ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नूंह हिंसा : अभी तक 45 FIR दर्ज, 139 लोगों की हुई गिरफ्तारी

UB India News by UB India News
August 4, 2023
in अपराध, खास खबर, प्रदेश
0
नूंह हिंसा : अभी तक 45 FIR दर्ज, 139 लोगों की हुई गिरफ्तारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद से पुलिस और सरकार का एक्शन जारी है। लगातार FIR दर्ज हो रही हैं। लोगों की गिरफ्तारी की जा रही है। हिंसाग्रस्त इलाकों में पुलिसबल तैनात हैं। कई शहरों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा।

अब तक कुल 45 FIR दर्ज
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने नूंह हिंसा मामले में अब तक कुल 45 FIR दर्ज की हैं। इसके साथ ही 139 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं सूत्रों के अनुसार, अब तक FIR में विहिप और बजरंग दल का नाम सामने नहीं आया है। इसके साथ ही 3 FIR सोशल मीडिया पर जो वीडियो और पोस्ट किए गए उससे रिलेटेड दर्ज की गई हैं। पुलिस ने अब तक कुल 10 यूआरएल आइडेंटिफाई किए हैं। सोशल मीडिया पर पुलिस का क्रैकडाउन शुरू हो चुका है।

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

अब इलाके के अपराधियों की लिस्ट खंगाली जा रही
हिंसा के बाद अब इलाके के अपराधियों की लिस्ट खंगाली जा रही है। बीती रात 4 गांव में रेड की गई। कुल 10 SIT बनाई गई हैं। हर SIT कम से कम 5 FIR की जांच करेगी। इसके साथ ही पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए हिंसा प्रभावित इलाकों में पैरामिलिट्री की 20 कंपनियां भी तैनात की गई हैं।

नूंह में जहां हालात को सामान्य करने की कोशिशों के तहत कर्फ्यू लगाया गया वहीं शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नूंह, फरीदाबाद और पलवल और गुरुग्राम जिले के सोहना, पटौदी और मानेसर उप-मंडलों में 5 अगस्त तक इंटरनेट सेवाओं को बंद रखने का फैसला हरियाणा सरकार ने लिया है। सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

धार्मिक स्थल में लगी आग
नूंह के तावडू में कच्चा बाज़ार इलाके में एक धार्मिक स्थल में रात 12 बजे आग लग गई। खबर पाते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीम भी दलबल के साथ पहुंच गई और आग पर काबू पाया। हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि धार्मिक स्थल में आग कैसे लगी। लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह आग लगने की आशंका है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

दंगाइयों से नुकसान की भरपाई
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि उपद्रव के दौरान जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई दंगाइयों से ही करवाई जाएगी। इस मामले में अब तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 60 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। ये गिरफ्तारियां सोशल मीडिया पोस्ट और कॉल डेटा रिकॉर्ड के साथ साथ वीडियो को खंगालने के बाद की गई हैं। इस बीच इंडियन रिजर्व बटालियन का हेड क्वार्टर नूंह शिफ्ट कर दिया गया है। करीब एक हज़ार जवान तुरंत प्रभाव से नूंह में अपना नया कैंप बनाएंगे। हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा है कि मेवात हिंसा के बाद भडकाऊ वीडियो वॉयरल किये जा रहे हैं। हिंसा में सोशल मीडिया के दुरपयोग की भी जांच की जा रही है।

तोड़फोड़ और आगजनी
मंगलवार देर रात गुरुग्राम जिले में पांच गोदामों में आग लगा दी गई और मांस की दो दुकानों में तोड़फोड़ की गई। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही भीड़ तितर-बितर हो गई थी। बुधवार को दो झुग्गियों में आग लगा दी गई और एक चाय की दुकान में तोड़फोड़ की गई। एक अन्य झुग्गी बस्ती में कुछ झोंपड़ियों में तोड़फोड़ की गई। नूंह हमले को लेकर विहिप और बजरंग दल ने राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। हरियाणा सीमा पर धरने के कारण लंबा जाम लग गया, जिससे दिल्ली और फरीदाबाद के बीच आवाजाही बाधित हो गई। सुप्रीम कोर्ट ने भी बुधवार को संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ाने और नफरत फैलाने वाले भाषण पर कार्रवाई करने का आदेश दिया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
लंदन में दिए राहुल गांधी के बयान पर संसद में संग्राम ,कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

मोदी सरकार के बिल में क्या है चिंता की बात?

मणिपुर वीडियो केस… पीड़ित महिलाएं सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ,चीफ जस्टिस की बेंच आज सुनवाई करेगी

मणिपुर पर अदालत गंभीर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend