ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाजपा नफरत की हिमायतीः राहुल

UB India News by UB India News
June 24, 2023
in कांग्रेस, पटना
0
भाजपा नफरत की हिमायतीः राहुल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना पहुंचते ही राहुल गांधी शुक्रवार को सदाकत आश्रम पहुंचे। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे। वहां राहुल गांधी ने कहा कि देश समझ गया है मोदी और भाजपा सिर्फ कुछ लोगों को फायदा पहुंचाएगी‚ जबकि कांग्रेस का मतलब गरीबों के लिए काम करना है। सदाकत आश्रम में राहुल गांधी का आधे घंटे का कार्यक्रम हुआ। सदाकत आश्रम में उन्होंने भारत जोडो यात्रा के समय घायल हुए मजदूर चंदन कुमार को घर की चाबी सौंपी। राहुल गांधी ने सदाकत आश्रम में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण भी किया। मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि बिहार कांग्रेस पार्टी की रीढ है। हमारी बीजेपी से लडाई विचारधारा की लडाई है। बीजेपी और आरएसएस नफरत‚ हिंसा और तोडने की बात करती है। हम जोडने की बात करते हैं।

उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। इसके बाद वे विपक्षी एकता के लिए बुलाई गई बैठक में शामिल होने निकल गए। गौरतलब है कि राहुल गांधी करीब साढे सात साल बाद सदाकत आश्रम आये हैं जबकि श्री खडगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सदाकत आश्रम आये। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सदाकत आश्रम पवित्र भूमि है जहां स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद रहा करते थे और अंतिम सांस भी उन्होंने इसी भूमि पर ली। इसलिए हम कांग्रेसियों ने इस धरती पर अपने नेताओं का ऐतिहासिक अभिनंदन करने का फैसला किया।

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि ये जो कांग्रेस आफिस है यह देश के इतिहास में बहुत महत्व रखता है। यहां से जो नेता नेता निकले‚ देश की आजादी के लिए लडे। मुझे गर्व है कि यहीं से निकल कर बाबू राजेन्द्र प्रसाद देश के प्रथम राष्ट्रपति बने। हम सारे विपक्षी एक साथ मिलकर २०२४ के लोक सभा चुनाव में लडें इसके लिए राहुल ने कदम उठाया और एक–एक नेताओं से हमने बात की। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि हम सारे दल एक साथ मिलकर बीजेपी को हराने जा रहे हैं। तेलंगाना‚ मध्य प्रदेश और राजस्थान सभी जगह हम जीतने जा रहे हैं। मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर‚ बिहार प्रभारी भक्त चरण दास एवं प्रभारी सचिव अजय कपूर मंच पर उपस्थित थे। इनके अलावा पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार‚ कांग्रेस विधायक दल के नेता ड़ॉ. शकील अहमद खान‚ प्रदेश के पूर्व अध्यक्षों में डॉ. शकील अहमद‚ चंदन बागची‚ अनिल कुमार शर्मा‚ डॉ. मदन मोहन झा‚ कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता अजित शर्मा‚ कांग्रेस कोटे से वर्तमान मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम‚ उमेश राम‚ पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक‚ विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्र‚ डॉ. समीर कुमार सिंह‚ ब्रजेश पांडेय और निर्मल वर्मा नेता शामिल रहे। इनके अलावा कांग्रेस के सभी विधायक‚ पूर्व विधायक‚ पूर्व एवं वर्तमान विधान पार्षद‚ सभी मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष तथा प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष भी अपने समर्थकों के साथ अभिनंदन समारोह में उपस्थित रहे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
अभी मंजिल बहुत दूर है …………

नीतीश ने तैयार की विपक्षी एका की जमीन

दो दिवसीय लेबर20 शिखर सम्मेलन संपन्न

दो दिवसीय लेबर20 शिखर सम्मेलन संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend