ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के मिलने-जुलने के कई हैं मायने

UB India News by UB India News
August 11, 2023
in खास खबर, जदयू, पटना, राजद
0
लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के मिलने-जुलने के कई हैं मायने
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लालू प्रसाद यादव बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया गया कि लालू प्रसाद मेडिकल जांच के लिए दिल्ली गए हैं। इससे पहले सोमवार को लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी। अभी की राजनीति में लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के मिलने-जुलने के कई मायने हैं। खास तौर से तब जब लालू प्रसाद खुद नीतीश कुमार के आवास पर जाएं। हालांकि दोनों एक ही महागठबंधन में हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी एकजुटता में बड़ी भूमिका दोनों ने निभाई है।

अब तो अपनी उम्र भी बताने लगे नीतीश कुमार

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

नीतीश कुमार ने बिहार म्यूजियम में आयोजित कार्यक्रम में यह कहकर एक बार फिर से जैसे यह बताया कि अब उनकी उम्र काफी हो चली है। उन्होंने अपनी उम्र भी बतायी कि वे 73 वर्ष के हो गए हैं। दूसरी तरफ बिहार की राजनीति में इसकी चर्चा एक साल से तेज है कि नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव को सत्ता की बागडोर सौंपेंगे। इसकी मांग भी आरजेडी में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और शिवानंद तिवारी जैसे वरीय नेता भी कर चुके हैं। यह दबाव नीतीश कुमार पर है। लालू प्रसाद की भी चाहत यही है। लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के बीच जो मुलाकात हुई उसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। यह मुलाकात 45 मिनट तक चली।

दो बड़े एजेंडों पर हुई चर्चा

तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के मामले से इतर नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के सामने दो एजेंडा या काम है। एक तो अगस्त के अंत में INDIA की बैठक मुंबई में होनी है और दूसरा मंत्रिमंडल का विस्तार। मंत्रिमंडल विस्तार की बात करें तो राहुल गांधी और लालू प्रसाद के बीच दिल्ली में इसको लेकर बातचीत पहले ही हो चुकी है। राहुल गांधी, लालू प्रसाद से मिलने मीसा भारती के आवास पर गए थे। उसमें तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। जानकारी है कि कांग्रेस ने अपनी तरफ से नाम तय कर लिया है, लेकिन आरजेडी में इस पर पेंच फंसा हुआ है। जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह और अनंत सिंह के करीबी कार्तिक कुमार को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल करना नीतीश कुमार को गंवारा नहीं है। हालांकि कांग्रेस का दबाव है कि उसके कोटे के लिए मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाए, लेकिन नीतीश कुमार चाहते हैं कि एक साथ ही कांग्रेस और आरजेडी के लिए मंत्रिमंडल विस्तार किया जाए। नहीं तो महागठबंधन को लेकर लोगों में गलत मैसेज जा सकता है।

कांग्रेस में इनकी चर्चा सबसे आगे

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार महराजगंज के विधायक विजय शंकर दुबे, औरंगाबाद के विधायक आनंद शंकर, मुजफ्फरपुर के विधायक विजयेंद्र चौधरी और एमएलसी मदन मोहन झा के नामों की चर्चा मंत्री पद के लिए सबसे आगे है। कांग्रेस पार्टी नीतीश मंत्रिमंडल में दो और मंत्री पद चाहती है। अभी कांग्रेस से दो मंत्री मंत्रिमंडल में हैं।

दिल्ली में राजनीतिक रूप से एक्टिव रहेंगे लालू प्रसाद

INDIA गठबंधन की जो बैठक मुंबई में होनी है उसमें नीतीश कुमार को कॉर्डिनेटर बनाया जाता है कि नहीं इस पर सभी की निगाह है। अब तक की दो बैठकों में यह काम नहीं हो पाया है। बेंगलुरू की बैठक में तो नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव प्रेस कांफ्रेस से पहले ही निकल गए। दूसरे दिन नीतीश कुमार ने इस पर सफाई दी कि उनको राजगीर के कार्यक्रम में आने की जल्दबाजी थी। इस बीच यह साफ मैजेस गया कि कांग्रेस ने विपक्षी एकजुटता की वह बागडोर अपने हाथ में ले ली है जिसके लिए नीतीश कुमार ने काफी मेहनत की और लालू प्रसाद ने उनकी भरपूर की। नहीं तो अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को साथ लाने में कई मुश्किलें थीं। मुंबई की बैठक से पहले लालू प्रसाद दिल्ली गए हैं तो वे अपनी मेडिकल टेस्ट आदि तो कराएंगे ही साथ ही नीतीश कुमार के लिए भी रणनीतिक चालें चलेंगे। अभी संसद का सत्र चल रहा है इसलिए देश की राजनीति के कई प्रमुख नेता दिल्ली में हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
पैन इंडिया मिशन पर जुटी बीजेपी

बिहार भाजपा के 38 पदाधिकारियों में 17 सवर्ण, 1 यादव, अल्पसंख्यक एक भी नहीं

बिहार में महागठबंधन सरकार के एक वर्ष पूरे , काम से ज्यादा विवादों से भरा रहा पूरा साल

महागठबंधन की सरकार ने अपने कुछ खट्टे-मीठे अनुभवों के साथ एक वर्ष पूरे किये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend