ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश में राजनीतिक तौर पर लड़ने की हिम्मत नहीं

UB India News by UB India News
September 5, 2023
in पटना, भाजपा
0
नीतीश में राजनीतिक तौर पर लड़ने की हिम्मत नहीं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नालंदा में रविवार की देर शाम बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक का इलाज चल रहा है। युवक रिश्ते में नीतीश कुमार के पुराने सहयोगी और बीजेपी नेता आरसीपी सिंह का पोता है। इसे लेकर आरसीपी सिंह ने कहा है कि मेरे रिश्तेदारों पर कातिलाना हमला कराया जा रहा है। उन्हें मुझसे दूर रहने के लिए धमकाया जा रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जेडीयू और सीएम नीतीश पर आरोप लगाया कि उनमें राजनीतिक रूप से लड़ने की हिम्मत नहीं है, इसलिए मेरे करीबियों पर हमला करवाया जा रहा है।

RELATED POSTS

बांकीपुर में PK की जीत से बिहार में नए सियासी संकेत!

तेजस्वी के आंदोलन से पहले छात्र गोलीकांड पर सरकार का बड़ा फैसला

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। डीएसपी के नेतृत्व में सिलाव थाना पुलिस और डीआईयू की टीम ने की कार्रवाई है। एसपी ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिशुपाल और बंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुल 5 लोगों की संलिप्तता सामने आ रही है। फरार 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

उसे तो बर्बाद करेंगे ही…तुमको भी नहीं छोड़ेंगे

मामला सिलाव थाना क्षेत्र के धरहरा गांव का है। गोली धरहरा गांव के रहने वाले राजनंदन प्रसाद के बेटे पिंटू सिंह (32) को लगी है। पिंटू सिंह ने पड़ोसी सलन महतो और दलन महतो पर फायरिंग का आरोप लगाया है। उसने बताया कि दोनों कह रहे थे कि अपने बाबा (आरसीपी सिंह) से मिलते हो, बहुत दिन से तुम पर नजर थी। सुधर जाओ, मिलना छोड़ दो। उसे तो बर्बाद करेंगे ही तुमको भी नहीं छोड़ेंगे।

युवक की पीठ में गोली लगी है।
युवक की पीठ में गोली लगी है।

आरसीपी सिंह से दूर रहने की धमकी दी-पीड़ित

घायल पिंटू सिंह ने बताया कि पड़ोसी सलन महतो और दलन महतो उसके घर के पास आए। मुझसे पूछने लगे आरसीपी सिंह तुम्हारा रिश्तेदार है, बाबा लगता है ना, उससे मिलते हो। उससे दूर रहो। बहुत दिन से तुम पर हमारी नजर है। हमने सोचा सुधर जाओगे, लेकिन नहीं। उसे (आरसीपी सिंह को) तो बर्बाद करेंगे ही तुमको भी नहीं छोड़ेंगे।

ये सब बोलते हुए एक युवक ने मुझे पकड़ा और सलन महतो ने गोली चला दी, जो मेरे पीठ में लगी है। उनके साथ 3-4 लोग और थे सभी के पास हथियार था। सलन महतो और दलन महतो जिप सदस्य के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

आरसीपी सिंह ने आरोप लगाया कि मेरे करीबियों पर कातिलाना हमला किया जा रहा।
आरसीपी सिंह ने आरोप लगाया कि मेरे करीबियों पर कातिलाना हमला किया जा रहा।

राजनीतिक रूप से लड़ने की हिम्मत नहीं है- आरसीपी सिंह

वहीं इस घटना के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा है कि जिस पर गोली चलाई गई, वह मेरा पोता है। वह मुझसे मिलने आता रहता है। आज भी वह मुझसे मिलने आया था, लेकिन मिलने के बाद उसकी हत्या करने की कोशिश की गई।

उसे गोली मारी गई और उससे कहा गया कि उसे मेरा साथ छोड़ देना चाहिए, नहीं तो उसे मार दिया जाएगा। वह (पीड़ित) एक ऐसे व्यक्ति का नाम ले रहा है जो जदयू से है।

नीतीश कुमार में राजनीतिक रूप से लड़ने की हिम्मत नहीं है इसलिए मेरे रिश्तेदारों पर हमला किया जा रहा है।

क्या बोले डीएसपी

वहीं इस मामले में DSP प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। जख्मी को बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में PK की जीत से बिहार में नए सियासी संकेत!

by UB India News
August 13, 2026
0

प्रशांत किशोर की बांकीपुर में जीत का एक संदेश यह निकला है कि जाति और दल के दायरे से बाहर...

तेजस्वी के आंदोलन से पहले छात्र गोलीकांड पर सरकार का बड़ा फैसला

तेजस्वी के आंदोलन से पहले छात्र गोलीकांड पर सरकार का बड़ा फैसला

by UB India News
August 13, 2026
0

एक दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीवान में छात्रों पर AK-47 से गोली चलाए जाने वाले मामले पर...

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

by UB India News
August 12, 2026
0

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अब जेईई और नीट की तैयारी का रास्ता...

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार के शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

हमको घर-बर नहीं चाहिए, वो बांकीपुर की जनता के लिए…….

by UB India News
August 12, 2026
0

बांकीपुर विधासभा उपचुनाव जीतकर विधायक बने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों जनता से किए वादे और नए-नए...

Next Post
JDU MLA गोपाल मंडल का विवादित बयान

JDU MLA गोपाल मंडल का विवादित बयान

बिहार में NDA के घटक दलों में सीट बंटवारे का फॉर्म्युला फाइनल!

बिहार में NDA के घटक दलों में सीट बंटवारे का फॉर्म्युला फाइनल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend