ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल गांधी आदतन अपराधी हैं : रविशंकर प्रसाद

UB India News by UB India News
July 8, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
राहुल गांधी आदतन अपराधी हैं : रविशंकर प्रसाद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राहुल गांधी पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की – राहुल गांधी ने 2019 चुनाव में टिप्पणी की थी कि सारे चोरों के सरनेम मोदी क्यों होते हैं. आप जानते हैं कि मोदी सरनेम पिछड़े और अतिपिछड़े समाज के लोगों का होता है. कायदे में उन्हें माफी मांगनी चाहिए थी लेकिन माफी मांगना उनकी फितरत में नहीं है. मानहानि मामले में राहुल गांधी अपराधी हैं. जेएनयू जाकर राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग का साथ खड़े हो जाते हैं.

रविशंकर प्रसाद ने कहा, जहां तक मानहानि का सवाल है तो राहुल गांधी आदतन अपराधी हैं. यह बात हम बहुत जिम्मेदारी के साथ कहना चाहते हैं. अगर आप उनकी राजनीतिक टिप्पणियों को देखें तो वे विदेश जाकर भारत के लोकतंत्र की मानहानि करते हैं, भारत की संस्थाओं की मानहानि करते हैं और अब तो मीडिया की भी मानहानि करते हैं. अब तो वे पत्रकारों को भी नहीं छोड़ते हैं. वे जेएनयू जाते हैं और टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ खड़े हो जाते हैं. सेना को लेकर खून की दलाली की बात करते हैं. इन्होंने राफेल को लेकर चौकीदार चोर हा अभियान चलाया और बाद में जनता ने जवाब दिया. इसके बाद उन्होंने माफी मांगी. उनके खिलाफ 7-8 मानहानि के केस चल रहे हैं.

RELATED POSTS

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

रविशंकर प्रसाद ने कहा, कांग्रेस पार्टी से हम पूछते हैं कि राहुल गांधी को कंट्रोल क्यों नहीं कर सकते. उनको ठीकठाक बोलने की ट्रेनिंग क्यों नहीं दे सकते. अगर इस ओबीसी मामले में वे माफी मांग लेते तो मामला खत्म हो जाता. कोर्ट ने उन्हें माफी मांगने का मौका भी दिया, जिस पर उन्होंने कहा कि मैं सावरकर नहीं हूं कि माफी मांगू. इस सावरकर के पोते ने भी केस किया. इसके बाद विदेश में भी उन्होंने सावरकर का अपमान किया.

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, “अगर आपको लगता है कि लोगों को अपमानित करना आपका अधिकार है तो कानून का भी अधिकार है कि आपको पकड़े. कोई कैसे कह सकता है कि सारे मोदी चोर हैं. कुछ भी बोल देंगे आप? आपकी जुबान पर कंट्रोल नहीं है. यह एक गैर जिम्मेदार अहंकार है. राहुल गांधी के अंदर एक खानदान में पैदा होने का अधिकार है.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और बिहार विधानसभा में नेता...

फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपनी मुलाकात को लेकर उठ रही अटकलों पर सफाई...

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

by UB India News
August 11, 2026
0

तिरंगा यात्रा पर इस बार राजनीति का रंग कुछ गहरा होकर पूरे देशभक्ति माहौल को फीका कर गया। बिहार के...

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

by UB India News
August 11, 2026
0

नई दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने अपने संस्थापक और पूर्व केंद्रीय...

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

by UB India News
August 11, 2026
0

‘सम्राट चौधरी से मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। बात इसकी है कि बिहार का नेतृत्व कौन करेगा? क्या ऐसा...

Next Post
मंत्रियों को टाइट रखने के लिए रखे जाते हैं पाठक जैसे अफसर

मंत्रियों को टाइट रखने के लिए रखे जाते हैं पाठक जैसे अफसर

गुजरात हाईकोर्ट से राहुल गांधी को झटका, पटना में कांग्रेस का प्रदर्शन

गुजरात हाईकोर्ट से राहुल गांधी को झटका, पटना में कांग्रेस का प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend