ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नरेंद्र मोदी के बाद कैसा हो देश का नया प्रधानमंत्री?

UB India News by UB India News
June 13, 2023
in खास खबर, दक्षिण भारत
0
नरेंद्र मोदी के बाद कैसा हो देश का नया प्रधानमंत्री?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2024 चुनाव से पहले एक बड़ा दांव खेला है. दक्षिण के राज्यों में लगातार मिल रही हार के बाद अमित शाह ने तामिल पीएम की वकालत कर दी. सूत्रों के मुताबिक दक्षिण चेन्नई में बीजेपी के पदाधिकारियों की बंद कमरे में हुई बैठक में अमित शाह ने कहा, ‘हमने तमिलनाडु से संभावित दो प्रधानमंत्रियों कामराज और मूपनार का मौका गंवा दिया. इनके प्रधानमंत्री न बन पाने के लिए डीएमके जिम्मेदार है.’

“कोई गरीब तमिल बने पीएम”
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि किसी गरीब परिवार के तमिल को भारत का प्रधानमंत्री बनना चाहिए. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी. अमित शाह, जो 2024 के लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर हैं, चेन्नई में एक बंद कमरे में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

डीएमके और उसके दिवंगत मुखिया एम. करुणानिधि पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं जैसे के. कामराज और जी.के. मूपनार में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता थी, लेकिन करुणानिधि ने उनकी संभावनाओं को विफल कर दिया.

अमित शाह ने क्यों कहा ऐसा
अमित शाह की ओर से तमिल प्रधानमंत्री की मांग को डीएसके को घेरने के कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिसने कहा है कि वह तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटें और पुडुचेरी की एकमात्र सीट जीतेगी. ‘तमिल प्रधानमंत्री’ वाली शाह की टिप्पणी को बीजेपी की तमिलनाडु तक पहुंच बनाने के लिए पृष्ठभूमि तैयार करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है, जैसा कि तिरुवदुथुराई अधीनम के सेंगोल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद नए संसद भवन के अंदर स्थापित किया था.

तमिलनाडु दौरे में तमिल स्वाभिमान की हुंकार भरने के बाद अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में जनसभा कर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, “UPA की सरकार ने अपने 10 साल में 12 लाख करोड़ का घोटाला किया था. मोदी जी की अभी तक की 9 साल की सरकार पर अभी तक एक रूपए का भी करप्शन का आरोप नहीं लगा है. यूपीए सरकार के दौरान, ‘आलिया, मालिया जमालिया’ पाकिस्तान से यहां प्रवेश करती थीं और बम विस्फोटों को अंजाम देती थीं. मनमोहन सरकार में उनके खिलाफ कुछ करने की हिम्मत नहीं थी. इन नौ सालों में, पीएम मोदी की सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम किया.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
बिपरजॉय तूफान खतरनाक हुआ ,150 किलोमीटर प्रतिघंटे की हुई रफ्तार  , मुंबई में उठ रहीं ऊंची लहरें

बिपरजॉय तूफान खतरनाक हुआ ,150 किलोमीटर प्रतिघंटे की हुई रफ्तार , मुंबई में उठ रहीं ऊंची लहरें

कांग्रेस का मिशन MP, जबलपुर से आज चुनावी बिगुल फूकेंगी प्रियंका गांधी, कर सकती हैं 5 गारंटी का ऐलान

कांग्रेस का मिशन MP, जबलपुर से आज चुनावी बिगुल फूकेंगी प्रियंका गांधी, कर सकती हैं 5 गारंटी का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend