ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बालासोर ट्रेन हादसे में भागलपुर के 12 लोग अभी भी लापता, परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल

UB India News by UB India News
June 6, 2023
in खास खबर, जिलावार, परिवहन
0
बालासोर ट्रेन हादसे में भागलपुर के 12 लोग अभी भी लापता, परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में पलायन की स्थिति ऐसी है कि लोग परिवार को छोड़कर बिहार से बाहर कमाने जाते हैं, लेकिन कई बार हादसे के शिकार हो जाते हैं और परिवार से बिछड़ जाते हैं. ऐसा ही कुछ भागलपुर में फिर हुआ है. भागलपुर के 12 लोग बाहर कमाने गए और रेल हादसा में लापता हो गए हैं. दरअसल, उड़ीसा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और कई लापता हैं. भागलपुर जिले से अब तक 12 लोगों के लापता होने की सूचना है.

सभी को अपनों का है इंतजार

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

भागलपुर कहलगांव के सनोखर थाना क्षेत्र के संथाली टोला अगहिया से मजदूरी करने चेन्नई जा रहे 6 लोग हादसे के बाद लापता हैं. वहीं, सन्हौला थाना क्षेत्र के महियमा के चार व पीरपैंती का एक युवक लापता है. घटना के बाद सनोखर थाना क्षेत्र के अगहिया गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और पूरा इलाका गमगीन है. परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है. लापता युवक के परिजन उनकी सकुशल वापसी को लेकर जहां ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं. वहीं, सरकार और जिला प्रशासन से अपने परिजनों के सकुशल वापसी की मांग कर रहे हैं. सभी को अब अपनों के आने का इंतजार है. इसके साथ ही उनके मन में एक डर भी है.

ओडिशा के बालासोर से 40 यात्रियों से भरी बस रविवार की देर रात अररिया पहुंची। इन यात्रियों में अररिया के 24, किशनगंज के दो दरभंगा के नौ, समस्तीपुर के तीन और सीतामढ़ी के दो यात्री शामिल थे। जिला प्रशासन द्वारा लोगों के लिए चिकित्सा और भोजन का इंतजाम किया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को अपने गृह जिले के लिए रवाना किया गया।

जिला प्रशासन की तरफ से अररिया अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश चंद्र दिवाकर, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी तैनात दिखे। वहीं, अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भी यात्रियों से बात की और उनका ढांढस बंधाया।

कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार इन यात्रियों ने उस खौफनाक मंजर के बारे बताया कि ट्रेन में सवार कई मुसाफिर हमारे जैसे खुशकिस्मत नहीं थे, जिनकी हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं जिला आपदा पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि इन यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए सारी सुविधाएं दी जा रहीं हैं।

लोगों से जानकारी लेते सांसद प्रदीप सिंह।
लोगों से जानकारी लेते सांसद प्रदीप सिंह।

सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि भीषण ट्रेन हादसे से ये सभी यात्री अभी भी सहमे हैं। सांसद ने कहा कि इन सभी पर ईश्वर की कृपा रही कि ये लोग सुरक्षित हैं। वहीं, ट्रेन में सफर कर रहे संजीव कुमार ने बताया कि अचानक से एक जोरदार आवाज सुनाई दी और पटरी से बोगी उतरने लगी।

बताया कि बोगी एक दूसरे बोगी के ऊपर चढ़ने लगी, फिर ट्रेन में रखे सामान के साथ ट्रेन में मौजूद लोग इधर से उधर गिरने लगे। तब पता चला कि एक्सीडेंट हुआ है, या कोई घटना घटी है। ट्रेन का डब्बा लगा कि नीचे जा रहा है, हम लोगों के डिब्बे का लॉक खुल गया था। इसीलिए वह साइड में लग गया और वो लोग बच गए।

ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे में बांका का एक युवक बाल-बाल बच गया। युवक कटोरिया के तसरिया गांव निवासी श्रीकांत यादव (24) है। रविवार को उसके परिजनों द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ एसडी मंडल और डॉ मनन कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

युवक ने बताया कि इस हादसे में उसका एक साथी लापता है। लापता युवक कटोरिया के जयपुर थाना क्षेत्र के कोल्हासार गांव के महेंद्र यादव का बेटा पप्पू कुमार है। उसने बताया कि वह बेंगलुरु में मजदूरी का काम करता है। अपने नौ अन्य दोस्तों के साथ गुरुवार को बेंगलुरु से हावड़ा आ रहा था। सभी एक जनरल बोगी में सवार थे। युवक ने बताया कि शुक्रवार की शाम अचानक एक जोरदार आवाज सुनाई दी।

थोड़ी देर बाद युवक जिस बोगी में सवार था, वह भी पलट गई। इस दुर्घटना में बोगी में सवार लगभग आधे लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। युवक के किसी साथी का पैर, तो किसी के हाथ टूट गया।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। युवक और उसके आठ साथी बाहर निकाले गए जबकि पप्पू कुमार का कुछ पता नहीं चला। बताया कि उसने घटनास्थल पर पड़े शवों में भी लापता युवक की खोजबीन की, लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं चला।

मौके पर पुलिस ने उन्हें खाना खिलाया। बस द्वारा हावड़ा पहुंचाया गया, जहां से उन्हें बिना टिकट ही अपने घर चले जाने की बात कही गई। युवक एक पैसेंजर ट्रेन से हावड़ा से जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
अमित शाह से मिले पहलवान, जानें क्या निकला सामाधान?

अमित शाह से मिले पहलवान, जानें क्या निकला सामाधान?

एक साल में गिरे इन 7 पुल की कहानी पर क्या कहेंगे?

एक साल में गिरे इन 7 पुल की कहानी पर क्या कहेंगे?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend