ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है :पीएम मोदी भोपाल में

UB India News by UB India News
September 26, 2023
in मध्यप्रदेश
0
मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है :पीएम मोदी भोपाल में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भोपाल में कहा, ‘मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है।’ कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस को अब कांग्रेस के नेता नहीं चला रहे। अब कांग्रेस एक कंपनी बन गई है। नारों से लेकर नीतियों तक हर चीज आउटसोर्स कर रही है। ये ठेका अब कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है। कांग्रेस में अब अर्बन नक्सलियों की चल रही है।’

PM ने जंबूरी मैदान में भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने अपनी सारी इच्छाशक्ति खो दी है। कांग्रेस के जमीन से जुड़े नेता चुपचाप मुंह पर ताला लगाकर बैठ गए हैं। कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, बैंक करप्ट हुई, अब अपना ठेका दूसरे लोगों को दे दिया है। ये ग्राउंड पर कांग्रेस का हर कार्यकर्ता महसूस कर रहा है। कांग्रेस जमीन पर लगातार खोखली हो रही है।’

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

PM ने आग्रह करते हुए कहा, ‘2 अक्टूबर को बापू की जयंती है। इससे पहले 1 अक्टूबर को स्वच्छता से जुड़ा कार्यक्रम पूरे देश में होने वाला है। मेरा आग्रह है कि आप सभी इस स्वच्छता के कार्यक्रम में जुड़िए। त्योहारों में हमें ‘वोकल फॉर लोकल’ याद रखना है। खादी के कपड़े खरीदने हैं। जो गिफ्ट खरीदें, वो लोकल हो, भारत में बना हो, यह बात हमें कभी भी भूलनी नहीं है।’

प्रधानमंत्री के भाषण की बड़ी बातें…

संसद में महिला आरक्षण बिल पर

  • मोदी ने आपको जो गारंटी दी थी, वो पूरी हो गई है। लोकसभा-राज्यसभा में 33% सीट आरक्षित करने का कानून नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ। दशकों से देश की माताएं-बहनें इसका इंतजार कर रही थीं। यह तक कहा जाने लगा था कि शायद यह कभी नहीं हो पाएगा। मोदी है तो हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है।
  • कांग्रेस और उसके नए घमंडिया गठबंधन ने मजबूरी में इस बिल का समर्थन बहुत खट्‌टे मन से किया। यह खट्‌टापन उनके बहानों में दिखता है। इनके गठबंधन में जितने लोग हैं, वही लोग हैं, जिन्होंने 30 साल तक इस कानून को पारित नहीं होने दिया। पार्लियामेंट में हुड़दंग किया, बिल फाड़ दिए, स्पीकर पर हमले बोल दिए।
  • इनको नारी शक्ति वंदन अधिनियम का मजबूरी में समर्थन इसलिए करना पड़ा, क्योंकि मेरी माताएं-बहनें जाग गई हैं। उन्होंने अपनी शक्ति का परिचय करवा दिया है। ये माताओं-बहनों से डरे हुए हैं। इसलिए सिर नीचा कर हाउस में बेमन से अंगुली दबा दी।
  • इन्होंने तो दशकों तक देश में भारी बहुमत से सरकारें चलाई हैं। तब क्यों नहीं कानून बनाया? अब जब उनको यह लगता है कि देश की माताएं – बहनें उनके चरित्र को जान गई हैं, तो क्या शुरू किया- ये क्यों नहीं है, वो क्यों नहीं है, ऐसा क्यों है, वैसा क्यों नहीं? जो बहाने ये आज बना रहे हैं, तब क्यों नहीं ये सब कुछ कर दिया। सच यह है कि इनकी नीयत में खोट है।

पीएम मोदी दोपहर 1 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. उनके प्रवास के मद्देनजर भोपाल की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होगी. प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए भोपाल में 4000 पुलिस बल को तैनात किया गया है. इसमें 26 आईपीएस होंगें. सुरक्षा व्यवस्था में एंटी ड्रोन सिस्टम भी लगाया गया है. पीएम नरेंद्र मोदी से पहले एसपीजी और एनएसजी की टीम भी भोपाल पहुंच चुकी है.

कई स्कूलों में छुट्टी घोषित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर शहर के कई निजी स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी है. छात्रों को परेशानी से बचाने के कारण स्कूल संचालकों की तरफ से छुट्टी का संदेश जारी कर दिया गया है. राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर 3 कैबिनेट मंत्रियों को जिम्मेदारी दी है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री भूपेंद्र सिंह और मंत्री विश्वास सारंग को मिनिस्टर इन वेटिंग बनाया गया है.

पीएम मोदी का दौरा, मिनट टू मिनट कार्यक्रम

    • सुबह 10:55 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर आगमन
    • सुबह 11:00 बजे एमआई 17 हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान के लिए रवाना
    • सुबह 11:20 बजे जंबूरी मैदान हेलीपैड पर पहुचेंगे पीएम मोदी
    • सुबह 11:25 बजे कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान के लिए प्रस्थान
    • सुबह 11:30 बजे कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान पहुंचेंगे पीएम
    • सुबह 11:30 से 12:30 बजे कार्यकर्ता महाकुंभ में करेंगे शिरकत
    • दोपहर 12:35 बजे जंबूरी मैदान से हेलीपैड की ओर प्रस्थान
    • दोपहर 12:40 बजे हेलीपैड जंबूरी मैदान पहुंचेंगे
    • दोपहर 12:45 बजे एमआई 17 हेलीकॉप्टर से एयरपोर्ट रवाना
    • दोपहर 1:05 बजे भोपाल एयरपोर्ट, दोपहर 1:10 बजे पीएम मोदी दिल्ली रवाना होंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

मध्यप्रदेश भाजपा में परिवारवाद पर दोहरा मापदंड ?

मध्यप्रदेश भाजपा में परिवारवाद पर दोहरा मापदंड ?

by UB India News
September 14, 2025
0

मध्यप्रदेश भाजपा संगठन ने हाल ही में जिला कार्यकारिणियों से नेताओं के परिजनों को हटाया, लेकिन विधानसभा और लोकसभा चुनाव...

राहुल गांधी आज भोपाल में ‘संगठन सृजन अभियान’ का किये शुभारंभ………..

राहुल गांधी आज भोपाल में ‘संगठन सृजन अभियान’ का किये शुभारंभ………..

by UB India News
June 3, 2025
0

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल पहुंचे। उनका राजाभोज एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने...

मध्य प्रदेश में निवेश के ‘महाकुंभ’ का आगाज, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ……

मध्य प्रदेश में निवेश के ‘महाकुंभ’ का आगाज, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ……

by UB India News
February 25, 2025
0

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार से इंडस्ट्री लीडर्स का महामंच सज गया है. इसमें कई दिग्गज शामिल हुए...

Next Post
नीतीश कैबिनेट की बैठक में आज हो सकते है बड़े फैसले , कैथल के बजाय नीतीश आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती में लिए भाग …….

नीतीश कैबिनेट की बैठक में आज हो सकते है बड़े फैसले , कैथल के बजाय नीतीश आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती में लिए भाग .......

भारत माता की जय.. 2 साल बाद खुलकर सामने आईं नूपुर शर्मा

भारत माता की जय.. 2 साल बाद खुलकर सामने आईं नूपुर शर्मा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend