ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार भाजपा के 38 पदाधिकारियों में 17 सवर्ण, 1 यादव, अल्पसंख्यक एक भी नहीं

UB India News by UB India News
August 11, 2023
in खास खबर, पटना, भाजपा
0
पैन इंडिया मिशन पर जुटी बीजेपी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना बिहार भाजपा की कमान संभालने के 4 महीने के बाद सम्राट चौधरी ने बुधवार को अपनी टीम का ऐलान किया। टीम का सामाजिक-जातीय स्वरूप, पार्टी लाइन के अनुरूप है। पार्टी ने सवर्णों को खूब तवज्जो दी। 38 पदाधिकारियों में 17 सवर्ण जाति के हैं। यादव जाति के सिर्फ 1 पदाधिकारी बने। सम्राट की टीम में एक भी अल्पसंख्यक नहीं है। टीम में 12 उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री, 12 प्रदेश मंत्री, 1 मुख्यालय प्रभारी, 2 सह प्रभारी, 1 कोषाध्यक्ष, 2 सह कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री और 2 सह कार्यालय मंत्री हैं।

कुशवाहा जाति के 3 पदाधिकारी बने

RELATED POSTS

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

इनमें मिथिलेश तिवारी, संतोष पाठक, राकेश तिवारी, दिलीप मिश्रा, ज्ञान प्रकाश ओझा, सरोज झा ब्राह्मण, राजेंद्र सिंह, नूतन सिंह, त्रिविक्रम सिंह, आशुतोष शंकर सिंह, अमृता भूषण राजपूत तथा जगन्नाथ ठाकुर, रीता शर्मा, संतोष रंजन, धीरेंद्र कुमार सिंह व अरविंद शर्मा भूमिहार जाति के हैं। कायस्थ समाज से राजेश वर्मा को जगह मिली। सरोज रंजन पटेल व प्रवीण चंद्र राय कुर्मी हैं, तो ललिता कुशवाहा, रत्नेश कुशवाहा व जितेंद्र कुशवाहा, कुशवाहा जाति के हैं। ललन मंडल (धानुक), अमित दांगी (दांगी), सिद्धार्थ शंभू, प्रियंवदा केसरी, संजय गुप्ता, संजय खंडेलिया (वैश्य), डॉ.भीम सिंह (कहार), शीला प्रजापति (कुम्हार), अनिल ठाकुर (नाई), नंदलाल चौहान (नोनिया), नितिन अभिषेक (तेली), राज भूषण निषाद (मल्लाह), शिवेश राम, सुग्रीव (रविदास), स्वदेश यादव (यादव) तथा गुरु प्रकाश पासवान (पासवान) टीम में हैं।

ये हैं पदाधिकारी

सिद्दार्थ शम्भू, डॉ.भीम सिंह चंद्रवंशी, राजेंद्र सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, शीला प्रजापति, अमृता भूषण, डॉ.राजभूषण निषाद, ललिता कुशवाहा, सरोज रंजन पटेल, नूतन सिंह, संजय खंडेलिया तथा संतोष पाठक उपाध्यक्ष बने। शिवेश राम, राजेश वर्मा, जगन्नाथ ठाकुर, मिथ‍िलेश तिवारी, ललन मंडल को महामंत्री बनाया गया। नंदलाल चौहान, प्रियंवदा केशरी, सरोज झा, संतोष रंजन, गुरु प्रकाश पासवान, रत्नेश कुमार कुशवाहा, त्रिविक्रम सिंह, संजय गुप्ता, रीता शर्मा, स्वदेश यादव, अनिल ठाकुर तथा अमित दांगी को मंत्री की जिम्मेदारी मिली।

विधायक व विधान पार्षदों को जगह नहीं

भाजपा की नई बिहार टीम में ज्यादातर नए चेहरे हैं। इसमें विधायक, विधान पार्षदों को जगह नहीं मिली। पहले पदाधिकारी रहे कई लोग बिल्कुल किनारे किए गए। कई की जिम्मेदारियां बदलीं। सम्राट चौधरी के पहले अध्यक्ष रहे डॉ.संजय जायसवाल की टीम में देवेश कुमार, बेबी कुमारी, संजीव चौरसिया, सुशील चौधरी महामंत्री थे। इस बार इनमें से किसी को भी जगह नहीं दी गई। हां, सिद्धार्थ शंभू फिर से उपाध्यक्ष बने। उपाध्यक्ष रहे मिथिलेश तिवारी को महामंत्री बनाया गया। सुरेश रूंगटा की जगह अरविंद शर्मा मुख्यालय प्रभारी बने।

अरविंद शर्मा बने मुख्यालय प्रभारी

अरविंद शर्मा मुख्यालय प्रभारी, दिलीप मिश्रा व जीतेंद्र कुशवाहा सह प्रभारी, राकेश तिवारी कोषाध्यक्ष, आशुतोष शंकर सिंह व नितिन अभिषेक सह कोषाध्यक्ष, प्रवीण चंद्र राय कार्यालय मंत्री और डॉ.सुग्रीव व ज्ञान प्रकाश ओझा सह कार्यालय मंत्री बनाए गए। सम्राट चौधरी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। पदाधिकारियों ने उनके प्रति आभार जताया।

तावड़े बोले-बिहार में अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि बिहार में एक वर्ष में अपराध की घटनाओं में उत्तरोतर वृद्धि हुई है। रोज हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। अपनी पहली कैबिनेट में ही 10 लाख सरकारी नौकरियों का वादा करने वाले लोग अब युवाओं पर लाठी से प्रहार कर रहे हैं।

मोदी ने कहा-जनादेश से विश्वासघात की बरसी

राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 9 अगस्त को देश अगस्त क्रांति की वर्षगांठ मना रहा है और बिहार में जनादेश से विश्वासघात की पहली बरसी मनायी जा रही है। पिछले साल इसी दिन बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी थी। यहां विकास पूरी तरह ठप है। हत्या, लूट, बलात्कार, बैंक डकैती जैसी वारदातें लगातार हो रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
बिहार में महागठबंधन सरकार के एक वर्ष पूरे , काम से ज्यादा विवादों से भरा रहा पूरा साल

महागठबंधन की सरकार ने अपने कुछ खट्टे-मीठे अनुभवों के साथ एक वर्ष पूरे किये

हले कहते थे बनेगा, मिलेगा, आएगा:हमारी सरकार कहती है बन गया, मिल गया…

हले कहते थे बनेगा, मिलेगा, आएगा:हमारी सरकार कहती है बन गया, मिल गया...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend