ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग को अपवित्र करने की कोशिश

UB India News by UB India News
May 19, 2023
in Lokshbha2024, अध्यात्म
0
त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग को अपवित्र करने की कोशिश

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र की शिव सेना-बीजेपी सरकार ने नासिक के त्रयम्बकेश्वर मंदिर में 13 मई की रात को कुछ मुस्लिम युवाओं द्वारा घुसने की कोशिश के मामले की जांच स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम से कराने का ऐलान किया है. दस से बारह मुसलिम युवा हरे रंग की चादर और फूल लेकर  मंदिर के प्रांगण में घुसने की कोशिश करने लगे, लेकिन जब सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोका, तो वे सब कुछ छोड़ कर भाग गए. मंगलवार को हिन्दू संगठनों ने गोदावरी जल और गोमूत्र से मंदिर का शुद्धिकरण किया और सात नदियों के जल से ज्योतिर्लिंग का अभिषेक किय़ा. इस मंदिर में गैर-हिन्दुओं का प्रवेश वर्जित है. चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है, जिनमें पास की एक दरगाह के केयरटेकर मतीन सैयद और सलीम सैयद के नाम शामिल हैं. मतीन सैयद ने कहा कि वो हर साल मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर लोबान जलाते हैं, क्योंकि मंदिर में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं से उनकी आजीविका चलती है. मंगलवार को हिन्दू संगठनों ने शिवाजी चौक पर प्रदर्शन किया. मंदिर के आसपास सुरक्षा बढा दी गयी है. हिन्दू संगठनों की मांग है कि शरारत करने वालों के खिलाफ मकोका कानून के तहत मामला दर्ज हो. शिव सेना (उद्धव) के नेता संजय राउत ने कहा कि यह बीजेपी की साज़िश लगती है, लेकिन बीजेपी के नेता तुषार भोसले ने कहा कि शिव सेना (उद्धव) हिन्दू विरोधी पार्टी बन चुकी है और उन्हें लगता है कि संजय राउत भी हिन्दू धर्म छोड चुके हैं. एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा कि अतीत में कई बार मुस्लिम कलाकार इस मंदिर के प्रांगण में गीत-संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं, लेकिन उस वक्त किसी ने सवाल नहीं उठाया. भुजबल ने आरोप लगाया कि बीजेपी असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. त्रयम्बकेश्वर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, करोड़ों  हिन्दुओं की आस्था का केन्द्र है, इसलिए ऐसे पवित्र स्थान पर गड़बड़ी की अगर कीशिश होती है, तो लोगों की भावनाएं भड़कना स्वाभाविक है. ये अच्छी बात है कि देवेन्द्र फड़नवीस ने बिना देर किए इस मामले की जांच के आदेश दिए, SIT का गठन कर दिया. जिन लोगों पर मंदिर में घुसने की कोशिश का आरोप लगा, उन लोगों ने भी सामने आकर सफाई दी है. मुझे लगता है कि अब जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए और इस मामले में सियासत बंद होनी चाहिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

by UB India News
July 20, 2026
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ : मंदिर भी बना, अयोध्या भी बदली ,भारत ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास पाया है…………

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

भारतीय क्या स्वभाव से ही भ्रष्ट होते हैं? ऐसे भ्रष्ट कि भगवान राम तक को न बख्शें। दशकों से लोग...

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर...

Next Post
कर्नाटक में सिद्धारमैया मुख्यमंत्री, शिवकुमार उपमुख्यमंत्री होंगे ,20 को शपथ ग्रहण…….

अतीत से सबक लेना होगा......

जारी रहेगा जल्लीकट्टू…….

जारी रहेगा जल्लीकट्टू.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend