ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

डेंगू को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक किये नीतीश ,दिये निर्देश

UB India News by UB India News
September 5, 2023
in पटना, मुख्यमंत्री, स्वास्थ
0
डेंगू को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक किये नीतीश ,दिये निर्देश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रदेश में डेंगू के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को १ अणे मार्ग स्थित संकल्प में डेंगू की रोकथाम के लिए किये जा रहे उपायों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की‚ जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कई जरूरी दिशा–निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट रहे और अस्पतालों में सभी जरूरी चीजों का इंतजाम रखें।

उन्होंने हिदायत दी कि अस्पतालों में बेड‚ चिकित्सक और दवा की कोई कमी नहीं होनी चाहिये। जिलों में भी पदाधिकारी इस पर नजर बनाये रखें‚ ताकि कोई मामला सामने आने के बाद तुरंत इलाज की व्यवस्था की जा सके। अस्पतालों में मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की असुविधा न हो‚ इसके लिए मुख्यमंत्री ने पर्याप्त संख्या में बेड की उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करायें‚ ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सीएम ने सभी जगहों पर डेंगू रोधी दवा का छिडकाव नियमित रूप से कराने का निर्देश दिया और कहा कि इस काम में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिये। उन्होंने सभी जगहों पर साफ–सफाई की पूरी व्यवस्था रखने तथा डें़गू के खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि होडि़ग्स‚ समाचार–पत्रों एवं अन्य प्रचार माध्यमों का उपयोग कर लोगों को डेंगू से बचाव के लिए सचेत करें। इससे पहले बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुणीश चावला ने डेंगू के बढते मामले और उसकी रोकथाम के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

मुख्यमंत्री को बताया गया कि एंटी लार्वा छिडकाव नियमित रूप से किया जा रहा है। बैठक में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ‚ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत‚ नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुणीश चावला‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार‚ पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि‚ मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह‚ नगर आयुक्त अनिमेष परासर‚ अन्य वरीय अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राजधानी के पारस अस्पताल में जाकर पटना के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह का हाल चाल जाना। डेंगू की चपेट में आने के बाद चंद्रशेखर सिंह का पारस अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने वहां चन्द्रशेखर सिंह से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों से भी चन्द्रशेखर सिंह के इलाज के संबंध में जानकारी ली।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
शिक्षक ही सही अर्थों में भाग्य विधाताः सम्राट

शिक्षक ही सही अर्थों में भाग्य विधाताः सम्राट

लॉर्ड्स मार्क इंश्योरेंस ब्रोकिंग ने डिजिटल प्लेटफॉर्म बीमाकवच लॉन्च कर ग्राहकों के अनुभव में लाया क्रांतिकारी बदलाव

लॉर्ड्स मार्क इंश्योरेंस ब्रोकिंग ने डिजिटल प्लेटफॉर्म बीमाकवच लॉन्च कर ग्राहकों के अनुभव में लाया क्रांतिकारी बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend