ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका में राहुल गांधी के बयानों पर भड़की BJP, मोदी की तारीफ नहीं पची, इसलिए भारत का कर रहे है अपमान

UB India News by UB India News
June 1, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
अमेरिका में राहुल गांधी के बयानों पर भड़की BJP, मोदी की तारीफ नहीं पची, इसलिए भारत का कर रहे है अपमान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार (30 मई) को अमेरिका के दौरे पर पहुंचे हैं. राहुल ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात कर उन्हें संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए देश की राजनीति के बारे में बात की और भारतीय जनता पार्टी समेत आरएसएस पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा, राजनीति के लिए जिन संसाधनों की जरूरत पड़ती है उन्हें ये नियंत्रित कर रहे हैं.

इसी के साथ राहुल ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा. उन्होंने कहा, देश में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें लगता है वो सब कुछ जानते हैं. भगवान से भी ज्यादा जानते हैं. वो भगवान के साथ बैठ सकते हैं और उन्हें भी समझा सकते हैं. यहां राहुल ने पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा, मुझे लगता है हमारे देश के प्रधानमंत्री उनमें से एक हैं. मोदी जी को अगर भगवान के साथ बैठा दें तो वो भगवान को समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है. सही?

RELATED POSTS

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान खालिस्तानी समर्थकों का सामना करना पड़ा। बुधवार को वह सैन फ्रांसिस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे कि तभी हॉल में बैठे खालिस्तानी समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने हवा में खालिस्तानी झंडे लहराए और ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। जवाब में राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘नफरत के शहर में मोहब्बत की दुकान’। आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर राहुल गांधी और पीएम मोदी को धमकी दी है।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में ‘सिख फॉर जस्टिस’ का सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देते हुए नजर आ रहा है। अमेरिका में बसा मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू वीडियो में कहता है कि राहुल गांधी अमेरिका में जहां भी जाएंगे खालिस्तानी उनके सामने खड़े होंगे। वह कहता है कि 22 जून की अगली बारी पीएम मोदी की है।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर बोला हमला

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भारतीय प्रवासियों की एक सभा को दिए अपने संबोधन में, भारत में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर लोगों को ‘धमकाने’ और देश की एजेंसियों का ‘दुरुपयोग’ करने का आरोप लगाया। कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में मंगलवार को एक कार्यक्रम में गांधी ने कहा कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भारत में राजनीति के सभी साधनों को नियंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले उन्होंने महसूस किया कि राजनीति में लंबे समय से चले आ रहे सामान्य तौर-तरीके अब काम नहीं आ रहे हैं।

अमेरिका में राहुल गांधी: बयानों पर भड़की BJP

कांग्रेस नेता राहुल गांधी छह दिन के लिए अमेरिका गए हुए हैं। वहां उन्होंने बुधवार सुबह भारतीयों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह डाला कि मोदी भगवान को भी बता सकते हैं कि क्या करना है। इस पर अब भाजपा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा राहुल गांधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकते। वह भारत का का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हर विदेश यात्रा में वह अपनी गलतियों को दोहराते हैं।

गौरतलब है, राहुल गांधी ने बुधवार सुबह कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में एक कार्यक्रम में भारतीयों को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने लोगों के पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए थे।

अब राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कई भाजपा नेताओं ने घेर लिया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की हर यात्रा में भारत का अपमान किया जाता है। इस बार की प्रायोजित विदेश यात्रा भी उसी दिशा में है, जहां वो अपमान तो पीएम मोदी का करना चाहते हैं, लेकिन अंत में देश का अपमान करने से नहीं हठते। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप पहले के भी भाषण देखेंगे तो वह भारत को राष्ट्र ही मानते ही नहीं है, वो तो राज्यों का संघ कहते हैं। साथ ही वह भारत के बढ़ते कदमों पर भी प्रश्नचिह्न करते हैं।

ठाकुर ने राहुल पर सवालों की बौछार करते हुए कहा कि आखिर उनकी यात्रा का मकसद क्या होता है?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने हाल ही में अपनी विदेश यात्रा के दौरान लगभग 24 पीएम और दुनिया के राष्ट्रपतियों से मुलाकात की और 50 से अधिक बैठकें की थीं। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा था कि पीएम मोदी बॉस हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की तारीफ राहुल को नहीं पची, इसलिए वह विदेश में उनका अपमान कर रहे हैं।

https://twitter.com/AdityaRajKaul/status/1663795136311209988?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1663795136311209988%7Ctwgr%5Ef5d6d4256b27582f46411e78f841615b1d7545fc%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fstate%2Fpunjab-and-haryana%2Fchandigarh%2Fwrestlers-protest-medals-in-ganga-bjp-mp-brij-bhushan-sharan-singh%2Farticleshow%2F100640329.cms
https://twitter.com/PTI_News/status/1663743052165390337
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

by UB India News
August 4, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके और इस्राइल के बीच अब ईरान पर हमले रोकने पर सहमति...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
पुंछ LoC पर गोलीबारी में एक आतंकी घायल सहित तीन को सेना ने किया गिरफ्तार

पुंछ LoC पर गोलीबारी में एक आतंकी घायल सहित तीन को सेना ने किया गिरफ्तार

मणिपुर में शांति बहाली के लिए गए 5 अहम् फ़ैसले , आज  सीमाई कस्बे में जायेगे गृहमंत्री अमित शाह

मणिपुर में शांति बहाली के लिए गए 5 अहम् फ़ैसले , आज सीमाई कस्बे में जायेगे गृहमंत्री अमित शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend