ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अधूरे काम जनवरी तक करें पूरा

UB India News by UB India News
June 15, 2023
in पटना, मुख्यमंत्री
0
अधूरे काम जनवरी तक करें पूरा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव के समय से पहले होने की संभावना जताते हुए अधिकारियों को अगले वर्ष जनवरी तक सभी अधूरे काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। नीतीश ने बुधवार को यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से ६‚६८०.६७ करोड़ रुपये की लागत की ग्रामीण कार्य विभाग की ५‚०६१ योजनाओं का शिलान्यास‚ कार्यारंभ एवं उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें बताया गया है कि २०२४ के जनवरी तक अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। इसे तेजी से करते हुए जल्द पूर्ण करें। कोई नहीं जानता है कि चुनाव कब होगा। समय से पहले इसी साल चुनाव हो सकता है। मेंटेनेंस कार्य जरूरी है इसे अपने विभाग के द्वारा ही इसे करायें। इस कार्य के लिये और लोगों की नियुक्ति होगी तो ज्यादा से ज्यादा लोगों को काम करने का मौका मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उन्होंने छह घंटे में राज्य के सुदूर इलाकों से पटना पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके बाद अब राज्य के सुदूर इलाकों से पांच घंटे में पटना पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है‚ उस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण सड़कों के निर्माण से आवागमन बेहतर हुआ है। छात्र–छात्राओं को पढ़ने में सुविधा हो रही है तथा किसानों को उत्पादन की बिक्री में सुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि जो भी अभियंता बहाल होंगे‚ उनके कार्यों के बारे में ठीक से बतायें। वह भी जब क्षेत्र में जायेंगे तो उन्हें बेहतर ढंग से कार्य करने के बारे में बतायेंगे। नीतीश ने कहा कि समाधान यात्रा के दौरान लोगों ने जो अपनी समस्यायें बतायी हैं उसके समाधान के लिये भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने गरीब–गुरबा‚ अनुसूचित जाति‚ अनुसूचित जनजाति‚ अति पिछड़ा वर्ग के रहनेवाले लोगों के टोलों की सम्पर्कता के बचे हुए कामों को जल्द पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग अच्छे ढंग से कार्य कर रहा है। उन्हें खुशी होगी कि आप लोग सभी काम समय पर पूर्ण करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष २००० में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू की थी। इसके तहत १०० प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देती थी। अभी जो लोग केंद्र सरकार में हैं उन्होंने वर्ष २०१५ में इसे ६०ः४० कर दिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के खर्च को देखा जाय तो अब वह ५०ः५० हो गया है। पहले १००० की आबादी वाले क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़क निर्माण कराया जाता था बाद में इसे ५०० आबादी कर दिया गया। हमलोगों ने अपनी तरफ से ५०० से लेकर १००० तक की आबादी वाले गांवों को जोड़ने के लिये मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की। इसे बाद में २५० से अधिक की आबादी वाले गांवों को जोड़ने की योजना बनायी गयी। नीतीश ने कहा कि ग्रामीण टोला सम्पर्क निश्चय योजना के तहत १०० से २५० तक की आबादी वाले ग्रामीण टोलों को पक्की सड़क से जोड़ने की योजना बनायी गयी‚ जिसमें मुख्यतः अनुसूचित जाति‚ अनुसूचित जनजाति या अति पिछड़ा वर्ग के रहने वाले लोग होते हैं। पहले गरीब–गुरबा‚ अनुसूचित जाति–जनजाति‚ अतिपिछड़े वाले इलाके में सड़कें नहीं होती थी। वर्ष २०१६ में उन्होंने सात निश्चय योजना के तहत इसे करने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री ने परोक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधा और कहा‚ आज कल वे लोग श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का भी नाम नहीं लेते हैं। हमलोगों के द्वारा कराये गये पुराने कार्यों को भी आपलोग जरूर याद रखियेगा। वर्ष २०१८ से ही हम सड़कों को मेंटेन करने के लिए कहते रहे हैं। सड़क‚ पुल–पुलिया एवं भवनों को विभाग के द्वारा ही मेंटेनेंस का काम कराया जाना है। इसके लिए जितने इंजीनियर और दूसरे कर्मी की जरूरत है‚ उसकी बहाली तेजी से करायें। हमने भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है‚ आपलोग मेरी बात मानिए और उस पर अमल कीजिये। जो इंजीनियर अच्छा काम करते हैं‚ उनके कार्यों की क्षेत्र के लोग काफी तारीफ करते हैं। उन्होंने कहा कि टेंडर देने के बाद भी इंजीनियर का यह दायित्व है कि वह जाकर देखे कि काम में देरी क्यों हो रही है‚ कैसा काम हो रहा है। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री सह ग्रामीण कार्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव‚ मुख्य सचिव आमिर सुबहानी एवं ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ‚ सचिव अनुपम कुमार आदि मौजूद थे। मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह‚ ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमुख अशोक कुमार मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।

RELATED POSTS

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण...

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल राज्यसभा के सांसद हैं। उससे पूर्व वे बिहार के मुख्यमंत्री रहे। बीच में...

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कल बिहार आएंगे…….

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कल बिहार आएंगे…….

by UB India News
August 15, 2026
0

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को बिहार आएंगे। दोपहर 12 बजे पटना एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ...

पटना के नदवा महादलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट चौधरी,85 वर्षीय योगेश्वर मांझी के हाथों झंडोत्तोलन कराया ……….

पटना के नदवा महादलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट चौधरी,85 वर्षीय योगेश्वर मांझी के हाथों झंडोत्तोलन कराया ……….

by UB India News
August 15, 2026
0

पटना से करीब 30 किलोमीटर दूर धनरुआ प्रखंड के नदवा गांव की महादलित बस्ती में इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह...

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

by UB India News
August 15, 2026
0

आने वाले दिनों में बिहार की राजधानी पटना देश की राजनीति और जनआंदोलनों का नया केंद्र बनने जा रही है।...

Next Post
आज कल वह टहलते हैं तो देखते हैं कि टहलने वाला मोबाइल पर ही लगा रहता……..

नीतीश कुमार की अग्नि परीक्षा

तेजस्वी यादव पर अहमदाबाद के मेट्रो कोर्ट में सुनवाई आज

23 से पहले मुझ पर भी हो सकती है कार्रवाईः तेजस्वी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend