ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी आज बुंदेलखंड में, 54 सीटों पर फोकस

UB India News by UB India News
August 13, 2023
in loakshbha 24, खास खबर, मध्यप्रदेश
0
दिल्ली यूनिवर्सिटी सिर्फ एक यूनिवर्सिटी नहीं बल्कि एक मूमेंट है..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सागर आ रहे हैं। पिछले पांच महीने में मध्यप्रदेश में ये उनका ये 5वां कार्यक्रम है। मोदी यहां संत रविदास स्मारक स्थल का भूमिपूजन करेंगे। इस इवेंट को भाजपा ने प्रदेश की 54 विधानसभा सीटों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इनमें 35 सीटें अनुसूचित जाति के लिए हैं। बाकी 19 सीटें सामान्य हैं, लेकिन इन पर दलित वोटर निर्णायक भूमिका में हैं।

पिछले 6 विधानसभा चुनावों पर नजर दौड़ाएं तो SC सीटों पर भाजपा की मजबूत पकड़ दिखती है, लेकिन जैसे ही दलित वोटों का झुकाव कांग्रेस की तरफ हुआ, भाजपा सत्ता से बाहर हो गई।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

MP में करीब 16 प्रतिशत दलित वोटर हैं। पिछली बार इन रिजर्व SC सीटों में कांग्रेस-BJP में कांटे की टक्कर देखने काे मिली थी। BJP को 18 SC सीटों पर सफलता मिली थी। कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2013 के चुनाव की तुलना में कांग्रेस के हाथ 13 सीटें ज्यादा आई थीं। भाजपा को 10 सीटों का नुकसान हुआ था। इसी वजह से 2018 में कांग्रेस की सरकार बन गई।

सागर में PM के आने की वजह भी खास है

सागर में PM के कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने की खास वजह है। PM के आने का मुख्य मकसद संत रविदास के भव्य स्मारक का भूमिपूजन करना है, लेकिन सागर बुंदेलखंड का सेंटर पॉइंट भी माना जाता है। बुंदेलखंड में कुल 26 सीटें हैं। यहां सबसे अधिक दलित वोटर हैं। उज्जैन-इंदौर के अलावा सागर ही ऐसा जिला है, जहां 5 लाख से अधिक दलित वोटर हैं। बुंदेलखंड से ही दलितों के साथ भेदभाव की सबसे ज्यादा खबरें आती हैं। BJP को पता है कि सत्ता में लौटना है, तो दलित वोटरों को साधे बिना ये मुमकिन नहीं होने वाला है।

चिंता की वजह 2018 में कांग्रेस द्वारा SC वोट बैंक में लगाई गई सेंध

SC सीटों पर जबरदस्त पकड़ रखने वाली BJP को 2018 के विधानसभा चुनाव में तगड़ा झटका लगा। कांग्रेस इस बार BJP के इस कोर वोट बैंक में सेंध लगाने में सफल रही। उसने अपनी सीटों की संख्या 2013 की तुलना में 14 और बढ़ाते हुए 17 तक पहुंचा दी। वहीं, BJP 28 सीटों से घटकर 18 पर रह गई। यही कारण रहा कि BJP बहुमत से पीछे रह गई। BJP को 2020 में एक और झटका डबरा सीट पर लगा। यहां की विधायक इमरती देवी को पार्टी में शामिल करते हुए BJP ने उपचुनाव में उतारा था, पर दलित वोटरों ने इमरती की बजाय कांग्रेस प्रत्याशी का साथ दिया।

दलित वोटरों में जाटव, मोची और सतनामी की संख्या 47 प्रतिशत

प्रदेश में वर्ष 2011 की जनसंख्या के अनुसार अनुसूचित जाति की आबादी 1.13 करोड़ से अधिक है। इसमें भी जाटव, मोची और सतनामी की संख्या 47 प्रतिशत से अधिक हैं। इंदौर, उज्जैन और सागर जिले में पांच लाख से अधिक आबादी SC की है। मुरैना और छतरपुर में चार लाख से अधिक और उज्जैन, दतिया, टीकमगढ़ में कुल आबादी का 25 प्रतिशत SC वर्ग से हैं। शाजापुर, उमरिया, अनूपपुर, भोपाल व शहडोल में भी SC वोटर प्रभावी भूमिका में हैं। प्रदेश में 35 रिजर्व सहित 54 सीटों पर भी दलित वोटर निर्णायक हैं। ये संख्या किसी को भी सत्ता में लाने या बाहर करने के लिए पर्याप्त है। यही कारण है कि BJP SC वोटरों पर बड़ा फोकस कर रही है।

BJP 8 SC सीटों पर अजेय

BJP प्रदेश की 35 SC सीटों में 8 पर लगातार जीत रही है। इसमें 2008 में नए सिरे से आरक्षित हुई बीना, चंदला, हटा, पिपरिया, बैरसिया, आष्टा और खंडवा में लगातार तीन बार से जीत रही है। मल्हारगढ़ में BJP 1993 से लगातार जीत रही है। 30 साल में तीन बार सत्ता में आई कांग्रेस SC सीटों में पैठ बनाने के मामले में पीछे है। कांग्रेस एक मात्र डबरा को अपना गढ़ बना पाई है। कांग्रेस 2008 से लगातार जीत रही है। पिछली बार यहां की कांग्रेस विधायक इमरती देवी सिंधिया के साथ BJP में शामिल हो गई थीं। जब 2020 उपचुनाव हुआ, तो यहां के लोगों ने एक बार फिर कांग्रेस को जीत दिला दी।

आष्टा – BJP – 1993, 1998, 2003, 2008, 2013, 2018

बीना – BJP- 2008, 2013, 2018

चंदला – BJP- 2008, 2013, 2018

हटा – BJP- 2008, 2013, 2018

पिपरिया – BJP – 2008, 2013, 2018

बैरसिया – BJP- 2008, 2013, 2018

खंडवा – BJP- 2008, 2013, 2018

मल्हारगढ़ – BJP- 2008, 2013, 2018

बसपा करती रही है दलित वोटरों की राजनीति

MP में बसपा, BJP और कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ने में सक्षम है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 5 प्रतिशत वोट बैंक के साथ बसपा ही प्रदेश में तीसरे नंबर की पार्टी थी। वर्तमान विधानसभा में बसपा के दो विधायक पथरिया से रामबाई और भिंड से संजीव सिंह जीते थे। हालांकि, संजीव सिंह अब भाजपा के साथ हो लिए हैं। इसके अलावा बसपा प्रत्याशी जौरा, देवताल, ग्वालियर ग्रामीण, पौहारी, रामपुर बघेलान और सबलगढ़ में दूसरे नंबर पर थे। 36 सीटों पर बसपा तीसरे स्थान पर थी। यहां 5 हजार से लेकर 48 हजार वोट पाने में बसपा प्रत्याशी सफल रहे थे। पिछली बार भाजपा को सत्ता से बाहर करने में बसपा की बड़ी भूमिका थी। PM की सभा के बहाने BJP दलित वोटरों को साधने में जुटी है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
कोटा फैक्ट्री बच्चो को मौत तो परिजनों को दे रहा अथाह दर्द

कोटा फैक्ट्री बच्चो को मौत तो परिजनों को दे रहा अथाह दर्द

आज मनाई जा रही है परमा एकादशी, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

आज मनाई जा रही है परमा एकादशी, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend