ICSE, ISC Results 2023 LIVE Updates: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आज यानी रविवार, 14 मई 2023 को कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परिणाम 2023 जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक, ICSE, ISC Results 2023 आज दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। CISCE कक्षा 10, 12 के नतीजों को लेकर नोटिस आज 13 मई 2023 को जारी कर दिया गया। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने अब ICSE, ISC परिणाम 2023 की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। स्टूडेंट्स को केवल आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर रिजल्ट से जुड़ी डिटेल्स के लिए अपडेट चेक करते रहना चाहिए।
ICSE, ISC Results 2023 LIVE Updates: इन आसान टिप्स को फॉलो कर जांच सकते हैं रिजल्ट
रिजल्ट जांचने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाएं। जिस कक्षा का रिजल्ट जांचना है उस लिंक पर क्लिक करें। मांगी गयी जानकारी जैसे रोल नंबर एवं अन्य डिटेल भरें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
ICSE, ISC Results 2023 LIVE Updates: इन वेबसाइट्स से चेक कर सकेंगे नतीजे
CISCE की ओर से क्लास 10th एवं 12th का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट्स cisce.org, results.cisce.org, results.cisce.online पर घोषित किया जाएगा।
ICSE, ISC Results 2023 LIVE Updates: रिजल्ट जारी होने के साथ जारी हो सकती है टॉपर्स की लिस्ट
ICSE, ISC रिजल्ट दोपहर 3 बजे घोषित किया जायेगा। रिजल्ट जारी होने के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जा सकती है।
ICSE, ISC Results 2023 LIVE Updates: कुछ घंटो में जारी होगा ICSE, ISC परिणाम
ICSE, ISC रिजल्ट का इंतजार कर रहे 2.5 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट कुछ घंटो में जारी होने वाला है।
ICSE, ISC Results 2023 LIVE Updates: 2.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार
इस वर्ष 2.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षाओं में भाग लिया था उन सभी को अपने रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है।
ICSE, ISC Results 2023 LIVE Updates: एक साथ घोषित होंगे ICSE, ISC के परिणाम
नोटिफिकेशन के अनुसार ICSE, ISC के नतीजे एक साथ घोषित किये जाएंगे।
CISCE 10th, 12th Result 2023 Live: कम मार्क्स आने पर करा सकते हैं रिचेकिंग
यदि कोई छात्र या छात्रा अपने परिणामों से असंतुष्ट होता है तो वह अपना आंसर-शीट की फिर चेकिंग करा सकता है।
ICSE Results 2023: पिछले साल ऐसा रहा था रिजल्ट
पिछले साल, कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 2,31,063 उपस्थित हुए थे, जिनमें से 231,004 छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया। वहीं, एग्जाम में कुल पास प्रतिशत 99.97% था।
CISCE Result 2023 LIVE: इन वेबसाइट को करें बुकमार्क
स्टूडेंट्स को अपना परिणाम आसानी से देखने के लिए कुछ वेबसाइट को पहले से बुकमार्क रखना चाहिए-
cisce.org
results.cisce.org
results.cisce.online
8 : 57 : 23 AM
CISCE Result 2023 LIVE: पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स
स्टूडेंट्स पास घोषित किए जाने के लिए न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए। प्रैक्टिकल विषयों के लिए भी 33 फीसदी अंक होने चाहिए।
CISCE Results 2023 Live: ICSE (10वीं), ISC (12वीं) के नतीजे इन स्टेप में करें चेक
स्टूडेंट्स को ICSE (10वीं) रिजल्ट 2023 और ISC (12वीं) रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद एग्जामिनेशंस सेक्शन में जाना होगा, फिर सम्बन्धित कक्षा के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिर करना होगा। इसके बाद नये पेज पर पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे।
CISCE Result 2023 LIVE: इन वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट
स्टूडेंट्स अपना आइसीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 और आइएससी 12वीं रिजल्ट 2023 को आधिकारिक वेबसाइट और रिजल्ट पोर्टल पर चेक कर सकेंगे।
सीआइएससीई बोर्ड से दसवीं यानी आइसीएसई और बारहवीं यानी आइएससी के 3.5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए आज, 14 मई 2023 की तारीख निर्णायक होने जा रही है। बोर्ड द्वारा सीआइएससीई 10वीं रिजल्ट 2023 और सीआइएससीई 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज दोपहर 3 बजे कर दी जाएगी।
ICSE, ICS Result 2023 Live Updates: CISCE रविवार दोपहर 3 बजे घोषित करेगा 10वीं, 12वीं रिजल्ट
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) रिजल्ट 2023 की घोषणा रविवार, 14 मई 2023 को की जाएगी। काउंसिल द्वारा शनिवार, 13 मई को जारी नोटिस के मुताबिक परिणाम रविवार की दोपहर 3 बजे घोषित घोषित किए जाएंगे। स्टूडेंट्स अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट, cisce.org पर देख पाएंगे।
CISCE Results 2023 via SMS: एसएमएस से भी देख सकते हैं नतीजे
10वीं, 12वीं के नतीजे चेक करने के लिए स्टूडेंट्स अपने मोबाइल फोन पर मैसेजिंग ऐप खोलें । अब ICSE या ISC और अपना रोल नंबर टाइप करें। अब संदेश को 09248082883 पर भेजें
आपको अपने परिणाम के साथ एक एसएमएस प्राप्त होगा।
CISCE ICSE Results 2023: रिजल्ट की जांच करने के लिए इन डिटेल्स की होगी जरूरत
परिणामों की जांच करने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने व्यक्तिगत स्कोर कार्ड की जांच करने के लिए एडमिट कार्ड पर दी गई अपने खाते में लॉग इन करने के लिए अपनी विशिष्ट आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड एंटर करना होगा।







