ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अपमान सह कर कांग्रेस महागठबंधन में नहीं रहेंगी !

UB India News by UB India News
July 27, 2023
in कांग्रेस, पटना
0
अपमान सह कर कांग्रेस महागठबंधन में नहीं रहेंगी !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार बीरबल की खिचड़ी की तरह हो गया है। जब चर्चा चलती है, तब कुछ दिनों के बाद सीएम नीतीश कुमार चुप्पी तोड़ते हैं और उनका रटा-रटाया जवाब होता है- समय आने पर सब हो जाएगा। जिस दल से जितने मंत्री बनने हैं, वह क्लियर है। बुधवार को भी उन्होंने यही बात दोहराई। विपक्षी एकता बैठक से लौट कर नीतीश ने जब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की तो यह खबर तेजी से फैली कि मंत्रिमंडल विस्तार के मुद्दे पर नीतीश कुमार उनसे बात करने गए थे। बातचीत हो चुकी है। अब जल्दी ही मंत्रिमंडल में आरजेडी और कांग्रेस से कुछ मंत्री शामिल किए जाएंगे।

लालू-नीतीश मुलाकात से उड़ी विस्तार की खबर
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की बात लंबे समय से चल रही है। आरजेडी के दो मंत्रियों के इस्तीफे से उनकी जगह खाली पड़ी हुई है। कांग्रेस मंत्रिमंडल में दो और बर्थ की मांग लंबे समय से कर रही है। राहुल गांधी जब विपक्षी बैठक में भाग लेने पटना आए थे तो उन्होंने नीतीश से इस बारे में पूछा था। तब नीतीश ने उनसे ही प्रतिप्रश्न किया था कि कितने मंत्री बनाने हैं? राहुल कुछ बोलते, इसके पहले ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने संख्या दो बता दी। माना गया कि अब मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। महीना भर से अधिक बीत गया, पर मंत्रिमंडल विस्तार की कोई सुगबुगाहट अब भी नहीं दिख रही है। इस बीच बेंगलुरु में विपक्षी बैठक से लौटने के बाद नीतीश अचानक अगले दिन लालू यादव से मिलने राबड़ी देवी के आवास गए तो यह बात तेजी से फैली कि मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करने गए थे। इसलिए अब मंत्रिमंडल विस्तार में ज्यादा देर नहीं लगेगी। बुधवार को नीतीश कुमार ने यह कह कर कि समय आने पर विस्तार हो जाएगा, फिर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

कितने लोगों को बनाया जाना है मंत्री
महागठबंधन की सरकार बनी तो कुल 31 मंत्रियों ने शपथ ली थी। महागठबंधन में कितने दल हैं, उनके विधायकों की संख्या के हिसाब से मंत्री पद बांटे गए। वाम दलों ने मंत्री पद लेने से मना कर दिया, जबकि सर्वाधिक विधायकों के कारण आरजेडी कोटे से 16 और जेडीयू कोटे से 10 मंत्री बने थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू कोटे से सीएम बने थे। कांग्रेस के कोटे में दो पद मिले। निर्दलीय सुमित सिंह और हम (HAM) से पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन भी मंत्री बनाए गए थे। संतोष सुमन इस्तीफा देकर एनडीए के साथ चले गए हैं। आरजेडी कोटे के दो मंत्री सुधाकर सिंह और कार्तिकेय सिंह को अपने ऊपर लगे आरोपों के कारण मंत्री पद से इस्तीफा दे देना पड़ा। संतोष सुमन के खाली पद को नीतीश कुमार ने जेडीयू से रत्नेश सदा को मंत्री पद की शपथ दिला दी, लेकिन आरजेडी कोटे के मंत्रियों की जगह अब भी खाली है।

कांग्रेस के अभी दो मंत्री हैं, दो और मंत्री बनाने की मांग
कांग्रेस कोटे से फिलहाल नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में दो मंत्री हैं। आफाक आलम और मुरारी गौतम को मंत्री बनाया गया है। कांग्रेस की मांग है कि उसे दो और मंत्री पद मिलना चाहिए। कांग्रेस के कुल 19 विधायक है। कांग्रेस ने 70 सीटों पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। तेजस्वी यादव के मन में इस बात का अब भी मलाल है कि इतनी सीटें जिद कर कांग्रेस ने नहीं ली होती तो आरजेडी की और बढ़ जातीं। खैर, अगर राहुल गांधी की मौजूदगी में अखिलेश सिंह ने दो और मंत्रियों की मांग कर दी है तो देर-सबेर नीतीश कुमार उसे अवश्य पूरा करेंगे। लेकिन इस बीच कांग्रेस का गुस्सा भी बढ़ रहा है।

कांग्रेस ने कहा- अपमान सह कर महागठबंधन में नहीं रहेंगे
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चार दिन पहले सिवान में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए थे। वहां उन्होंने कहा कि महागठबंधन में कांग्रेस अपमान सह कर नहीं रहेगी। कांग्रेस लोकसभा से लेकर विधानसभा तक सम्मानजनक सीटों की उम्मीद तो करती ही है, मंत्रिमंडल में उसे उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। कहा जा रहा है कि अखिलेश सिंह अपनी ओर से ऐसा तल्ख बयान शायद ही दे सकते हैं। इसके पीछे जरूर कांग्रेस आलाकमान की शह है। आलाकमान को भय है कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में कहीं कम सीटें देकर टरकाने की कोशिश न हो। इसलिए पहले से ही अपने नेताओं को सख्त तेवर अपनाने की सलाह आलाकमान ने दे रखी हो।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
कटिहार में बवाल, बिजली को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस फायरिंग, तीन को लगी गोली, 1 की मौत

कटिहार गोलीकांड पर मंत्री का बेतुका बयान , विपक्ष ने सरकार को घेरा

नाम तो काम से ही………

नाम तो काम से ही.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend