ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश राजद में जदयू का विलय कर कुर्सी तेजस्वी को सौंपेंः सुशील मोदी

UB India News by UB India News
May 13, 2023
in पटना, भाजपा
0
नीतीश कुमार उप राष्ट्रपति बनना चाहते थे लेकिन जब उनका ये सपना पूरा नहीं हुआ :सुशील मोदी

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के अलग दल बनाने और आरसीपी सिंह के भाजपा में शामिल होने पर जदयू में जिस तरह से टूट और भगदड मची है‚ उसे देखते हुए नीतीश कुमार को लालू प्रसाद से हुई डील के अनुसार पार्टी का राजद में विलय कर तेजस्वी यादव को जल्द ही मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि जब जदयू का अस्तित्व मिटने वाला है और पार्टी के दर्जनों लोग भाजपा में आने की कतार में है‚ तब ललन सिंह को अपना घर बचाने की चिंता करनी चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि उडीसा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नीतीश कुमार से कोई राजनीतिक बात नहीं की‚ भोज में ललन सिंह को शामिल नहीं किया और दूसरे ही दिन दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से भेंट कर विपक्षी एकता मुहिम को पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि उडीसा के विकास पर पूरा फोकस रखने वाले पटनायक ने नीतीश कुमार को बिहार पर ध्यान केंद्रित करने और पीएम बनने का सपना छोड देने का जो संदेश दिया ‚ वह लाउड एंड क्लीयर है। श्री मोदी ने कहा कि जब एक तरफ बिहार सरकार जातीय जनगणना‚ निकाय चुनाव में आरक्षण और आनंद मोहन की रिहाई जैसे मुकदमे हार रही है‚ दूसरी तरफ बालू–शराब माफिया के आगे प्रशासन घुटने टेक रहा है‚ तब मुख्यमंत्री का बिहार के बाहर लगातार राजनीतिक दौरे पर होना राज्य के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि पटनायक से पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर नीतीश कुमार को झटका दे चुके हैं। उन्होंने अपनी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाया और विपक्षी की अलग मुहिम में माकपा‚ सपा और आप को शामिल करते समय जदयू को झटका दे दिया था। श्री मोदी ने कहा कि जनता ने नीतीश कुमार को भाजपा के सहयोग से बिहार की सेवा करने के लिए जनादेश दिया था‚अचानक पलटी मारने और पीएम बनने का सपना देखने के लिए नहीं॥। पटनायक और केसीआर भी यही संदेश दे रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
पर्दे के पीछे से बीजेपी अड़ंगा लगा रही

पर्दे के पीछे से बीजेपी अड़ंगा लगा रही

धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का दूसरा दिन, कल लगेगा दिव्य दरबार, ……

धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का दूसरा दिन, कल लगेगा दिव्य दरबार, ......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend