• होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABAR
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABAR
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार ‘बीरबल की खिचड़ी’ की तरह हो गया है….

UB India News by UB India News
September 28, 2023
in Lokshbha2024, पटना, बिहार
0
बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार ‘बीरबल की खिचड़ी’ की तरह हो गया है….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार ‘बीरबल की खिचड़ी’ की तरह हो गया है। रह-रह कर चर्चाएं होती हैं, बात आगे बढ़ती है और मुकाम भी सामने दिखाई देने लगता है। फिर पता नहीं ऐसा क्या हो जाता है कि कदम आगे बढ़ ही नहीं पाते। 23 जून 2023 को तो ऐसा लगा कि अब हफ्ते-दस दिन से अधिक मंत्रिमंडल विस्तार में देर नहीं होगी, लेकिन उसके बाद इसकी चर्चा ठंडे बस्ते में चली गई। अब विस्तार कब होगा, इस पर भी एक तरह से नीतीश कुमार ने यह कह कर विराम लगा दिया है कि अब और कितने मंत्री चाहिए।

कैबिनेट बैठक में दो मुद्दों पर मंजूरी की थी आस

सीएम नीतीश कुमार ने जब सोमवार को कैबिनेट की स्पेशल मीटिंग बुलाई तो इसे लेकर कई तरह के कयास लगने लगे। खासकर दो मुद्दों पर चर्चा अधिक थी। पहली संभावना यह जताई गई कि राज्य के चार लाख नियोजित शिक्षकों को सरकारी शिक्षक का दर्जा देने पर कैबिनेट में फैसला हो सकता है। दूसरी चर्चा, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर थी। दोनों बातों की चर्चा इसलिए हो रही थी कि नीतीश कुमार ने पहले ही इसके संकेत दिए थे, लेकिन कोई टाइम फ्रेम फिक्स नहीं किया था। कैबिनेट बैठक हुई, लेकिन शिक्षकों के हाथ तो खाली रह ही गए, मंत्रिमंडल विस्तार पर भी कोई चर्चा तक नहीं हुई।

RELATED POSTS

लालू माफी मांगें नहीं तो पूरे बिहार में होगा आंदोलन, इस मुद्दे को लेकर बिहार में सियासत तेज; BJP ने दी चेतावनी

निशांत के चुनाव लड़ने की फिर उठी डिमांड

OG Images (6)

 

कैबिनेट में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा तक नहीं

मंत्रिमंडल विस्तार की सर्वाधिक उम्मीद कांग्रेस को ही थी। कांग्रेस लगातार अपने लिए दो मंत्री पद की मांग कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह इसके लिए धमकाते भी रहे हैं। जिस अंदाज में वे अपनी बातें कहते हैं, उससे लगता है कि मंत्री न बनाए जाने पर कांग्रेस महागठबंधन से हाथ छुड़ा लेगी। हालांकि इसे ‘गीदड़ भभकी’ से अधिक मानना लोगों की भूल है। कांग्रेस के बारे में सभी जानते हैं कि उसके फैसले आलाकमान करता है। आलाकमान की मर्जी के खिलाफ पत्ता भी कांग्रेस में नहीं हिल सकता है। और, अगर ऐसी नौबत भी आई तो महागठबंधन सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

मंत्री न बनाए जाने की शिकायत राहुल से की थी

नीतीश कुमार की पहल पर पटना में जब पहली बार विपक्षी दलों की बैठक हुई थी तो अखिलेश सिंह ने बहैसियत प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी से शिकायत की थी। अखिलेश सिंह ने राहुल से कहा कि मंत्रिमंडल में कांग्रेस कोटे के दो और मंत्रियों को नीतीश कुमार जगह नहीं दे रहे। राहुल ने हल्के अंदाज में नीतीश से पूछा भी था कि कांग्रेस से कितने मंत्री बना रहे हैं। तब नीतीश ने उन्हीं से पूछ दिया कि कितने को बनाना है। वहां मौजूद अखिलेश सिंह ने संख्या दो बताई थी। उसके बाद कयास लगने लगे कि जल्दी ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसमें कांग्रेस कोटे से दो और लोगों को मंत्री बनाया जाएगा।

OG Images (7)

चर्चा का आलम यह था कि कांग्रेस में संभावित मंत्रियों के नाम भी गिनाए-बताए जाने लगे। तब से कांग्रेस मंत्रिमंडल विस्तार की आस लगाए बैठी है। कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने अब एक बार फिर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जेडीयू-आरजेडी के अलावा चार अन्य पार्टियां नीतीश सरकार में शामिल हैं। संख्या बल के आधार पर मंत्री बनाए जाते हैं। जेडीयू कोटे के मंत्रियों की संख्या तो ठीक है, लेकिन आरेजेडी और कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के पद खाली हैं। कांग्रेस अपना हक मांग रही है। इस मुद्दे पर हम नीतीश कुमार से बात करेंगे।

राजद कोटे के भी दो मंत्रियों के पद खाली पड़े हैं

संख्या बल के आधार पर कांग्रेस अगर दो मंत्री पद की मांग कर रही है तो आरजेडी कोटे के भी दो मंत्रियों के पद खाली पड़े हैं। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह और कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के इस्तीफे के बाद उनकी जगह आरजेडी से किसी को मंत्री नहीं बनाया गया। आरजेडी ने भी इसे तूल नहीं दिया। जब भी मंत्रिमंडल विस्तार की बात होती है तो नीतीश कुमार कभी लालू प्रसाद यादव तो कभी तेजस्वी यादव की ओर इशारा कर किनारे हो जाते हैं। इस बारे में तो नीतीश यह भी कहने लगे हैं- ‘अब कितना विस्तार होगा?’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीतीश कुमार के पास दैवीय शक्ति आ गई है………….

लालू माफी मांगें नहीं तो पूरे बिहार में होगा आंदोलन, इस मुद्दे को लेकर बिहार में सियासत तेज; BJP ने दी चेतावनी

by UB India News
June 17, 2025
0

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जन्मतिथि पर बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर को पैर के पास रखने...

तेजस्वी यादव मेरे छोटे भाई हैं लेकिन…………..

निशांत के चुनाव लड़ने की फिर उठी डिमांड

by UB India News
June 17, 2025
0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने का प्रयास एक बार फिर से तेज...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025, पटना में निर्वाचन विभाग की हुई बैठक कम मतदान वाले बूथों पर फोकस

चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव से पहले सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग किया अनिवार्य………….

by UB India News
June 17, 2025
0

चुनाव  आयोग ने बिहार चुनाव से पहले सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग अनिवार्य कर दी है। यह फैसला चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने...

तेजस्वी यादव ने मंत्री और विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

तेजस्वी ने कैबिनेट के फैसले पर क्यों उठाया सवाल !

by UB India News
June 17, 2025
0

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि NDA में कुछ भी ठीक नहीं है। लोग एक-दूसरे...

भ्रष्टाचार की चादर में लिपटी मीसा भारती को जनता जरूर जवाब देगी’- नित्यानंद राय

नित्यानंद राय ने लालू यादव, तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर साधा निशाना…………..

by UB India News
June 17, 2025
0

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और विधानसभा में...

Next Post
इराक में मैरिज हॉल में लगी आग, 113 की मौत:150 से ज्यादा घायल

इराक में मैरिज हॉल में लगी आग, 113 की मौत:150 से ज्यादा घायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज गुजरात दौरे का दूसरा दिन -5200 करोड़ रुपये के परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज गुजरात दौरे का दूसरा दिन -5200 करोड़ रुपये के परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend