ADVERTISEMENT
Saturday, August 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी ने गुजरात को दी 4400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात , शिक्षक संघ के महासम्मेलन में लिया भाग

UB India News by UB India News
May 13, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
PM मोदी ने गुजरात को दी 4400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात , शिक्षक संघ के महासम्मेलन में लिया भाग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने करीब 4,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की. साथ ही लाभार्थियों को केंद्र सरकार की आवास योजना के तहत बने मकानों का आवंटन भी किया . प्रधानमंत्री गांधीनगर में ‘अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन’ में शामिल होंगे और गिफ्ट सिटी का भी दौरा करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर के दौरे पर हैं। PM सुबह करीब 10 बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरे और यहां से गांधीनगर के निजानंद फार्म हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से आयोजित महासम्मेलन में देशभर के करीब 91 हजार शिक्षकों को संबोधित किया।

RELATED POSTS

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

अपने संबोधन में पीएम ने कहा- आजादी के अमृत महोत्सव के विकास में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। एक समय गुजरात में स्कूल छोड़ने वालों की दर लगभग 40 प्रतिशत थी। आज यह 3 प्रतिशत से भी कम है। यह गुजरात के शिक्षकों के सहयोग से ही संभव हो पाया है।

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से 11 से 13 मई तक 29वां शैक्षिक सम्‍मेलन आयो‍जत किया गया है।
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से 11 से 13 मई तक 29वां शैक्षिक सम्‍मेलन आयो‍जत किया गया है।

सम्‍मेलन की थीम ‘शिक्षक’
सम्‍मेलन की थीम शिक्षा में परिवर्तन लाने की प्रक्रिया के केंद्र में शिक्षक रखी गई है। वर्ष 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्‍यमंत्री रहते मोदी ने शिक्षा जगत में शाला प्रवेशोत्‍सव, गुणोत्‍सव, कन्‍या शिक्षा के जरिए जो सुधार व परिवर्तन किए उसको छायाचित्र के रूप में यहां दिखा जाएगा, मोदी इस प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

शिक्षकों के सामाजिक कार्यों की प्रदर्शनी
शैक्षिक सम्‍मेलन में गुजरात पर आई कई प्राकृतिक विपदाओं के साथ देश भर की कई महत्‍वपूर्ण घटनाओं को भी प्रदर्शनी के रूप में दिखाया जाएगा। इसमें अकाल, बाढ़, पुलवामा हमला, कोरोना महामारी के दौरान शिक्षकों की ओर से किए गए सराहनीय कार्यों की प्रदर्शनी भी दिखाई जाएगी।

गांधीनगर के महात्मा मंदिर के पास 42,441 आवासीय इकाइयों का उद्घाटन करेंगे।
गांधीनगर के महात्मा मंदिर के पास 42,441 आवासीय इकाइयों का उद्घाटन करेंगे।

4 लेन के फ्लायओवर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे
अपने दूसरे कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी दोपहर करीब 12 बजे महात्‍मा मंदिर में आयोजित समारोह राज्‍य सरकार के 2452 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्‍यास करेंगे। इसमें 1654 करोड रु के शहरी विकास के विविध कार्य, 734 करोड़ रुपए के जलापूर्ति के कार्यक्रम शामिल हैं।

सार्वजनिक परिवहन व खनिज विभाग के विकास कार्यों का भी मोदी लोकार्पण करेंगे। शहरी विकास के तहत प्रधानमंत्री एसपी रिंग रोड पर बनाए गए फ्लायओवर ब्रिज व अमराईवाडी में 4 लेन के फ्लायओवर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद गांधीनगर जिले के दहगाम में बने एक सभागार का भी लोकार्पण करेंगे।

गांधीनगर राजभवन की फाइल फोटो।
गांधीनगर राजभवन की फाइल फोटो।

कुलपतियों के साथ गांधीनगर में बैठक
अपने आखरी कार्यक्रम के अंतर्गत PM गांधीनगर में बनने वाले IFSC केंद्र को लेकर नई योजनाओं और नीतियों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा कुछ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ गांधीनगर में भी हो रही बैठक में शामिल होगी। PM शाम 4 से 5 बजे के बीच राजभवन में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल और गुजरात सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।

PM का दिन भर का कार्यक्रम
सुबह 10 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आगमन।
11 बजे प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में उपस्थिति।
दोपहर 12 बजे महात्मा मंदिर में अमृत अवसर और लोकार्पण समारोह।
दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक राजभवन में आरक्षण, संगठन व शासन को लेकर बैठक
दोपहर 3 बजे गिफ्ट सिटी में विभिन्न कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक।
शाम 4 बजे विवि के कुलपतियों के साथ बैठक।
शाम 5 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान।

इन योचनाओं का शिलान्यास

शिलान्यास और उद्घाटन करने होने वाले ज्यादातर काम शहरी विकास विभाग, जल आपूर्ति विभाग, सड़क और परिवहन विभाग और खान और खनिज विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं।  जिन योचनाओं का शिलान्यास होगा उनमें बनासकांठा जिले में बहु-गांव जल आपूर्ति कार्यक्रमों में सुधार, अहमदाबाद में एक नदी के ऊपर एक ओवरपास, जूनागढ़ जिले में बड़ी मात्रा में पाइपलाइन विकास, गांधीनगर जिले में जल आपूर्ति पहलों में वृद्धि, फ्लाईओवर पुलों का निर्माण, एक नए जल वितरण स्टेशन की स्थापना और टाउन प्लानिंग सड़क विकास शामिल है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

by UB India News
August 15, 2026
0

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह...

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

by UB India News
August 15, 2026
0

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से...

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

by UB India News
August 13, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय...

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

Next Post
फैसले के एक दिन बाद ही फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची दिल्ली सरकार

फैसले के एक दिन बाद ही फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची दिल्ली सरकार

हाई कोर्ट ने किया बरी, फिर भी जेल जाएंगे इमरान!

हाई कोर्ट ने किया बरी, फिर भी जेल जाएंगे इमरान!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend