ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मानव अधिकार रक्षक की पहल पर नालंदा की पीड़िता अंजनी कुमारी को मिलेगी न्याय

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 11 मई ::

UB India News by UB India News
May 11, 2023
in अपराध, नालंदा, महिला युग
0
मानव अधिकार रक्षक की पहल पर नालंदा की पीड़िता अंजनी कुमारी को मिलेगी न्याय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मानव अधिकार रक्षक की पहल पर नालंदा की पीड़िता अंजनी कुमारी को मिलेगी न्याय

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 11 मई ::

RELATED POSTS

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

मानव अधिकार रक्षक की पहल पर नालंदा के आरक्षी अधीक्षक (एस पी), उप पुलिस अधीक्षक (डी एस पी) और सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर (एस डी पी ओ) ने नालंदा की पीड़िता अंजनी कुमारी के मामले में पुनः जाँच करने, मेडिकल इंजरी और मानव अधिकार रक्षक के सदस्यों के साथ महिला थाना प्रभारी के द्वारा किए गये दुर्व्यवहार के मामले पर जाँच करने का आश्वासन दिया है। उक्त जानकारी मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार को संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा और जिला अध्यक्ष पूजा सिन्हा ने पीड़िता अंजनी कुमारी को लेकर नालंदा गई थी और नालंदा में एस पी, डी एस पी और एस डी पी ओ से मिल कर कठिनाइयों से रू ब रू करायी। रू ब रू होने के बाद उन्होंने आश्वासन दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामला 28अप्रैल 2023 की है, जब मानव अधिकार रक्षक टीम को नालंदा की युवती अंजनी कुमारी द्वारा संस्था को लिखित रूप में अपने पति द्वारा प्रताड़ित की शिकायत देते हुए बताई कि 19 अप्रैल को प्रताड़ना का लिखित आवेदन बिहार शरीफ महिला थाना में दर्ज है करायी है, लेकिन कोई करवाई नहीं हुआ है। इस संबंध में मामले की पूरी तहकीकात करने के लिए जब मानव अधिकार रक्षक संस्था की महिला टीम बिहार शरीफ महिला थाना पहुंची तो थाना प्रभारी द्वारा संस्था के महिला टीम के साथ बहुत ही बुरा व्यवहार किया और उन्हें जानकारी देने से पूरी तरह मना कर दिया।

उन्होंने बताया कि संस्था की महिला टीम ने बिहार शरीफ महिला थाना के द्वारा की गई दुर्व्यवहार की विडियो भी बनाई थी ताकि प्रमाण के रूप में कम आ सके। पुलिस कर्मियों के व्यवहार को सही करने करने के उद्देश्य से बिहार पुलिस के “I.G. (Weaker Section)” के समक्ष पूरे मामले को रखा गया और I.G. के द्वारा “नालंदा एसपी” को फोन कर सख्त निदेश दिया गया कि पूरे मामले की जांच कर जल्द से जल्द उस महिला थाना प्रभारी के ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए।।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि 03मई 2023 को मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा के साथ पटना जिला अध्यक्ष पूजा सिन्हा, एक्टिव मेंबर गीता प्रसाद, सरिता, किरण कुमारी एवं निरंजन कुमार नालंदा की रहने वाली अंजनी कुमारी के मामले को लेकर नालंदा एसपी से जाकर मिली और पूरे मामले को बताया इनके मामले को गंभीरता से लेने का अनुरोध किया और साथ ही बिहार शरीफ के सदर अस्पताल में जाकर अंजनी कुमारी के जांच की रिपोर्ट की मांग की तो वहा के डॉक्टर का कहना था कि जाँच रिपोर्ट थाना में भेज दिया गया। जाँच रिपोर्ट के संबंध में अंजनी कुमारी का कहना है कि रिपोर्ट सारा बदल दिया गया है और उसके सारे जख्मों को नॉर्मल दिखाया गया है। संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा को शक है की इस मामले में थाना और अस्पताल की मिली भगत है जिसके लिए हमारी टीम पूरी सख्ती से इस मामले को लेगी और हर सफल प्रयास कर अंजनी कुमारी को न्याय दिलाएगी।

उन्होंने बताया कि बुधवार (10मई 2023) को जब मानव अधिकार रक्षक टीम ने नालंदा एसपी, डीएसपी और एसडीपीओ से मिली तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया। बुधवार को मानव अधिकार रक्षक टीम में बिहार शरीफ जाने वालों में गीता प्रसाद, किरण कुमारी, सरिता, देखो बिहार के मुख्य संपादक धीरज सिंह और बिहार वार्ता के संपादक रोहित मिश्र शामिल थे। इन्होंने दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक लगातार निस्वार्थ भाव से मानव अधिकार रक्षक संस्था और पीड़िता अंजनी कुमारी सहयोग किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं का नाम वर्ष 2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमेन लीडर्स लिस्ट में आना उस...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

Next Post
दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए बृजभूषण शरण, बयान कराया दर्ज, आरोपों को नकारा

दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए बृजभूषण शरण, बयान कराया दर्ज, आरोपों को नकारा

विवादों के बीच बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही ‘द केरल स्टोरी’, पहले दिन बंपर कमाई

बंगाल में 'द केरल स्टोरी' पर बैन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend