लोकसभा में आज से नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है । कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अविश्वास प्रस्ताव (No-Confidence Motion In Lok Sabha) पेश किया है। विपक्ष की ओर से गौरव गोगोई बहस की शुरुआत किये। केंद्र की ओर से पांच-पांच मंत्री जवाब देंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब 10 अगस्त को दे सकते हैं।
Live Update :
मनीष तिवारी ने मणिपुर मुद्दे पर सरकार पर साधा निशाना
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि जब किसी पूर्वोत्तर राज्य में कोई अशांति होती है, तो इसका असर पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र और देश पर पड़ता है।
कांग्रेस सांसद के. सी. वेणुगोपाल ने भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद के. सी. वेणुगोपाल ने कहा कि सदन के नेता का कार्य सदन को सुचारू रूप से चलने देने का होता है, लेकिन जो शब्द संसदीय कार्य मंत्री और सुधांशु (त्रिवेदी) द्वारा इस्तेमाल किए गए बल्कि कई भाजपा नेताओं द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी I.N.D.I.A शब्द से डरते हैं और इसी वजह से वह हर रोज I.N.D.I.A पर निशाना साध रहे हैं।
हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकती विदेशी ताकत- किरेन रिजिजू
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वे दिन गए, जब विदेशी ताकतें भारत को बताती थीं कि क्या करना है और क्या नहीं। आज कोई भी विदेशी ताकत हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकती है।
विपक्ष पर बरसे किरेन रिजिजू
अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान लोकसभा में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता किरन रिजिजू ने कहा कि 2014 से पहले पूर्वोत्तर के कई लोगों को दिल्ली और देश के अन्य प्रमुख शहरों में नस्लीय भेदभाव और अत्याचार का सामना करना पड़ा था। 2014 के बाद हालात बदले और आजादी के बाद पहली बार गुवाहाटी में डीजीपी कॉन्फ्रेंस हुई। इस बैठक के दौरान पीएम ने निर्देश दिया कि पुलिस पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
I.N.D.I.A नाम रख लेने से कुछ नहीं होगा: किरेन रिजिजू
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने कहा कि I.N.D.I.A नाम देने से कुछ नहीं होगा, क्योंकि पूरा विपक्ष वास्तव में भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं।
अविश्वास प्रस्ताव पर पछताएगी कांग्रेस- किरेन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अविश्वास प्रस्ताव पर अपना मत रखा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह अविश्वास प्रस्ताव बहुत गलत समय पर लाया गया है। कांग्रेस को बाद में इसका पछतावा होगा।
बीजेडी ने बताई बीजेपी को समर्थन देने की वजह
बीजेडी सांसद पिनाकी मिश्रा ने कहा कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कांग्रेस पार्टी जीतते हुए हारने में माहिर है। वे अपना चेहरा बिगाड़ने के लिए अपनी नाक काटने में भी बहुत माहिर हैं। वे जानते हैं कि जब भी प्रधानमंत्री सदन में बोले, उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मुश्किल में डाला है। यह सामान्य ज्ञान, तर्क, राजनीतिक समझ को खारिज करता है। इस देश के लोग तय करेंगे कि प्रधानमंत्री का न बोलना सही था या गलत। आपको मामले को लोगों के पास ले जाना होगा।
एकनाथ शिंदे के बेटे ने सदन में सुनाई हनुमान चालीसा
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने कहा कि एक समय महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पढ़ने पर भी रोक थी। इस दौरान महिला सांसद ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें हनुमान चालीसा आती है… श्रीकांत सदन में हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे।
पिछले 9 सालों में भाजपा ने नौ सरकारें गिराईं: सुप्रिया सुले
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया पिछले 9 सालों में भाजपा ने राज्यों में 9 सरकारें गिराई। महंगाई पर चर्चा करते हुए सुले ने कहा कि महंगाई की मार से आम जन परेशान है। यहां तक कि किसानों को फसल का उचित दाम भी नहीं मिल रहा। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सुप्रिया सुले ने मणिपुर सीएम का इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा कि मैं मांग करती हूं कि मणीपुर सीएम को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। दंगा, हत्या और बलात्कार के राज्य में 10 हजार से ज्यादा मामले हुए हैं। क्या हम इतने असंवेदनशील हो गए हैं?
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू
लोकसभा में कुछ देर में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो चुकी है. विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत राहुल गांधी नहीं अब गौरव गोगोई बहस की शुरुआत किये .
मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में आए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा, “क्या हम बताएं कि स्पीकर के दफ्तर के अंदर प्रधानमंत्री ने क्या-क्या कहा.” जिस पर अमित शाह ने कहा कि हां बताना चाहिए. अधीर रंजन चौधरी समेत तमाम विपक्षी सांसद खड़े हैं. संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि यह तो सार्वजनिक तौर पर सामने आ चुका है कि राहुल गांधी सबसे पहले बोलना चाहते थे.
अविश्वास प्रस्ताव पर 16 घंटे का समय तय किया गया
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का समय बढ़ाकर 16 घंटे कर दिया गया है. इससे पहले चर्चा के लिए 2 दिनों में कुल 12 घंटे का समय अलॉट किया गया था.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों को फिर सदन की कार्यवाही में किया गया शामिल
राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की ओर से कल लगाए गए आरोपों को सदन की कार्यवाही से बाहर करने के बाद फिर से शामिल किए जाने से पार्टी नाराज है. अधीर रंजन, शशि थरूर समेत कुछ कांग्रेस सांसदों ने इसके खिलाफ स्पीकर से भी मुलाकात की. अधीर रंजन चौधरी ने कहा, सदन के बाहर से कोई ताकत इसे चलाता है. निशिकांत दुबे के खिलाफ कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है.
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बीजेपी की ओर से ये 15 नेता बोलेंगे
- अमित शाह
- निर्मला सीतारमण
- किरण रिजिजू
- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- स्मृति ईरानी
- लॉकेट चटर्जी
- बांडी संजय
- राजदीप रॉय
- रामकृपाल यादव
- विजय बघेल
- रमेश बिधूड़ी
- सुनीता दुग्गल
- निशिकांत दुबे
- हीना गावित
- राज्यवर्धन राठौर
राज्यसभा में चिल्लाए TMC के डेरेक ओ ब्रायन, पूरे सत्र के लिए निलंबित
राज्यसभा में मणिपुर पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा
![]()
अविश्वास प्रस्ताव से पहले लोकसभा में हंगामा
लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही हंगामा, कार्यवाही स्थगित
BJP सांसदों को PM मोदी ने दिया नया नारा
अविश्वास प्रस्ताव: डॉ. निशिकांत दुबे होंगे BJP के पहले स्पीकर
मोदी को कौन सा सरप्राइज देंगे राहुल?







