ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

JDU MLA गोपाल मंडल का विवादित बयान

UB India News by UB India News
September 4, 2023
in जदयू, पटना, राजद
0
JDU MLA गोपाल मंडल का विवादित बयान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एक तरफ जहां I.N.D.I.A गठबंधन के नेता बैठक कर एकजुटता का प्रदर्शन कर रहे है तो वहीं बिहार में INDIA गठबंधन में शामिल पार्टी JDU के नेता एकजुटता को कमजोर कर रहे हैं. विवादित बयान देने वाले गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने अब एक बार फिर विवादित बयान दिया है. मंडल ने RJD सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव किसी काम के नहीं है. अब उनका दिमाग काम नहीं करता है. इतना ही नहीं मंडल ने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में कभी स्वीकार नहीं करेगी.

लालू यादव किसी काम के नहीं है- गोपाल मंडल

RELATED POSTS

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

गोपाल मंडल ने कहा कि लालू यादव का दिमाग सठिया गया है. वह किसी काम के लायक नहीं. जब से उसकी किडनी बदली गई है तब से वह दिमाग से पूर्ण रूपेण सठिया गए हैं. उनका दिमाग अब काम नहीं करता. साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की बात कही. वहीं, राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर वह काफी गुस्से में आ गए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी. मुंबई में हुई बैठक के दौरान लालू यादव ने राहुल गांधी को बिहारी स्टाइल का मीट बनाने के टिप्स दिए यह सब लालू यादव का नाटकीय रूप है. वह मजाकिया किस्म के व्यक्ति हैं.

गोपाल मंडल के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

वहीं, गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल के द्वारा लालू यादव के सठिया जाने के बयान को लेकर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है. कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा है कि लालू यादव देश के बड़े नेता हैं और उनके बारे में इस तरह का बयान गठबंधन में रहकर विधायक को नहीं देना चाहिए. उन्होंने कहा कि क्या गोपाल मंडल को चुनाव में राजद के मतदाताओं का समर्थन नहीं लेना है क्या. वहीं, उनके खाने पर सवाल उठाने पर भी उन्होंने कहा कि कई लोग किडनी ट्रांसप्लांट करते हैं और उन्हें डॉक्टर सभी चीज खाने की सलाह देते हैं तो लालू जी अगर मीट मछली खा रहे हैं तो यह कौन बड़ी बात है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

by UB India News
August 12, 2026
0

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अब जेईई और नीट की तैयारी का रास्ता...

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार के शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

हमको घर-बर नहीं चाहिए, वो बांकीपुर की जनता के लिए…….

by UB India News
August 12, 2026
0

बांकीपुर विधासभा उपचुनाव जीतकर विधायक बने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों जनता से किए वादे और नए-नए...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक

by UB India News
August 12, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल...

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में शराबबंदी को लेकर राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद यानी NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बहस तेज...

Next Post
बिहार में NDA के घटक दलों में सीट बंटवारे का फॉर्म्युला फाइनल!

बिहार में NDA के घटक दलों में सीट बंटवारे का फॉर्म्युला फाइनल!

उदयनिधि स्टालिन के बयान पर नालंदा में चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को घेरा

उदयनिधि स्टालिन के बयान पर नालंदा में चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को घेरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend