ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अंग्रेजों के जमाने के कानून बदल रहे हैं, लोकसभा में अमित शाह ने पेश किए तीन-तीन बिल

UB India News by UB India News
August 12, 2023
in सांसद
0
अंग्रेजों के जमाने के कानून बदल रहे हैं, लोकसभा में अमित शाह ने पेश किए तीन-तीन बिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मॉनसून सत्र के आखिरी दिन भी संसद में हंगामा हो रहा है। अविश्‍वास प्रस्‍ताव (No confidence Motion) गिर जाने के बावजूद विपक्ष के पास नए मुद्दे आ गए हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी को सस्पेंड (Adhir Ranjan Chowdhury Suspended) किया गया है। जब तक विशेषाधिकार समिति अपनी रिपोर्ट नहीं देती, चौधरी सस्पेंड रहेंगे। कांग्रेस आज इसपर दोनों सदनों में विरोध कर सकती है। वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्तों और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित नए विधेयक पर भी हंगामा हो सकता है। सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में यह बिल पेश किया।

अमित शाह ने लोकसभा में पेश किए तीन बिल

RELATED POSTS

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में तीन-तीन विधेयक पेश किए हैं। इनमें भारतीय सुरक्षा संहिता बिल, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्‍य अधिनियम शामिल हैं। शाह ने कहा कि ये कानून सिलेक्‍ट कमिटी को भेजे जाएंगे।
लोकसभा दोपहर 12.30 बजे तक के ल‍िए स्‍थगित

TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा क‍ि रिटायर हो रहे सांसदों को शुभकामनाएं। एक दुख भी है कि पिछले 30 दिन में उन्‍हें सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सानिध्य नहीं मिला। उधर, लोकसभा में GST (संशोधन) विधेयक पारित कर दिया है। उसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12.30 बजे तक स्थगित कर दी गई।
अंग्रेजों के बनाए तीन कानूनों में संशोधन- अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय सुरक्षा संहिता बिल (CrPC) पर लोकसभा में बताया कि अंग्रेजों के बनाए 3 कानून में संसोधन किया गया है. आईपीसी (भारतीय दंड संहिता) की जगह भारतीय न्याय संहिता 2023, सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 किया गया है.

संसद के मानसून सत्र का आज शुक्रवार (11 अगस्त) को आखिरी दिन है. 20 जुलाई को सत्र शुरू होने के बाद से ही मणिपुर के मुद्दे को लेकर दोनों सदनों में हंगामा होता रहा है. गुरुवार को पीएम मोदी पर असंसदीय टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सासंद अधीर रंजन चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया है. इसे लेकर आज भी सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं.

वहीं, राज्यसभा में मणिपुर पर चर्चा को लेकर गतिरोध बना हुआ है. विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल दल नियम 267 के तहत राज्यसभा में विस्तृत चर्चा चाहते हैं. वहीं, केंद्र नियम 167 के तहत संक्षिप्त चर्चा के लिए ही सहमत हुआ है. राज्यसभा के सभापति के इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश के बीच शुक्रवार को भी सदन में हंगामा हो सकता है.

इसके पहले गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिर गया. तीन दिनों तक अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा हुई, जिसमें विपक्ष और सत्ता पक्ष ने एक दूसरे पर वार-पलटवार किया. गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया. पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति के लिए विपक्ष की आलोचना की.

पीएम मोदी ने सदन को बताया कि वे खुद 50 से अधिक बार पूर्वोत्तर के राज्यों में जा चुके हैं. उन्होंने कहा, ये आंकड़ा नहीं है. ये नॉर्थ ईस्ट के प्रति समर्पण है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ वहां जाती है, जहां ज्यादा सीटें होती हैं. नॉर्थ ईस्ट के प्रति सौतेला व्यवहार कांग्रेस के डीएनए रहा है. उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट हमारे जिगर का टुकड़ा है.

पीएम मोदी ने मणिपुर का जिक्र करते हुए कहा, समस्याओं को ऐसे प्रस्तुत किया जा रहा है, जैसे बीते कुछ समय में वहां ये परिस्थिति पैदा हुई है. मैं गंभीरता से कहना चाहता हूं कि नॉर्थ ईस्ट की समस्याओं की कोई जननी है तो कांग्रेस है. नॉर्थ ईस्ट के लोग इसके लिए जिम्मेवार नहीं है. इनकी (कांग्रेस) ये राजनीति जिम्मेवार है.

UB India News

UB India News

Related Posts

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

by UB India News
July 29, 2026
0

आज संसद के मॉनसून सत्र का सातवां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे घमासान...

Next Post
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर आज भी चर्चा जारी, गृह मंत्री अमित शाह शाम 5 बजे अपनी बात रखेंगे. स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारामन भी बोलेंगी.

अविश्वास प्रस्ताव के बाद तेज हुई जुबानी जंग

मणिपुर यौन हिंसा मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो हम करेंगे

चुनाव आयोग जाइए, हम नहीं कर सकते सीधे सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend