ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी राजस्थान और गुजरात के दौरे पर, दोनों राज्यों को मिलेंगी कई बड़ी सौगात

UB India News by UB India News
July 28, 2023
in कृषि, प्रदेश
0
पीएम मोदी राजस्थान और गुजरात के दौरे पर, दोनों राज्यों को मिलेंगी कई बड़ी सौगात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम मोदी आज से राजस्थान और गुजरात के दो दिनों के दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी इन दोनों राज्यों को कई बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. राजस्थान में जहां वो किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 17000 करोड़ रुपये की 14वीं किस्त जारी करेंगे . वहीं, सौराष्ट्र को राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं. बता दें कि पीएम मोदी का राजस्थान दौरा राज्य में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए भी बेहद खास माना जा रहा है.

किसानों को देंगे नई किस्त
पीएम मोदी अपने दौरे के पहले चरण में गुरुवार को राजस्थान के सीकर पहुंचेंगे. इस दौरान वह यहां किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 17000 करोड़ रुपये की 14वीं किस्त जारी करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी यहां एक रैली को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री की रैली को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आमसभा के लिए 3 डोम तैयार किए गए हैं. वहीं, किसान सम्मान निधि के लिए अलग से डोम तैयार किया गया है.

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

सीकर में पूरी की गई तैयारी
बारिश के मौसम को देखते हुए सभी डोम वाटरप्रूफ बनाए गए हैं. प्रधानमंत्री के आने से पहले बुधवार को फाइनल रिहर्सल भी की गई. फाइनल रिहर्सल के दौरान सेना का हेलीकॉप्टर भी दोपहर करीब 2 बजे हेलीपैड पर पहुंचा. प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भारी संख्या में पुलिसबल को भी तैनात किया गया है. मिल रही जानकारी के अनुसार पीएम मोदी सुबह 10 बजे के करीब सीकर पहुंच सकते हैं.

एयरपोर्ट का भी करेंगे शुभारंभ
सीकर के बाद पीएम मोदी गुजरात के राजकोट जाएंगे. यहां पीएम मोदी सौराष्ट्र को राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बड़ा तोहफा देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले राजकोटवासियों में काफी खुशी का माहोल देखने को मिल रहा है. राजकोट के इमिटेशन मार्केट एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिफ्ट देने के लिए एक खास विमान बनवाया है. इमिटेशन मार्केट एसोसिएशन द्वारा हीरे और अभ्रक के काम सहित सामग्री का उपयोग करके एक यात्री विमान बनाया गया है. जिसमें कारीगरों ने छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हुए प्लेन बनाया है.

पीएम मोदी शेखावादी की धरती से देश को कई सौगात

पीएम मोदी शेखावाटी की धरती से देश के नौ करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा ट्रांसफर करेंगे इसके साथ ही वह कई अन्य योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी की इस जनसभा को लेकर सीकर समेत राजस्थान के लोगों में भारी उत्साह बना हुआ है. इस दौरान पीएम मोदी राष्ट्र को 1.25 लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र समर्पित करेंगे साथ ही यूरिया गोल्ड को भी लांच करेंगे. इसके साथ ही राजस्थान को छह एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और एक केंद्रीय विद्यालय की सौगात भी देंगे. इनके अलावा प्रधानमेंत्री आज सात मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला भी रखेंगे. साथ ही पांच नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन भी करेंगे.

किसानों के हित में करेंगे यूरिया गोल्ड लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सीकर के कार्यक्रम के दौरान देश के किसानों के हित में यूरिया गोल्ड लॉन्च करेंगे. बता दें कि भारत सरकार ने यूरिया गोल्ड के नाम से सल्फर लेपित यूरिया को मंजूरी दी है. एससीयू यानी सल्फर लेपित यूरिया मिट्टी में सल्फर की कमी को दूर करेगा, जो एक प्रमुख सूक्ष्म पोषक तत्व है जो फसलों के लिए बहुत जरूरी है. नीम लेपित यूरिया की तुलना में एससीयू में नाइट्रोजन उपयोग दक्षता अच्छी होती है. इसके अलावा ये जल प्रदूषण और नमक सूचकांक में भी करी करा है. इससे मिट्टी के संघनन को बचाया जाता है साथ ही फसल की गुणवत्ता और पैदावार में भी बढ़ोतरी होती है.

राष्ट्र को समर्पित करेंगे 1.25 लाख ‘प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सीकर जनसभा के दौरान राष्ट्र को सवा लाख ‘प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र’ भी समर्पित करेंगे. बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार वर्तमान में चल रहे उर्वरक खुदरा दुकानों को मॉडल उर्वरक खुदरा दुकानों में बदलने जा रही है. जिन्हें ‘प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र’ (PMKSK) नाम दिया गया है. PMKSK कृषि संबंधी सभी इनपुट और सेवाओं के लिए वन स्टॉप शॉप होगी. जहां से किसानों को सभी तरह के उर्वरक और बीज, कृषि-इनपुट, कीटनाशक और कृषि उपकरणों के अलावा मिट्टी और बीज के लिए परीक्षण जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. इन दुकानों के जरिए किसानों में जागरुक किया जाएगा. साथ ही यहां से सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की जा सकेगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

by UB India News
August 3, 2026
0

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार की शाम को होने वाला है। शपथ ग्रहण समारोह की भी तैयारियां कर ली गई...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

by UB India News
August 2, 2026
0

बात 90 के दशक की है। घाटी में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर शुरू हुई टारगेट किलिंग ऐसा नासूर बना...

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

Next Post
अद्भुत…बेमिसाल और शानदार है प्रगति मैदान का कन्वेंशन सेंटर

अद्भुत...बेमिसाल और शानदार है प्रगति मैदान का कन्वेंशन सेंटर

कटिहार गोलीकांड में अब तक दो की गई जान,पुलिसकर्मियों का कहना आत्मरक्षा में चलाईं गोलियां

कटिहार गोलीकांड में अब तक दो की गई जान,पुलिसकर्मियों का कहना आत्मरक्षा में चलाईं गोलियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend