ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जेडीयू के विधायक सुदर्शन कुमार ने अपनी ही पार्टी के मंत्री पर बोला हल्ला

UB India News by UB India News
September 30, 2023
in जदयू, पटना
0
जेडीयू के विधायक सुदर्शन कुमार ने अपनी ही पार्टी के मंत्री पर बोला हल्ला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जेडीयू में छिड़ा घमासान हर रोज गहराता जा रहा है. अब बरबीघा से जेडीयू के विधायक सुदर्शन कुमार ने अपनी पार्टी के मंत्री अशोक चौधरी पर सीधा हमला बोला है. सुदर्शन कुमार ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कहा-मंत्री अशोक चौधरी ने मेरे दादा राजो बाबू को बांसघाट पहुंचवाया, मेरे पिता को बांसघाट पहुंचवाया और अब मुझे वहीं पहुंचाना चाहते हैं. सुदर्शन ने कहा कि अशोक चौधरी बीजेपी के संपर्क में हैं, वे अपने दामाद को बीजेपी से चुनाव लड़ाना चाहते हैं. इसलिए बरबीघा में सारा कुचक्र रच रहे है.

बता दें कि बरबीघा को लेकर घमासान मचा है. मंत्री अशोक चौधरी के बरबीघा विधानसभा क्षेत्र में बार-बार हस्तक्षेप से नाराज होकर पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने जब उन्हें वहां नहीं जाने को कहा था को अशोक चौधरी अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से खुले तौर पर भिड़ गये थे. अशोक चौधरी ने कहा था कि वह बरबीघा जायेंगे औऱ ललन सिंह उन्हें नहीं रोक सकते. इसी घमासान के बीच शुक्रवार को अशोक चौधरी बरबीघा पहुंचे और कई योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन किया. उसी दौरान अशोक चौधरी ने ये भी कहा कि जब तक वे बांसघाट नहीं पहुंच जाते तब तक बरबीघा आते रहेंगे.

RELATED POSTS

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

जवाब देने उतरे विधायक सुदर्शन ने गंभीर आरोप लगाये

आज मंत्री अशोक चौधरी का जवाब देने के लिए जेडीयू विधायक सुदर्शन कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस किया. सुदर्शन कुमार ने कहा-मैंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से अशोक चौधरी की शिकायत की थी. अशोक चौधरी लगातार बरबीघा में जाकर मेरा विरोध कर रहे हैं. वे सार्वजनिक मंच से मेरे खिलाफ बोल रहे हैं. इसलिए मैंने पार्टी से शिकायत की थी. लेकिन अशोक चौधरी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश को नहीं मानकर बरबीघा गये.

मेरी हत्या करा सकते हैं अशोक चौधरी

सुदर्शन कुमार ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अशोक चौधरी उनकी हत्या करा सकते हैं. जेडीयू विधायक ने कहा कि स्व. राजो सिंह की हत्या की साजिश में भी अशोक चौधरी शामिल थे. अशोक चौधरी हत्या के उस मामले में मुजरिम थे. बता दें कि सुदर्शन कुमार स्व. राजो सिंह के पौत्र हैं. सुदर्शन ने मीडिया के सामने कहा-अशोक चौधरी को स्व. राजो सिंह के मर्डर केस से अपना नाम हटवाना था, इसलिए मुझसे बेहतर संबंध बना लिया. फिर मुझे बरगला कर केस से अपना नाम हटवा लिया. उसके बाद ओछी राजनीति करनी शुरू कर दी.

जेडीयू विधायक ने कहा कि अशोक चौधरी कह रहे हैं कि जब तब वे बांसघाट नहीं पहुंच जायेंगे तब तक बरबीघा आते रहेंगे. मंत्री को बताना चाहिये कि बरबीघा के कितने लोगों को उन्होंने बांसघाट पहुंचवाया है. सुदर्शन कुमार ने कहा-अशोक चौधरी ने मेरे दादा स्व. राजो सिंह को बांसघाट पहुंचवा दिया, मेरे पिता को बांसघाट पहुंचवा दिया और अब मुझे वहीं पहुंचाना चाहते हैं. बांसघाटा जाना औऱ किसी को भी वहां पहुंचवाना अशोक चौधरी के लिए आम बात है.

बीजेपी से संपर्क में हैं अशोक चौधरी

सुदर्शन कुमार ने आरोप लगाया कि अशोक चौधरी बीजेपी से संपर्क में हैं. वे अपने दामाद को बीजेपी के टिकट पर नवादा लोकसभा सीट से चुनाव लड़वाना चाहते हैं. नवादा लोकसभा सीट में ही बरबीघा विधानसभा क्षेत्र आता है. अपने दामाद के लिए ही अशोक चौधरी बरबीघा में ओछी राजनीति कर रहे हैं. बता दें कि अशोक चौधरी के दामाद सायण कुणाल हैं जो आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र हैं.

विधायक सुदर्शन कुमार ने कहा कि अशोक चौधरी बरबीघा में जेडीयू विरोधियों के सभा कर रहे हैं. अशोक चौधरी में दम है तो बतायें कि शुक्रवार को बरबीघा में उन्होंने जो कार्यक्रम किया उसमें कितने जेडीयू के वर्कर औऱ नेता थे. जेडीयू के नेता की कौन कहे एक कार्यकर्ता भी उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ. अशोक चौधरी ने जेडीयू के विरोधियों के हाथों में झंडा थमा कर ये बताने की कोशिश की कि पार्टी के लोग उनके साथ हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

by UB India News
July 20, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर बिहार में भी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) का प्रदर्शन शुरू हो गया है। किशनगंज में...

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सरकार का नेतृत्व करने का अवसर भले ही हाल में मिला हो, लेकिन...

दिल तो बच्चा है जी…  जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की केक काटा , फिर सदन पहुंचे निशांत

दिल तो बच्चा है जी… जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की केक काटा , फिर सदन पहुंचे निशांत

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने जन्मदिन पर सोमवार (20 जुलाई, 2026) को महावीर मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की....

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

by UB India News
July 20, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद भवन मार्च पर आरजेडी ने केंद्र की सरकार को घेरा है. सोमवार (20 जुलाई,...

बिहार विधानमंडल में नहीं दिखे नीतीश पहुंचे निशांत …………….

बिहार विधानमंडल में नहीं दिखे नीतीश पहुंचे निशांत …………….

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र इस बार सिर्फ विधायी कामकाज के लिए ही नहीं, बल्कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य...

Next Post
कांग्रेस सरकार के अत्याचारों से त्रस्त जनता कह रही कि… : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कांग्रेस सरकार के अत्याचारों से त्रस्त जनता कह रही कि... : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

एशियन गेम्स का 7वां दिन- स्क्वैश में भारत ने जीता गोल्ड मेडल ,10 गोल्ड, 13 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज के साथ चौथे नम्बर पर

एशियन गेम्स का 7वां दिन- स्क्वैश में भारत ने जीता गोल्ड मेडल ,10 गोल्ड, 13 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज के साथ चौथे नम्बर पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend