 2023 के 9वें दिन आज भारत की शुरुआत 3 ब्रॉन्ज मेडल से हुई , भारत अब तक 13 गोल्ड, 21 सिल्वर और 22 ब्राॅन्ज सहित कुल 56 मेडल जीते है

एशियन गेम्‍स 2023 के 9वें दिन आज भारत की शुरुआत 3 ब्रॉन्ज मेडल से हुई , भारत अब तक 13 गोल्ड, 21 सिल्वर और 22 ब्राॅन्ज सहित कुल 56 मेडल जीते है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend