ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी में बैठेगा सामंजस्य? कांग्रेस के लिए ये है नई चुनौती

UB India News by UB India News
May 15, 2023
in खास खबर, ब्लॉग
0
क्या नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी में बैठेगा सामंजस्य? कांग्रेस के लिए ये है नई चुनौती
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी के लिए दक्षिण भारत की सत्ता में एंट्री के लिए कर्नाटक मुख्य द्वार था, लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखा दिया. प्रचंड बहुमत हासिल कर कांग्रेस सूबे में सरकार बनाने में जुट गई है. कांग्रेस के विधायक दल की बैठक आज होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा और वही कर्नाटक के अलगे सीएम होंगे. मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार पूर्व सीएम सिद्धारमैया और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार माने जा रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी में सामंजस्य बैठ पाएगा या फिर कांग्रेस के लिए कर्नाटक में भी मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसी चुनौती उत्पन्न हो जाएगी.

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी के बीच की लड़ाई भारी पड़ा. एक तरफ कमलनाथ और दूसरे तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया… कांग्रेस ने कमलनाथ को सीएम बनाकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को दरकिनार कर दिया था. कांग्रेस के इस फैसले से सिंधिया नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी में चले गए और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गई. दूसरी तरफ राजस्थान कांग्रेस में भी इसी तरह का मतभेद देखने को मिल रहा है.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच मनमुटाव किसी से छिपा नहीं है. एक तरफ अशोक गहलोत सीएम पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं तो दूसरी तरफ सचिन पायलट भी पीछे नहीं हट रहे हैं. इसका ताजा उदाहरण यह है कि पायटल बिना कांग्रेस की सहमति के राज्य में जन संघर्ष यात्रा निकाल चुके हैं, जिसका नुकसान आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को हो सकता है. अगर छत्तीसगढ़ पर एक नजर डालें तो यहां पर भी कांग्रेस को भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव में गुटबाजी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. इन तीनों राज्यों से सबक लेते हुए कांग्रेस को कर्नाटक में उचित कदम उठाना पड़ेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
आज शाम 6 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक

आज शाम 6 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक

आज दोपहर 3 बजे जारी करेगा ICSE, ISC के 10वीं, 12वीं के नतीजे

आज दोपहर 3 बजे जारी करेगा ICSE, ISC के 10वीं, 12वीं के नतीजे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend