ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुंबई में सियासी उठापटक पटना में हो रही है बयानबाजी

UB India News by UB India News
July 4, 2023
in पटना, बिहार
0
मुंबई में सियासी उठापटक पटना में हो रही है बयानबाजी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार के खिलाफ है और वह एक दिन भी उन्हें बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री चौधरी ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि हमलोग चाहते हैं और भगवान से दुआ भी करते हैं कि नीतीश कुमार २०२४ के चुनाव में चलें और हमलोग उन्हें हराएं। पत्रकारों द्वारा बिहार में अन्य दलों के विधायकों के भाजपा में आने के संबंध में पूछे जाने पर विधान परिषद में विपक्ष के नेता श्री चौधरी ने कहा कि अगर कोई विधायक हमारे साथ आना चाहे या ऐसा कोई प्रस्ताव आएगा‚ तो बात करेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एनसीपी की विधायकों की एक टीम आई‚ यहां भी कोई आएगा तो स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से शिक्षक अभ्यर्थियों‚ युवाओं पर लाठियां चल रही है‚ उससे जनता नीतीश के विरोध में आ गई है। ऐसे में उनके विधायकों को भी यह डर सता रहा है कि अगली बार जीत कर कैसे आएंगे। नीतीश कुमार की जीवनी पर लिखी गई पुस्तक का लालू प्रसाद द्वारा विमोचन करने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के राजनीतिक आका लालू प्रसाद हैं। उन्हीं की कृपा से वे मुख्यमंत्री बने हुए हैं। उन्होंने हालांकि नीतीश और जदयू से सवाल भी किया कि उन्हें यह भी बताना चाहिए कि जिसे वे लोग पंजीकृत अपराधी बताते थे‚ वैसे लोगों से विमोचन कराने में उन्हें शर्म महसूस क्यों नहीं हो रही।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी की एकजुटता पर सवाल खडे करने से पहले भाजपा को अपने दल के नेताओं के बीच फैले मनमुटाव और अंतर्विरोध को खत्म करने को लेकर आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है। बिहार भाजपा के सभी नेता अपनी महत्वाकांक्षा और व्यक्तिगत अभिलाषा के शिकार हो चुके हैं। यही कारण है कि आज बिहार भाजपा में भारी अंतर्कलह है। नित्यानंद राय‚ गिरिराज सिंह‚ राजीव प्रताप रूडी‚ संजय जयसवाल‚ रामकृपाल यादव‚ रविशंकर प्रसाद सहित कई नेताओं के बीच अंदर ही अंदर कश्मकश है। अगर यही स्थिति रही तो अगले चंद वर्षों में बिहार में भाजपा का अस्तित्व नहीं बचेगा।
श्री कुशवाहा ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने तो कई मर्तबा खुले मंच से भाजपा के प्रति नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने प्रदेश संगठन द्वारा नजरअंदाज किए जाने का भी आरोप लगाया है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि आने वाले समय में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पार्टी से खुद को अलग कर लेंगे। पार्टी में खींचतान की बडी वजह है कि वर्तमान में जिस व्यक्ति के हाथ में बिहार भाजपा की कमान सौंपी गयी है वह अहंकार‚ घृणा‚ महत्वाकांक्षा‚ व्यक्तिगत हित और बदजुबानी का शिकार है।

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि २०२४ के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के कई सांसद पार्टी छोडने वाले हैं। इन्हें आभास हो चुका है कि २०२४ लोकसभा चुनाव में वापसी नामुमकिन है। जिस मोदी के नाम पर ये सारे नेता चुनाव जीतकर आते थे‚ अब उन्हीं मोदी का असली चेहरा और चाल–चरित्र देश की जनता के सामने आ चुका है। प्रधानमंत्री मोदी खुद अपनी बनारस लोकसभा सीट को लेकर असहज हैं। उनका हर एजेंडा विपक्षी एकता के सामने भी औंधे मुंह गिरने वाला है। यही वजह है कि भाजपा के तमाम सांसद व केंद्रीय मंत्रियों हैं को हार का डर सता रहा है। ये लोग भाजपा से रिश्ता तोडने के सही अवसर और मौके की तलाश में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अपनी चिंता करें‚ अपने दल की चिंता करें और अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता करें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पूरा अभास है‚ इसलिए तेरह वर्षों तक जिन सांसदों और विधायक को अपने से दूर रखा आज उनकी बैठक कर रहे हैं और जन संपर्क करने की सलाह दे रहे हैं। यह सब कदम अपने अस्तिव को बचाने के लिए उठा रहे हैं। पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार दूसरों की पार्टी को लगातार तोडते रहे हैं। आज उनकी पार्टी टूट के कगार पर है। जदयू के अनेकों सांसद एवं विधायक हमारे संपर्क में हैं। बिहार में महाराष्ट्र जैसी संभावना बन रही है। नीतीश कुमार अंहकार में डूबे हुए हैं। जन समस्याओं को सुलझाने की बजाय लाठी का सहारा ले रहे हैं। अपातकाल से भी बदतर स्थिति है बिहार की। भ्रष्टाचार की गंगोत्री में पूरी सरकार डूबी हुई है। पूरे बिहार के युवा बेरोजगारी‚ भ्रष्टाचार और भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। बेरोजगार युवा मजबूरन दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
अंतरंग दोस्तों की नजर में नीतीश ……..

अंतरंग दोस्तों की नजर में नीतीश ........

नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

बिहार कैबिनेट की बैठक में आठ एजेंडों पर लगी मुहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend