ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार के मिशन 2024 के लिए क्यों अहम हैं केसी त्यागी…………..

UB India News by UB India News
May 26, 2023
in पटना, ब्लॉग, मुख्यमंत्री
0
नीतीश कुमार के मिशन 2024 के लिए क्यों अहम हैं केसी त्यागी…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मार्च महीने के मध्य में जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया था, तब इस लिस्ट में एक नाम के न होने से हर किसी को अचंभा हुआ था. वह नाम था केसी त्यागी का. लंबे समय से नीतीश कुमार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले केसी त्यागी को ललन सिंह की अगुआई वाली जदयू की टीम में जगह नहीं मिल पाई थी. इसे लेकर सियासी हंगामा इस कदर हुआ था कि जदयू को स्पष्टीकरण तक देना पड़ गया था. मगर अब जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेशनल ड्रीम को लेकर आगे बढ़ रहे हैं और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी एकता की कवायद में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में एक बार फिर से जदयू को अपने पुराने साथी केसी त्यागी की जरूरत पड़ी है. उन्हें अब जदयू का मुख्य प्रवक्ता और विशेष सलाहकार नियुक्त किया गया है.

केसी त्यागी करेंगे जदयू की आवाज बुलंद
दरअसल, ऐसे वक्त में केसी त्यागी को यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जब नीतीश कुमार मिशन 2024 को लेकर आगे बढ़ रहे हैं और विपक्ष के तमाम नेताओं संग मुलाकात कर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने में जुटे हैं. बताया जा रहा है कि केसी त्यागी की जदयू की टीम में वापसी इसलिए हो पाई है ताकि वह दिल्ली से माहौल बना सकें और मीडिया में दमदार तरीके से जदयू का पक्ष रख सकें. केसी त्यागी जदयू का काफी चर्चित चेहरा रहे हैं. वह अब दिल्ली से न केवल जदयू की बात को देश के कोने-कोने तक पहुंचाएंगे, बल्कि विपक्ष के सभी नेताओं से तालमेल बिठाने का भी काम करेंगे. इतना ही नहीं, केसी त्यागी का लंबा सियासी अनुभव है और वह पार्टी की बातों को दमदार तरीके से रखते भी आए हैं. ऐसे में पार्टी को इससे फायदा भी हो सकता है.

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

मिशन 2024 के लिए क्यों अहम हैं केसी त्यागी
जदयू यानी जनता दल यूनाइटेड ने सोमवार को अपने अनुभवी नेता केसी त्यागी को अपना मुख्य प्रवक्ता और ‘विशेष सलाहकार’ नियुक्त किया है तो उसकी भी एक बड़ी वजह भी है. केसी त्यागी के पास लंबा संगठनात्मक अनुभव है और जदयू अभी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी के विस्तार और देश स्तर पर अपनी पहुंच बनाने के मकसद से आगे बढ़ रही है. साथ ही नीतीश कुमार विपक्षी पार्टियों को एकजुट कर एक मंच पर लाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला किया जा सके. ऐसे में जदयू की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर रखने के लिए केसी त्यागी बेस्ट विकल्प हैं. साथ ही उनकी अपनी पार्टी के साथ-साथ अन्य दलों और नेताओं से भी अच्छे संबंध हैं और उनकी जदयू में भी अच्छी स्वीकार्यता रही है. यही वजह है कि सोमवार को नीतीश कुमार संग मुलाकात के बाद ललन सिंह ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी और इसका ऐलान किया.

मार्च में कट गया था पदाधिकारियों की सूची से पत्ता
दरअसल, कुछ महीने पहले यानी मार्च में घोषित जदयू के नए पदाधिकारियों की सूची से केसी त्यागी का नाम नदारद था. इससे पहले वह जदयू के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता थे. पार्टी ने तब दावा किया था कि उनके बार-बार अनुरोध पर उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है. हालांकि, अब नीतीश के नेशनल प्लान को रखते हुए जदयू ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. जदयू ने समाजवादी आंदोलन में केसी त्यागी के अनुभव को स्वीकार किया है और बिहार के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के पूर्व प्रमुख नीतीश कुमार के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह के साथ उनके संबंधों का उल्लेख किया. केसी त्यागी जदयू के बनने के साथ से नीतीश कुमार के साथी हैं. आरसीपी सिंह, उपेंद्र कुशवाहा और अजय आलोक जैसे नेताओं के जदयू से जाने के बाद से पार्टी को मीडिया में जदयू की बात रखने वाले नेता की कमी महसूस हो रही थी. ऐसे में केसी त्यागी इस कमी को पूरा कर सकते हैं और नीतीश के नेशनल ड्रीम में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
बिहार के सभी जिलों में आज बारिश का अलर्ट

बिहार के सभी जिलों में आज बारिश का अलर्ट

अचानक तबीयत बिगड़ने पर आप नेता सत्येंद्र जैन को लाया गया सफदरजंग अस्पताल

तिहाड़ जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे, अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend