ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश बाबू तेल-पानी एक नहीं हो सकता’, झंझारपुर में गरजे अमित शाह, कहा- आपको डुबाने वाला है… – LIVE UPDATE

UB India News by UB India News
September 16, 2023
in खास खबर, भाजपा, मधुबनी
0
नीतीश बाबू तेल-पानी एक नहीं हो सकता’, झंझारपुर में गरजे अमित शाह, कहा- आपको डुबाने वाला है… – LIVE UPDATE
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जनता दल (यू) से अलग होने के बाद छठी बार बिहार आ रहे अमित शाह चौतरफा तीर चलाएंगे। उनके निशाने पर बिहार की वर्तमान सरकार तो होगी ही, साथ में नीतीश कुमार के व्यक्तित्व पर भी खूब बरसेंगे। केंद्र सरकार की उपलब्धियों का खाका परोसेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ये अपील भी करेंगे कि 2014 में 31 सीटें मिली और 2019 में 39। अब 2024 में सभी की सभी सीटों को भाजपा गठबंधन को देने का काम कीजिए।

झंझारपुर के ललित कर्पूरी मैदान में शनिवार (16 सितंबर) को आयोजित बीजेपी की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) बिहार की महागठबंधन सरकार पर जमकर बरसे. अमित शाह ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को कहा कि तेल पानी एक नहीं हो सकता है. ये आपको भी डुबाने वाला है. लालू-नीतीश की जोड़ी तेल पानी वाली है.

अमित शाह ने कहा कि इस भूमि ने दुनिया में मधुबनी पेंटिंग से न केवल मिथिलांचल बल्कि समग्र भारत की ख्याती देश विदेश तक पहुंचाने का काम किया है, इस मिथिलांचल की धरती को प्रणाम करने आया हूं. मैं बिहार की जनता का बहुत हृदय से धन्यवाद करना चाहता हूं. कुछ दिन पहले लालू-नीतीश की सरकार ने एक फतवा जारी किया कि बिहार में रक्षा बंधन की छुट्टी नहीं होगी. जन्माष्टमी की छुट्टी नहीं होगी, और बिहार की जनता ने जो आक्रोश दिखाया उससे ये ठिकाने पर आ गए.

नीतीश नहीं देख रहे लालू का भ्रष्टाचार : शाह

नीतीश-लालू के भ्रष्टाचार को नहीं देख रहे। वे यूपीए में भ्रष्टाचार किए, इसलिए वे इस नाम से मैदान में नहीं आ सकते तो नाम बदल लिया। लेकिन लालू वही हैं, इसे याद रखिएगा। रामचरित मानस का अपमान, जन्माष्टमी व रक्षाबंधन की छुट्टी रद्द क्या इससे आप सहमत हैं। लोग सनातन को कई रोगों के नाम से जोड़ देते हैं। मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री नहीं बनाया तो पूरा सीमांत क्षेत्र घुसपैठ से भर जाएगा। यह वोट बैंक की राजनीति करने के लिए लालू कुछ भी करने के लिए तैयार हैं।

झंझारपुर वालों क्या जंगलराज फिर चाहिए?

जी-20 के माध्यम से मधुबनी पेंटिंग व नालंदा विश्वविद्यालय विश्व में छाया है। यहां नीतीश-लालू की सरकार चल रही है। मैं बिहार के अखबार बारीकी से पढ़ रहा हूं। लूट, हत्या, पत्रकारों की हत्या, दलितों की हत्या हो रही है। यह स्वार्थी गठबंधन है। झंझारपुर वालों क्या जंगलराज फिर चाहिए? लालू एक्टिव हो गए हैं व नीतीश इनएक्टिव। गठबंधन का नाम बदल गया है।

चंद्रयान लैंड किया तो मन आनंद से भर गया : शाह

शाह ने कहा कि मोदी जी ने कई ऐसे काम किए हैं, जिसे बताना संभव नहीं। समय कम पड़ जाएगा। चंद्रयान जब लैंड किया तो मन आनंद से भर गया। जी-20 में हमारे प्रधानमंत्री ने हथौड़ा लेकर अफ्रीकन यूनियन को शामिल किया तो सीना गर्व से चौड़ा हो गया। यह भारत के आर्थिक विकास का नक्शा खींचने वाला है। कई देश भारत के साथ व्यापार करने को लालायित हैं। उन्हें भारत पर विश्वास है। मैं कई राज्यों में गया। वहां युवाओं ने इसके लिए आनंद व्यक्त किया। मोदी जी ने इसके माध्यम से भारत को विश्व में स्थापित किया है।

लीकाप्टर से देख रहा था, हर ओर भीड़ : शाह

शाह ने कहा कि जल्दी ही चुनाव आने वाला है। 2014 में 40 प्रतिशत वोट और 31 सीटों के साथ नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। 2019 में भी भरपूर प्यार मिला और पीएम बनाया। मैं हेलीकाप्टर से देख रहा था, हर ओर भीड़ है। स्टेडियम में जगह नहीं है। आज उत्साह है। मोदी जी के समर्थन में 39 सीट का रिकार्ड टूटेगा। सभी 40 सीटें भाजपा जीतेगी।

लालू-नीतीश की सरकार ने फतवा जारी किया : शाह

लालू-नीतीश की सरकार ने फतवा जारी किया था कि रक्षाबंधन, जन्माष्टमी को छुट्टी नहीं होगी। जनता ने उनकी औकात ठिकाने लगा दी।

झंझारपुर की धरती को प्रणाम : शाह

झंझारपुर स्टेडियम में भाजपा की ओर से आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि माता जानकी की धरती पर आए सभी लोग और जिगर के टुकड़े युवाओं को प्रणाम। यह भूमि विद्यापति, कर्पूरी ठाकुर के अलावा पूरनमंडल जैसे वीरों की है। इसे प्रणाम है। इसी धरती ने मधुबनी पेंटिंग से ख्याति विदेश में फैलाई।

मोदी जी के हाथ मजबूत करें : राय

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय ने कहा कि राज्य में 3447 हत्या हो चुकी हैं। सभी तरह के अपराध बढ़े हैं। सनातन धर्म को खत्म करके की सोचने वाले की छाती पर मूंग डालेगी जनता।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के हाथ को मजबूत करें। दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि कोसी और मिथिलांचल में विकास मोदी की की देन है। उनके हाथ को मजबूत करें।

सुनक ने भी कहा जय श्रीराम : चौबे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Kumar Choubey) ने कहा कि कर्पूरी और ललित मिश्रा की धरती है मिथिलांचल। इन लोगों की धरती को घमंडिया गठबंधन लूट नहीं सकते हैं। ये ईस्ट इंडिया कंपनी जैसे हैं। नीतीश कुमार मुंबई गए थे, सपने लेकर लेकिन फूफा की तरह मुंह फुलाकर आ गए। ये लूटने वाले हैं। वहीं, सनातन को खत्म करने वाले के आगे नरेंद्र मोदी है। जिसकी ताकत जी-20 में दिखी। ऋषि सुनक जैसे नेता ने भी जयश्रीराम कहा।

जंगलराज में शिक्षा चौपट : विजय सिन्हा

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने कहा कि ये सीता की धरती है यहां से सांस्कृतिक विरासत को बचाने का काम होगा। जंगलराज वाले लोग 30 साल में समाज में घृणा फैला रहे हैं। शिक्षा को चौपट कर दिया है।

बिहार सरकार के कारण दरभंगा एम्स का काम रुका : पूर्व मंत्री

पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने कहा बिहार सरकार के रवैये के कारण दरभंगा में एम्स (Darbhanga AIIMS) का काम रुक गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने भारतीय जन संघ से भाजपा तक सिद्धांत पर चली। अमित शाह ने धारा 370 (Article 370) खत्म किया। इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) में परिवारवाद है। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री मंगल पांडे भी पहुंचे।

रेणु देवी ने साधा निशाना

पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि 62 पार्टी मिलकर घमंडिया गठबंधन बना है, वे मोदी जैसे शेर का सामना नहीं कर सकते। वे कहते हैं कि अतिपिछड़ा मेरा वोट है, लेकिन उपमुख्यमंत्री मंत्री बेटे या बेटी को बनाएंगे। जबकि भाजपा में ऐसा नहीं है।

आरसीपी सिंह भी विपक्ष पर बरसे

आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने कहा कि जो लोग रामराज्य और सुशासन की बात करते हैं और राम को ही खत्म करने की सोच रखते हैं। नीतिश कुमार (CM Nitish Kumar) पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वे कहते हैं 73 साल के हो गए और आने वाले 100 साल में दुनिया खत्म हो जाएगी। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी (PM Mdi) हजारों वर्ष तक भारत के भविष्य की बात करते हैं।

पलटूराम की सरकार को उखाड़ फेंकें : सहरसा विधायक

पूर्व मंत्री सहरसा विधायक नीरज बब्लू ने कहा कि मोदी ने कोरोना में लोगों को जीवनदान दिया, वैक्सीन दिया, खाना दिया, मिथिलांचल और सीमांचल को जोड़ा। पलटूराम की सरकार को उखाड़ फेंकें।

मुगल काल में सनातन खत्म नहीं हुआ : अशोक यादव

मधुबनी के सांसद अशोक यादव ने मंच से कहा कि मुगल काल में सनातन खत्म नहीं हुआ तो अब क्या होगा। ऐसा सोचने वाले मिट्टी में मिल जाएंगे। पूर्व मंत्री नन्द किशोर यादव ने कहा कि विपक्ष गठबंधन वाले राम और सनातन को समाप्त करना चाहता है।

सावन में मटन खाते हैं लालू : रामकृपाल यादव

केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि परिवारवाद वालों के घमंडिया गठबंधन ने केवल सनातन धर्म को गालियां देने का काम किया है। सनातन को बदनाम करने का काम किया है। लेकिन 2024 में मोदी की लहर में ये खत्म हो जाएंगे। लालू पर निशाना साधते हुए कि वे सावन में मटन खाते हैं। वहीं, इनके नेता रामचरितमानस को साइनाइड कहकर सनातन को बदनाम कर रहे हैं।

राज्यसभा संसाद शम्भू शरण और राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि रामचरितमानस (Ramcharitmanas Row) को कलंकित करने वाले लोगों को उखड़ फेंकना है। सबसे योग्य बिहार के लिए विकास नहीं हो रहा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे भी सभा में पहुंच गए हैं।

झंझारपुर के छह विधानसभा क्षेत्र
झंझारपुर में छह विधानसभा क्षेत्र खजौली, बाबूबरही, राजनगर, झंझारपुर, फूलपरास, लौकहा हैं। मिथिला की राजनीति का यह प्रमुख केंद्र रहा है। बेरोजगारी, पलायन और पिछड़ापन आज भी झंझारपुर का पर्याय हैं।

RELATED POSTS

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

झंझारपुर को जिला बनाने की उठती रही है मांग
कोसी-कमला की गोद में अपेक्षा-उपेक्षा के बीच झूलते झंझारपुर की किस्मत वहीं की वहीं है। अहम यह है कि क्षेत्र की जनता ने एक मौका भाजपा को देकर भी देख लिया, लेकिन छह विधानसभा वाले संसदीय क्षेत्र की सूरत नहीं बदली है। यहां के लोग इसे जिला बनाने की मांग उठाते रहे हैं।

दो और भाजपा नेता पहुंचे, जीवेश मिश्रा ने दिया भाषण
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह भी सभा में शामिल होने पहुंचे हैं। जाले विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने लोगों को संबोधित किया। इसके बाद विधायक मुरारी मोहन झा और पूर्व मंत्री जनक ने भी भाषण दिया है।

भाजपा के ये नेता पहुंचे
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नन्द किशोर यादव, आरसीपी सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा, दरभंगा विधायक संजय सरावगी, पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन समेत कई नेता पहुंच चुके हैं।

मधुबनी के झंझारपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा के लिए भाजपा के बड़े नेता जुटने लगे हैं। उनका भाषण भी शुरू हो गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा कर रहे हैं। संचालन राजनगर विधायक रामप्रीत पासवान कर रहे हैं। सभा को सुनने के लिए लोगों की भीड़ भी पहुंची हुई है।

बिहार दौरे से पहले अमित शाह ने बोला हमला
अमित शाह ने अपने बिहार दौरे से पहले प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर कहा कि ज्ञान और परिश्रम की भूमि बिहार में आज हर जगह सिर्फ जंगलराज है। प्रदेश में बेहतर विकास और सुरक्षा केवल भाजपा सरकार से ही संभव है। कल बिहार के प्रवास पर मिथिलांचल के झंझारपुर लोकसभा में जनसभा को संबोधित करूंगा।

झंझारपुर में डेढ़ बजे होगी अमित शाह की जनसभा
झंझारपुर में गृह मंत्री अमित शाह 1.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह यहां करीब एक घंटे तक रहेंगे। वे 3.30 बजे जोगबनी पहुंचेंगे। यहां भी लगभग घंटेभर का कार्यक्रम है। इसके बाद वह वहां से हेलिकॉप्टर से दरभंगा एयरपोर्ट आएंगे। शाम पांच बजे के आसपास दरभंगा से वापसी का कार्यक्रम है।

चार घंटे तक बिहार में रहेंगे गृह मंत्री
अमित शाह शनिवार को विशेष विमान से 11.30 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। झंझारपुर के ललित-कर्पूरी मैदान में दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। जोगबनी में नवनिर्मित केंद्रीय सरकारी भवनों का उद्घाटन करने जाएंगे। बथनाहा एसएसबी के भवनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। शाह लगभग चार घंटे बिहार में रहेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

भारत में चीनी राजदूत को चीनियों ने ही क्यों घोषित किया गद्दार?

भारत में चीनी राजदूत को चीनियों ने ही क्यों घोषित किया गद्दार?

by UB India News
July 7, 2026
0

चीन में इन दिनों दिलचस्प वाकया देखा गया है। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत में चीन के राजदूत शू...

Next Post
नीतीश कुमार के लिए बंद रहेगा BJP का दरवाजा या खुलने का मिलेगा इशारा?

नीतीश कुमार के लिए बंद रहेगा BJP का दरवाजा या खुलने का मिलेगा इशारा?

गया में नहीं लगेगा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार

गया में नहीं लगेगा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend