ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CWC की दो दिवसीय बैठक आज से हैदराबाद में, 5 राज्यों के चुनावों पर बनेगी रणनीति, I.N.D.I.A में सीट बंटवारे की दिक्कतों पर होगी चर्चा

UB India News by UB India News
September 17, 2023
in विपक्ष
0
CWC की दो दिवसीय बैठक आज से हैदराबाद में, 5 राज्यों के चुनावों पर बनेगी रणनीति, I.N.D.I.A में सीट बंटवारे की दिक्कतों पर होगी चर्चा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की दो दिवसीय बैठक आज से हैदराबाद में शुरू हो गई है. इस मीटिंग में I.N.D.I.A गठबंधन में सीट बंटवारे की दिक्कतों पर चर्चा होने की संभावना है. साथ ही कांग्रेस पार्टी के व्यापक चुनावी रोडमैप पर चर्चा होगी. गौरतलब है कि इस साल 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम शामिल हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि I.N.D.I.A में शामिल कुछ दलों के साथ सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस की राज्य इकाइयों और केंद्रीय नेतृत्व के बीच बड़ा अंतर सामने आया है.

द इंडियन एक्सप्रेस केी रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर उत्साहित है और उसका मानना है कि इस बार लोकसभा चुनाव में प्रचार का स्वर और शैली ‘मोदी बनाम राहुल’ थीम के इर्द-गिर्द नहीं घूमेगी. हालांकि, पार्टी सीट-बंटवारे पर गठबंधन के अन्य दलों के साथ बातचीत में जल्दबाजी नहीं करना चाहती. कांग्रेस को 5 राज्यों के चुनाव नतीजों का इंतजार है. लेकिन I.N.D.I.A गंठबंधन के कई दल इस बात पर जोर दे रहे हैं कि अक्टूबर के अंत सीट बंटवारे पर सहमति बन जाए.

RELATED POSTS

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

कांग्रेस को किसका है इंतजार?
कांग्रेस सूत्रों ने कहा है कि पार्टी पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के नतीजों का इंतजार करना चाहती है. क्योंकि इन राज्यों में अच्छा प्रदर्शन 2019 के लोकसभा चुनाव में अधिक सीटों पर उसकी दावेदारी को मजबूती प्रदान करेगा. लेकिन अन्य दलों की ओर से सीट बंटवारे को लेकर दबाव को देखते हुए कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व इस मुद्दे पर राज्य इकाइयों के नेताओं के साथ चर्चा करेगा.

बंगाल और पंजाब में संकट
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के लिए, पार्टी के राज्य प्रमुखों, सभी मुख्यमंत्रियों और विधायक दल नेताओं को आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा सीडब्ल्यूसी के सभी सदस्य इस मीटिंग में शिरकत कर रहे हैं. कांग्रेस को अपनी पंजाब, दिल्ली और पश्चिम बंगाल इकाइयों से धक्का-मुक्की की उम्मीद है. पहले दो राज्यों में, पार्टी के नेता आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ हैं. वहीं पश्चिम बंगाल में राज्य नेतृत्व तृणमूल कांग्रेस (TMC) को लेकर नाराज है. इसके आलावा कांग्रेस नेतृत्व महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी गठबंधन दलों के साथ सीट बंटवारे प कड़ी सौदेबाजी की तैयारी कर रहा है.

आधिकारिक तौर पर सदस्यों को वितरित CWC बैठक का एजेंडा ‘देश में वर्तमान राजनीतिक स्थिति’ और ‘चुनाव’ पर चर्चा है. एक और मुद्दा उठने की संभावना है, वह है नेताओं की मांग कि राहुल गांधी एक और यात्रा शुरू करें. उनके करीबी लोग इस बात पर जोर देते हैं कि वह वास्तव में लोकसभा चुनाव के करीब यानी विधानसभा चुनाव के बाद भारत जोड़ो यात्रा 2.0 पर निकलेंगे. हालांकि पार्टी के एक वर्ग का मानना है कि उन्हें जल्द से जल्द सड़क पर आना चाहिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज...

भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बन गई है…………….

थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….

by UB India News
June 22, 2026
0

कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयान के कारण एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं।...

गृह मंत्री VC के सहारे यह चुनाव जीतना चाह रहे………

कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..

by UB India News
June 15, 2026
0

ईरान-अमेरिका डील के बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कांग्रेस की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया...

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..

by UB India News
June 9, 2026
0

एक ऐसे समय में, जब यह सवाल मजबूती से और कुछ हंसी उड़ाने वाले अंदाज में पूछा जाता है कि...

Next Post
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज एक दिवसीय बिहार दौरा , मिथिलांचल की 5 लोकसभा सीटों पर साधें निशाना ,अररिया भी जाएंगे शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज एक दिवसीय बिहार दौरा , मिथिलांचल की 5 लोकसभा सीटों पर साधें निशाना ,अररिया भी जाएंगे शाह

मिथिलांचल की 5 सीटों पर भाजपा की नजर

मिथिलांचल की 5 सीटों पर भाजपा की नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend