ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खालिस्तानियों की मांग रहे जानकारी तो हो रही परेशानी’, कनाडा के आरोपों पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर की दो टूक

UB India News by UB India News
September 28, 2023
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
खालिस्तानियों की मांग रहे जानकारी तो हो रही परेशानी’, कनाडा के आरोपों पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर की दो टूक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अपनी धरती पर खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की ‘संभावित’ संलिप्तता के कनाडा के आरोपों पर विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशन्स (CFR) में बातचीत के दौरान ‘स्पष्ट रूप से’ जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘हमने ओटावा को बता दिया है कि यह भारत सरकार की नीति नहीं है और मामले में विशिष्ट और प्रासंगिक जानकारी मुहैया कराने पर वह इस पर विचार करने के लिए तैयार है.’

इस कार्यक्रम में पत्रकारों ने विदेश मंत्री जयशंकर से जब कनाडा के आरोपों पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘हां, मेरे पास एक टिप्पणी है. हमने कनाडा से जो कहा, उसे मैं आपके साथ बहुत स्पष्टता से साझा करूंगा. पहला, हमने कनाडा से कहा कि यह भारत सरकार की नीति नहीं है. दूसरा, हमने उनसे कहा कि देखिए, यदि आपके पास कुछ विशिष्ट है, यदि आपके पास कुछ प्रासंगिक है, तो हमें बताएं। हम इसे देखने के लिए तैयार हैं.’

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गत 18 सितंबर को अपने देश की संसद में आरोप लगाया था कि भारत सरकार के ‘एजेंट’ एक कनाडाई सिख- खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़े हुए हैं. एस जयशंकर ने कहा कि किसी को संदर्भ को भी समझना होगा, क्योंकि संदर्भ के बिना ‘तस्वीर पूरी नहीं होती.’ भारत सरकार के विदेश मंत्री ने कहा, ‘आपको यह भी समझना होगा कि पिछले कुछ वर्षों में, कनाडा ने वास्तव में अलगाववादी ताकतों, संगठित अपराध, हिंसा, उग्रवाद से संबंधित बहुत सारे संगठित अपराध देखे हैं. ये सभी वारदातें बहुत-बहुत गहराई से एक दूसरे से संबंधित हैं.’

कनाडा पर जानें क्या बोले एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ‘भारत वास्तव में इन घटनाओं से जुड़ी विशिष्टताओं और सूचनाओं के बारे में बात कर रहा है. इनके बारे में जानकारी मांग रहा है. इससे कनाडा को परेशानी हो रही है. हमने उन्हें संगठित अपराध और उसके नेतृत्व के बारे में बहुत सारी जानकारी दी है, जो कनाडा से संचालित होता है. उनके पास हमारी ओर से बड़ी संख्या में प्रत्यर्पण अनुरोध हैं. ऐसे आतंकवादी नेता हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है. किसी को यह समझना होगा कि वहां ऐसे तत्वों को एक माहौल मिल रहा है.’

जयशंकर ने कहा, ‘यदि आपको यह समझना है कि वहां क्या चल रहा है, तो इसे ध्यान में रखना (उपरोक्त बातों को) एक तरह से महत्वपूर्ण है. और हमारी चिंता यह है कि राजनीतिक कारणों से इस तरह की चीजों और तत्चों को वहां अनुमति दी जा रही है. इसलिए हमारे सामने ऐसी स्थिति है जहां वास्तव में हमारे राजनयिकों को धमकी दी गई है, हमारे वाणिज्य दूतावासों पर हमला किया गया है और अक्सर ऐसी टिप्पणियां की जाती हैं, जो हमारी राजनीति में हस्तक्षेप करता है. और, इसमें से बहुत कुछ को अक्सर यह कहकर उचित ठहराया जाता है कि, लोकतंत्र इसी तरह काम करता है.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार ‘बीरबल की खिचड़ी’ की तरह हो गया है….

बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार 'बीरबल की खिचड़ी' की तरह हो गया है....

इराक में मैरिज हॉल में लगी आग, 113 की मौत:150 से ज्यादा घायल

इराक में मैरिज हॉल में लगी आग, 113 की मौत:150 से ज्यादा घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend