ADVERTISEMENT
Monday, July 20, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस सरकार के अत्याचारों से त्रस्त जनता कह रही कि… : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

UB India News by UB India News
October 1, 2023
in प्रदेश
0
कांग्रेस सरकार के अत्याचारों से त्रस्त जनता कह रही कि… : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा की परिवर्तन महा संकल्प रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के अत्याचारों से त्रस्त अब छ्तीसगढ़ की जनता कह रही है और नहीं सहेंगे बदल के रहेंगे… छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार और कुशासन से त्रस्त है। रोजगार के नाम पर घोटाले ही घोटाले हैं। पीएम ने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं को समझते हुए इस प्रदेश का निर्माण किया था। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा केंद्र में हो या राज्य में, पूरी तरह समर्पित रही है। आप लिख लीजिए आपका सपना मोदी का संकल्प है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ को केंद्र से हज़ारों करोड़ रुपए मिले हैं। यह बात यहां के उप मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक सभा में कहीं थी उन्होंने सच बोला तो पार्टी के नीचे से लेकर ऊपर तक तूफान खड़ा हो गया। जब कांग्रेस की सरकार दिल्ली में थी, रिमोट कंट्रोल से सरकार चलती थी। तब छत्तीसगढ़ को रेलवे के लिए औसतन 300 करोड़ रुपया तो मिलता था लेकिन इस साल भाजपा सरकार ने एक वर्ष में छत्तीसगढ़ को रेलवे विस्तार के लिए 6000 करोड़ रुपए दिए हैं। यह है मोदी मॉडल।

RELATED POSTS

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा…………………

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं को समझते हुए इस प्रदेश का निर्माण किया था. छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा केंद्र में हो या राज्य में पूरी तरह समर्पित रही है. आप लिख लीजिए आपका सपना मोदी का संकल्प है. उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में छत्तीसगढ़ को केंद्र से हजारों करोड़ रुपये मिले हैं. यह बात यहां के उप मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक सभा में कहीं थी उन्होंने सच बोला तो पार्टी के नीचे से लेकर ऊपर तक तूफान खड़ा हो गया.

उन्होंने आगे कहा कि जब कांग्रेस की सरकार दिल्ली में थी, रिमोट कंट्रोल से सरकार चलती थी तब छत्तीसगढ़ को रेलवे के लिए औसतन 300 करोड़ रुपया मिलता था, लेकिन इस साल भाजपा सरकार ने एक वर्ष में छत्तीसगढ़ को रेलवे विस्तार के लिए 6000 करोड़ रुपये दिए हैं. यह है मोदी मॉडल. मोदी यानि गारंटी पूरी करने की गारंटी है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब लोकसभा और विधानसभा में बहनों के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो जाएंगी. मोदी तो करेगा, मोदी जो गारंटी देता है वह पूरी करता है, लेकिन आप माताओं-बहनों को सतर्क रहना होगा. कांग्रेस और इसके घमंडिया साथी उनको लग रहा है कि मोदी ने क्या कर दिया, वे गुस्से से भरे हुए हैं, उनकी नींद हराम हो गई है. इस डर के कारण वे नए-नए खेल खेल रहे हैं. अब वे बहनों में भी फूट डालना चाहते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद कैबिनेट का पहला फैसला गरीबों के पक्के घर जो बाकी हैं वे तेज गति से बनाने का काम पूरा किया जाएगा. वे (कांग्रेस) मोदी के बहाने पूरे पिछड़े समाज को गाली देने से पीछे नहीं हटते हैं. कांग्रेस दलित, आदिवासी, OBC भी से नफरत करती है.

दिल्ली से मैं जितनी कोशिश करूं…”
पीएम मोदी ने कहा कि मैं बिलासपुर बहुत बार आया हूं। जब संगठन में मंत्री था तब भी आया था, जब मुख्यमंत्री था तब भी आया था लेकिन आज जैसी एनर्जी को पहले कभी नहीं देखा। आज छत्तीसगढ़ सिर्फ घोटालो का प्रदेश बन गया है, लोग परिवर्तन करने को पूरी तरह से तैयार हैं। यह भाजपा है जिसने छत्तीसगढ़ के सामर्थ को समझा, बिलासपुर का डेवलपमेंट बीजेपी ने किया है। दिल्ली से मैं जितनी कोशिश करूं, यहां की कांग्रेस की सरकार हमेशा उसे फेल करने में लगी रहती है। यहां के उप मुख्यमंत्री भी यह बात कहते हैं। अगर कांग्रेस की सरकार यहां दोबारा आई तो क्या छत्तीसगढ़ का भला होगा?

“मोदी यानि गारंटी पूरी करने की गारंटी”
बिलासपुर में पीएम ने कहा कि मोदी यानि गारंटी पूरी करने की गारंटी है। अब लोकसभा और विधानसभा में बहनों के लिए 33% सीटें आरक्षित हो जाएंगी। मोदी तो करेगा, मोदी जो गारंटी देता है वह पूरी करता है, लेकिन आप माताओं-बहनों को सतर्क रहना होगा। कांग्रेस और इसके घमंडिया साथी उनको लग रहा है कि मोदी ने क्या कर दिया, वे गुस्से से भरे हुए हैं, उनकी नींद हराम हो गई है। इस डर के कारण वे नए-नए खेल खेल रहे हैं। अब वे बहनों में भी फूट डालना चाहते हैं।

छत्तीसगढ़ में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद कैबिनेट का पहला फैसला गरीबों के पक्के घर जो बाकी हैं, वे तेज़ गति से बनाने का काम पूरा किया जाएगा। वे (कांग्रेस) मोदी के बहाने पूरे पिछड़े समाज को गाली देने से पीछे नहीं हटते हैं। कांग्रेस दलित, आदिवासी, OBC भी से नफरत करती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

by UB India News
July 20, 2026
0

पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई...

परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा…………………

परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा…………………

by UB India News
July 20, 2026
0

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सभी राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाई....

मध्यप्रदेश:  मोहन कैबिनेट ने यूसीसी मसौदे को दी मंजूरी

मध्यप्रदेश: मोहन कैबिनेट ने यूसीसी मसौदे को दी मंजूरी

by UB India News
July 20, 2026
0

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक हुई। भोपाल से मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट और अधिकारी ई-बस...

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

by UB India News
July 19, 2026
0

ण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को ध्वस्त कर...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

Next Post
एशियन गेम्स का 7वां दिन- स्क्वैश में भारत ने जीता गोल्ड मेडल ,10 गोल्ड, 13 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज के साथ चौथे नम्बर पर

एशियन गेम्स का 7वां दिन- स्क्वैश में भारत ने जीता गोल्ड मेडल ,10 गोल्ड, 13 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज के साथ चौथे नम्बर पर

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक आज

MP में बीजेपी क्या करेगी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend