ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इंडिया गठबंधन से कहना चाहता हूं, 100 सियार…

UB India News by UB India News
September 16, 2023
in पटना, भाजपा
0
इंडिया गठबंधन से कहना चाहता हूं, 100 सियार…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

झंझारपुर के ललित कर्पूरी मैदान में आज (16 सितंबर) बीजेपी की रैली है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की दोपहर 1.30 बजे से सभा है. रैली को लेकर भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता पहुंचे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं. मंच पर तमाम प्रमुख नेता पहुंच चुके हैं. इस दौरान अमित शाह के संबोधन से पहले बिहार से बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि अमित शाह को सुनने लाखों की संख्या में लोग आए हैं. कार्यकर्ता उत्साहित हैं. बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी.

400 से ज्यादा सीटें आएंगी: सतीश चंद्र दुबे

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

सतीश चंद्र दुबे ने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. कहा कि देश हित के लिए बीजेपी की सरकार केंद्र में जरूरी है. जनता फिर बीजेपी की सरकार लाएगी. 400 से ज्यादा सीटें आएंगी. उन्होंने कहा कि यह इंडिया गठबंधन से कहना चाहता हूं कि 100 सियार मिलकर एक शेर का शिकार नहीं कर सकते हैं.

‘नीतीश कुमार की जरूरत नहीं‘

बिहार की महागठबंधन सरकार पर हमला करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव से हाथ मिलाकर बिहार में जंगलराज ला दिया. बिहार में जनता बीजेपी की सरकार चाहती है. इंडिया गठबंधन के नेता सनातन धर्म को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं. जनता सब सिखाएगी. सत्ता के लिए विपक्षी दल एकजुट हो रहे, लेकिन कभी सफलता नहीं मिलेगी. बिहार समेत देश में बीजेपी बहुत मजबूत है. नीतीश की जरूरत नहीं है.

संतीश चंद्र दुबे ने ट्वीट कर कही ये बात

शनिवार को ही सतीश चंद्र दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा- “कश्मीर आज आतंक के बंधनों से मुक्त हो चुका है, तीन तलाक से मुस्लिम बेटियों को बचा लिया गया है, राममंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है. जब देश के गृहमंत्री इतने सशक्त होंगे तो असंभव संभव होने लगते हैं. इतिहास इस बात का साक्षी है कि बिहार की जनता को जितना स्नेह, जितना प्यार और जितना समय देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह ने दिया है उतना ध्यान पिछली सरकारों ने कभी नहीं दिया.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

क्या प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर विधानसभा सीट की सियासी कहानी?

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर प्रशांत किशोर उर्फ पीके के नाम...

Next Post
नीतीश बाबू तेल-पानी एक नहीं हो सकता’, झंझारपुर में गरजे अमित शाह, कहा- आपको डुबाने वाला है… – LIVE UPDATE

नीतीश बाबू तेल-पानी एक नहीं हो सकता', झंझारपुर में गरजे अमित शाह, कहा- आपको डुबाने वाला है... - LIVE UPDATE

नीतीश कुमार के लिए बंद रहेगा BJP का दरवाजा या खुलने का मिलेगा इशारा?

नीतीश कुमार के लिए बंद रहेगा BJP का दरवाजा या खुलने का मिलेगा इशारा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend