ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नेहरू का राज……………..

UB India News by UB India News
May 27, 2023
in Lokshbha2024, हास्य - व्यंग
0
BJP ने समझाई भारत की आजादी में ‘सेंगोल’ की अहमियत,बैकफुट पर कांग्रेस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पक्ष वालो‚ ऐसी भी क्या तंग–दिली। संसद की नई बिल्डिंग बनवाने के लिए न सही‚ नई बिल्डिंग का उद्घाटन करने तक का सारा बोझ अकेले ही उठाने के लिए भी न सही‚ पर कम से कम नये इंडिया को उसके पचहत्तर साल से खोए राजदंड से दोबारा मिलाने के लिए तो‚ थैंक यू मोदी जी‚ बनता ही है। थैंक यू भी बड्ड़ा वाला। कोरोना के टीके वाले‚ पांच किलो मुफ्त अनाज के फोटोयुक्त थैले वाले‚ थैंक यू से भी बड़्ड़ा वाला थैंक यू। थैंक यू मोदी जी‚ कम से कम लोक सभा वाली संसद को डंडायुक्त कराने के लिए!

देखा‚ इस मामले में भी गलती नेहरू जी की निकली। राजदंड तक संभाल कर नहीं रख पाए। सुना है कि घर पर रखकर ही भूल गए। इत्ती लापरवाहीॽ अब मोदी जी कुछ बोलेंगे तो विरोधी बोलेंगे कि नेहरू जी के खिलाफ बोलता है। अरे जब राजदंड संभालने की कुव्वत ही नहीं थी‚ तो उचक कर कुर्सी पर बैठने की क्या जरूरत थी। नहीं बैठते। सरदार पटेल को बैठ जाने देते; फिर देश भी देखता कि राजदंड को संभालना क्या होता है! शुरू से ही राज का दंड चलता रहता तो राष्ट्र को भी आदत बनी रहती। राज गोरों वाले की जगह भूरों वाला हो जाता‚ पर दंड भी वही रहता और उसका प्रहार झेलने वाली पीठ भी। मोदी जी को कम से कम राजदंड की पचहत्तर साल पुरानी परंपरा‚ खोजकर पुनर्जीवित करने की मेहनत तो नहीं करनी पड़ती। वैसे हमें तो शक है कि नेहरू जी वाकई राजदंड को रखकर यूं ही भूल गए होंगे। जरूर नेहरू जी ने जान–बूझकर राजदंड की उपेक्षा की होगी। सर्वोच्च दक्षिणी ब्राह्मणों के कंठों से निकले मंत्रों से सिंचित जो था। सनातन–विरोधी नेहरू ने लिया और माथे से लगाने की जगह‚ किसी कोने में डलवा दिया। वर्ना राजदंड जैसी राज के लिए जरूरी चीज को‚ अजायबघर में कौन डलवाता है‚ जी! वैसे मोदी जी के लिए‚ एक थैंक यू नये इंडिया का इतिहास काफी शॉर्ट कराने के लिए भी बनता है। राजदंड चोला राजाओं के पास था। उनसे अंगरेजों के पास आया। और अब मोदी जी के पास। मुगलों के पास कभी राजदंड तो था ही नहीं। यानी मुगल राज तो फेक न्यूज थी‚ जिसे अब इतिहास की किताबों से हटवाया जा रहा है और नेहरू का राज!

RELATED POSTS

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों से माफी मांगने का दिया आदेश …………..

चुनावी जंग आस्था से बदजुबानी तक पहुंची, हर कोई दूसरे को नीचा बताने में जुटा…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में स्पेशन इंटेंसिव रिवीजन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों से माफी मांगने का दिया आदेश …………..

by UB India News
August 27, 2025
0

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सोशल...

पटना के चौक-चौराहों पर लगे पोस्टर – बिहार में गुंडा राज, कारोबारियों पर कहर

चुनावी जंग आस्था से बदजुबानी तक पहुंची, हर कोई दूसरे को नीचा बताने में जुटा…

by UB India News
July 16, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियां अब रियल टाइम अटैक कर रही हैं। कार्टून के जरिए सोशल मीडिया पर हमले...

आप को धमकी की भाषा शोभा नहीं देती………….

आप को धमकी की भाषा शोभा नहीं देती………….

by UB India News
July 21, 2024
0

एक बहस में एक प्रवक्ता एंकर से शिकायत करता है कि वह उसे बोलने से रोक रहा है क्योंकि वह...

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

by UB India News
May 1, 2024
0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल...

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

Next Post
रिश्तो में आई गरमाहट

रिश्तो में आई गरमाहट

पीएम मोदी ने नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया, श्रमिकों को किया सम्मानित

पीएम मोदी ने नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया, श्रमिकों को किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend